मुक्तिका पब्लिकेशन द्वारा आयोजित 26 जनवरी को “एक शाम राष्ट्र के नाम” ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित हुआ

मुक्तिका पब्लिकेशन द्वारा आयोजित 26 जनवरी कार्यक्रम” एक शाम राष्ट्र के नाम”इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लिया ।जिसमें मुक्तिका संस्थापक अजय कुमार द्विवेदी ,सह संस्थापक ममता जायसवाल उपस्थित रहे  ।मंच संचालन ममता जायसवाल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना नीलम दुगल्ल ‘ नरगिस ‘ हरियाणा द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने बहुत तारीफ किया।
डॉ.ऋषिका वर्मा उत्तराखंड द्वारा एक देशभक्ति कविता सुनाया गया ,जिससे पूरा कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत हुआ ।तत्पश्चात , डॉक्टर अनीता गोस्वामी रुड़की उत्तराखंड ,आरोही त्रिपाठी कानपुर उत्तर प्रदेश ,ज्योति राठौड़ विशाखापट्टनम ,महेंद्र गर्ग रंगरसिया जोधपुर राजस्थान, स्वेता कुमारी गया बिहार, अंजलि सक्सेना सीबीडी बेलापुर नवी मुंबई , मुकुंद शर्मा, ऋतू प्रज्ञा बिहार, एवं पूरे भारत के अनेक राज्यों से सभी ने कार्यक्रम में श्रोता के रूप में भाग लिया ।
अंत में मुक्तिका संस्थापक अजय कुमार द्विवेदी ने मुक्तिका पब्लिकेशन के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला ,उन्होंने कहा कि मुक्तिका पब्लिकेशन का उद्देश्य नए और उभरते हुए लेखकों को एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी रचनाओं को प्रकाशित कर सके ।सभी का आभार प्रकट करने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment