मुक्तिका पब्लिकेशन द्वारा आयोजित 02 फरवरी आया बसंत झूम के” कार्यक्रम आयोजित किया इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लिया ।जिसमें मुक्तिका संस्थापक अजय कुमार द्विवेदी कानपुर ,सह संस्थापक ममता जायसवाल छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे ।मंच संचालन ममता जायसवाल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नीलम नरगिस दुग्गल द्वारा सरस्वती वंदना ऋषिका वर्मा उत्तराखंड द्वारा सरस्वती वंदना किया गया, जिसकी सभी ने बहुत तारीफ किया।
अंजली सक्सेना सीबीडी बेलापुर नवी मुंबई द्वारा एक बसंत पंचमी पर कविता ने सबका मन मोह लिया ,जिससे पूरा कार्यक्रम बसंत पंचमी से ओतप्रोत हुआ ।तत्पश्चात ,मुकेश सुरेश रूनवाल जोधपुर राजस्थान,मुकुंद शर्मा, ज्योति राठौड़ विशाखापट्टनम , एवं पूरे भारत के अनेक राज्यों से सभी ने कार्यक्रम में श्रोता के रूप में भाग लिया ।
अंत में मुक्तिका संस्थापक अजय कुमार द्विवेदी ने मुक्तिका पब्लिकेशन के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला ,उन्होंने कहा कि मुक्तिका पब्लिकेशन का उद्देश्य नए और उभरते हुए लेखकों को एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी रचनाओं को प्रकाशित कर सके ।सभी का आभार प्रकट करने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.







