दिन: मंगलवार
दिनांक: 18 अगस्त 2026
विषय: विश्वासघात (ग़ज़ल)
दिल पे अपनों का ही अबकी बार गहरा वार हुआ,
काँच सा नाज़ुक भरोसा आज तार-तार हुआ।
जिसको माना था सदा ही हमने अपनी ज़िंदगी,
आज उसी के हाथों से ही ये विश्वासघात हुआ।
गैरों के छलावे का तो कोई मलाल ही न था,
हमको तो अपनों की ही नीयत से मलाल हुआ।
हर हँसी के पीछे छुपा था ज़हर छल-फ़रेब का,
मासूमियत का ये मज़ाक सरेबाज़ार हुआ।
जिस दरख़्त के साए में हमने राहत ढूँढी थी,
उसकी ही हर शाख से अब नफ़रतों का वार हुआ।
सच कहा है किसी ने कि धोखा पराए कहाँ देते,
जानने वालों से ही दिल का सौदा हर बार हुआ।
आँख मूँदकर जो किया था एतबार हमने कभी,
आज उसी एतबार का ही कत्ल ज़ार-ज़ार हुआ।
ज़िंदगी ने एक कड़वा ये सबक सिखा दिया,
जहाँ में सीधेपन का ही सबसे बड़ा नुकसान हुआ।
अब न करेंगे किसी के झूठे वादों पर यकीं,
ज़ख्म खाने के बाद ही तो दिल ये होशियार हुआ।
— लेखिका रेखा तोमर मैहर








