अपनापन
सर्दियों की सुबह और कोहरे की चादर गाँव की गलियों पर अभी भी पसरी हुई है। नीली खिड़की वाले उस पुराने मकान में, टूटी चारपाई पर बैठी कुसुम अपने हाथों को रगड़ते हुए धूप का इंतज़ार कर रही है। उम्र ने उसके चेहरे की चमक सोख ली है, आँखों के नीचे गहरी झुर्रियाँ उतर आई हैं और घुटनों का दर्द उसे बार-बार उसकी उम्र का एहसास दिलाता है।
कभी वही कुसुम थी जो सुबह सबसे पहले उठकर पूरे मोहल्ले में अपनी हँसी बाँट देती थी। कुएँ से पानी खींचना, दूसरों की बेटियों को दुल्हन की तरह सजाना, और त्योहारों पर सबसे पहले लड्डू बाँटना—सब उसका ही काम होता। आज वही कुसुम अपने घर के भीतर भी पराई लगती है।
राघव सुबह-सुबह दफ्तर जाने की तैयारी करता है। हाथ में मोबाइल, माथे पर जल्दी पहुँचने की चिंता। वह माँ की तरफ देखता भी नहीं।
कुसुम धीमी आवाज़ में कहती है— “बेटा, बाज़ार से मेरी दवा ले आना।”
राघव बटन लगाते हुए जवाब देता है— “मम्मी, अभी तो देर हो रही है… शाम को देखता हूँ।”
वह निकल जाता है। दरवाज़ा बंद होने की आवाज़ घर के भीतर की खामोशी को और गहरा बना देती है।
नीरा कमरे से निकलती है, हाथ में फोन है, कानों में हँसी। उसकी सहेलियों के मैसेज और कॉल ही उसकी दुनिया हैं। सास के लिए बस औपचारिक बातें—
“मम्मी जी, आप ज़रा ध्यान रखा कीजिए अपना। दवा-वा तो आप खुद ले सकती हैं ना? मैं आज किटी पार्टी जा रही हूँ, थोड़ा देर हो जाएगी।”
कुसुम चुप रह जाती है। उसके होंठ कांपते हैं, पर शब्द बाहर नहीं आते। उसके लिए रिश्तों की परिभाषा अब बदल चुकी है।
लेकिन ठीक बगल का घर—यूसुफ़ मियां और शायरा बेगम का—कुछ और ही कहानी कहता है।
दीवार के पार से अक्सर आवाज़ आती है—“कुसुम बहन, चाय पी लोगी?”
या फिर—“आज तो गजब की ठंड है, हल्दी वाला दूध भेज रहा हूँ।”
कुसुम का मन उन आवाज़ों से जैसे थोड़ा गरमाहट पा लेता है। खून का रिश्ता नहीं है, पर अपनापन है।
उसका अकेलापन अब बीमारी का रूप ले चुका है। घुटनों में दर्द है, सांसें भारी हैं, और सबसे भारी है दिल। वह सोचती है, किससे कहे?
किसे पुकारे?
कुसुम जानती है कि उसका बेटा और बहू शायद कभी नहीं समझेंगे, लेकिन उसे फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि पराए ही अब उसके सबसे अपने बन गए हैं।
राघव सुबह की ट्रेन पकड़कर शहर निकल चुका है। घर का दरवाज़ा बंद होते ही मकान में सन्नाटा पसर जाता है। नीरा मेकअप टेबल पर बैठी है, फोन पर बातें करते हुए ठहाका लगाती है। सामने शीशे में उसका चेहरा दमक रहा है, पर सास के कमरे की ओर उसकी नज़र तक नहीं जाती।
कुसुम चारपाई पर बैठी है। हाथ में एक पुरानी पर्ची है जिस पर डॉक्टर ने दवा लिखी थी। वह बार-बार उसे देखती है, जैसे पन्ने से दवा खुद निकलकर उसके पास आ जाएगी। घुटनों का दर्द बढ़ गया है, और आज तो बदन जल रहा है। तेज़ बुखार उसकी साँसों को भारी बना रहा है।
वह धीरे से नीरा को आवाज़ देती है—“बहू… ज़रा देख लेना, बुखार है बहुत तेज़।”
नीरा फोन को कान से हटाए बिना, आँखों से इशारा करते हुए कहती है—“अरे मम्मी जी, आप टेंशन मत लिया करो। थोड़ा टहल लिया करो, पसीना निकलेगा तो ठीक हो जाएगा। मैं लेट हो रही हूँ, पार्टी है।”
वह पर्स उठाती है, पाउडर का हल्का झोंका लगाती है और दरवाज़ा पटककर बाहर निकल जाती है।
घर के भीतर अब बस खामोशी और कुसुम की टूटी सांसें बची हैं।
वह बमुश्किल मोबाइल उठाती है, लेकिन स्क्रीन पर नंबर धुंधले-से तैरते हैं। किसको कॉल करे? किसे आवाज़ दे? बेटा दूर है, बहू व्यस्त है। उसकी उँगलियाँ काँप रही हैं, आँसू बिखर रहे हैं।
उसी वक्त दरवाज़े पर दस्तक होती है।
“कुसुम बहन…? तबीयत ठीक नहीं लग रही है, सोचा देख आऊँ।”
कुसुम चौंक जाती है। दरवाज़ा खोलते ही सामने यूसुफ़ मियां खड़े हैं। चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं, हाथ में दवा का थैला।
कुसुम के गाल पर आँसू ढुलक जाते हैं—
“आपको… कैसे पता चला?”
यूसुफ़ मियां हल्की मुस्कान के साथ कहते हैं—
“दरवाज़ा दोपहर से बंद था बहन। आपकी आवाज़ भी नहीं आई। समझ गए थे कि कुछ गड़बड़ है।”
इतना कहते ही पीछे से शायरा बेगम आती हैं। उनके हाथ में गरम दूध का गिलास है। हल्दी की खुशबू और भाप कमरे में फैल जाती है।
“लो बहन, ये पी लो। अच्छा लगेगा। दवा भी लाई हूँ तुम्हारी।आप कहती क्यों नहीं कुछ? हम हैं ना।”
कुसुम की आंखें फिर से भर आती हैं। वह दूध का गिलास पकड़ते हुए फूट पड़ती है। उसके लिए यह सिर्फ़ दूध नहीं, बल्कि दुआ है—जो उसके अपने घरवालों ने कभी नहीं दी।
उस रात बरसों बाद कुसुम को चैन की नींद मिलती है। तकिये पर सिर रखते ही उसके चेहरे पर सुकून उतर आता है।
अगले कई दिन यही सिलसिला चलता है।सुबह यूसुफ़ मियां दरवाज़ा खटखटाते हैं—“बहन, ये नाश्ता रख दो। गरमागरम पराठे हैं।”
शाम को शायरा बेगम आकर कहती हैं—“आज तो पुरानी कहानी सुनाएँगे। याद है, जब हम सब बच्चे मोहल्ले में पतंग उड़ाते थे?”
कुसुम हँस देती है। उसकी हँसी अब भी हल्की है, लेकिन खामोश दीवारों के बीच वह गूँज बन जाती है।
नीरा को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह किटी पार्टी और सहेलियों में ही व्यस्त है।
राघव को तो मालूम भी नहीं होता कि उसकी माँ अब जी रही है—पराए अपनों की बदौलत।
कुछ ही महीने बीतते हैं। मौसम बदलता है, पर कुसुम की हालत नहीं।अब उसकी चाल पहले से भी धीमी हो गई है। साँस फूल जाती है, घुटनों का दर्द और बुखार बार-बार उसे जकड़ लेता है। चेहरा पीला पड़ गया है और आँखों में थकान गहरी उतर आई है।
राघव एक शाम डॉक्टर को बुलाता है। डॉक्टर नब्ज़ टटोलते हैं, आँखें देखते हैं और सिर हिलाते हैं।
“इनकी हालत नाज़ुक है। अब इन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते। चौबीसों घंटे देखभाल चाहिए।”
कुसुम धीरे से पलटकर बेटे की तरफ देखती है। उसकी आँखों में उम्मीद की चमक है—शायद बेटा अब सचमुच साथ देगा…
लेकिन राघव बस इतना कहता है—“ठीक है डॉक्टर, हम नर्स रख लेंगे।”
डॉक्टर समझाते हैं—“नर्स रख लीजिए, पर अपनेपन की देखभाल का कोई विकल्प नहीं होता।”वह चला जाता है।
कमरे में सन्नाटा छा जाता है। राघव मोबाइल पर किसी फ़ाइल में उलझ जाता है और नीरा ऊब भरी आवाज़ में कहती है—“ये सब झंझट मैं नहीं संभाल सकती। पार्टीज़, गेस्ट्स… सब बिगड़ जाएगा। नर्स ही सही है।”
कुसुम के दिल पर यह शब्द पत्थर बनकर गिरते हैं। उसकी आँखों में आँसू तैरने लगते हैं, लेकिन वह चुपचाप तकिये पर सर रख लेती है।
उसी रात, बगल के आँगन से शायरा बेगम आती हैं। कुसुम की हालत देखकर उनकी आँखें भी भर जाती हैं।
वह राघव से कहती हैं—“बेटा, अगर तुम्हें मुश्किल है तो हमें रहने दो। हम साथ रह लेंगे कुसुम बहन के, जब तक ये ठीक न हो जाएँ।”
राघव और नीरा एक-दूसरे का चेहरा देखते हैं, कुछ कह नहीं पाते।शायरा बेगम के शब्दों में वह ताक़त है जो रिश्तों से नहीं, बल्कि दिल से आती है।
isse bhi padhein: Contract Marriage – Ek Ankahi Kahani Part 1
और वही होता है।
अगले ही दिन यूसुफ़ मियां और शायरा बेगम कुसुम के कमरे में सामान ले आते हैं। कोई बड़ी तैयारी नहीं, बस अपनापन और देखभाल का जज़्बा।
अब वह पुराना कमरा, जिसकी दीवारें उदासी से भीगी रहती थीं, बदलने लगता है। सुबह खाँसियों की जगह शायरा बेगम की मधुर आवाज़ गूँजती है—
“बहन, उठो… दवा का टाइम हो गया है। मैंने खिचड़ी बना ली है।”
यूसुफ़ मियां हल्के हाथों से कुसुम के पैरों की मालिश करते हैं और हँसते हुए कहते हैं—
“अब ये घुटने हमारी ज़िम्मेदारी हैं। चलो बहन, हमें भी तो काम करने दो।”
कुसुम की आँखें हर बार भीग जाती हैं।“आप लोग क्यों इतना कर रहे हैं मेरे लिए…?”वह काँपती आवाज़ में पूछती है।
शायरा बेगम उसका हाथ थाम लेती हैं।“इसलिए कि तुम हमारी बहन हो। रिश्ते लिखने से नहीं बनते, निभाने से बनते हैं।”
धीरे-धीरे कमरे की हवा बदल जाती है।जहाँ पहले सिर्फ दवाइयों की गंध और खामोशी थी, अब वहाँ दुआएँ और हँसी की आवाज़ें गूँजती हैं।
यूसुफ़ मियां पुराने किस्से सुनाते हैं—बचपन की शरारतें, मेले की बातें।शायरा बेगम चाय बनाती हैं और कहती हैं—
“ये लो बहन, मीठी चाय। पीओगे तो बुखार भी घबराकर भाग जाएगा।”
कुसुम अब भी बीमार है, लेकिन उसके चेहरे पर चमक लौट आई है।उसकी आँखों में वह सुकून है जो बेटे और बहू ने कभी नहीं दिया—वह सुकून जो “पराए” दे रहे हैं।
एक दिन राघव घर लौटा। माँ का हाथ शायरा बेगम पकड़े बैठी है, और यूसुफ़ मियां उनके पैरों में मालिश कर रहे थे।
राघव चौंका।
“आप लोग…?”
यूसुफ़ मियां मुस्कराए —“तुम नहीं थे, तो हम आ गए… माँ की तरह हैं तुम्हारी अम्मा। तो क्या हम पराए रह गए?”राघव के पास कोई जवाब नहीं था।
नीरा अंदर से चिढ़ गई — “बिना पूछे हमारे घर में…!” पर कुसुम ने उस दिन पहली बार नीरा की बात पर बात रखी —
“यह घर सिर्फ दीवारों से नहीं, रिश्तों से बना है। और मुझे अपना अब साफ़ दिखता है — जो बिना कहे मेरे दर्द में शामिल हो जाए, वही अपना होता है।”
कुछ दिनों बाद, कुसुम की तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
अंतिम समय… साँसें कम, लेकिन भावनाएँ गहरी।
कुसुम ने राघव का हाथ पकड़ा, बहुत धीमे से कहा —“बेटा… मैंने तुझे जन्म दिया, लेकिन इंसान बनाना पड़ोसी ने सिखाया। उनकी इज्जत करना, जो मेरी ज़िंदगी के आखिरी हिस्से में मेरी रूह बनकर आए।”
राघव रो पड़ा।
शायरा बेगम ने कुसुम का माथा चूमा —“अब कुछ मत बोलो बहन… अल्लाह हर दर्द मिटा देगा।”
कुसुम चल बसी। लेकिन उस मोहल्ले की एक कहानी ज़िंदा रह गई — एक औरत की जो अपने खून के रिश्तों से टूटी, पर दिल से जुड़ गई उन लोगों से जिन्हें दुनिया “पराया” कहती है।
उस दिन यूसुफ़ मियां ने राघव से बस इतना कहा —“अपना वो नहीं होता जो खून से जुड़ा हो, अपना वो होता है जो तकलीफ़ में दरवाज़ा खोलकर पूछे — ‘तुम ठीक हो ना?’”
अब वो नीला दरवाज़ा अक्सर खुला रहता है।कभी शायरा बेगम वहाँ बैठकर चाय पीती हैं, कभी मोहल्ले की बच्चियाँ वहाँ आकर कहानियाँ सुनती हैं। कुसुम अब नहीं हैं, पर उनके जाने के बाद वो घर पहले से ज़्यादा “ज़िंदा” है।
क्योंकि उस घर ने सिखा दिया है “पराए अक्सर
वो दे जाते हैं, जो अपने भी नहीं दे पाते एक कप चाय, एक वक्त पर दवा, और एक बिना शर्त अपनापन।”
𝒢𝓊𝓃𝒿𝒶𝓃 𝒿ℴ𝒽𝓇𝒾
गुरु पूर्णिमा
मेरा परिवार
पुरानी यादें
How to Grow on Instagram: 10 Proven Tips (Easy Guide)
Resume for Freshers: 5 Best, Proven Format and Tips (Free Guide)
Digital Marketing for Beginners: Ultimate, Easy Guide (2026)
Healthy Breakfast Ideas: 10 Easy, Delicious Indian Recipes
Best Study Apps: 8 Amazing Free Picks for Students (Proven)
How to Improve English Speaking: 10 Proven, Easy Tips for Beginners
How to Improve CIBIL Score: 8 Proven, Easy Ways (Fast Guide)
वह अधूरी मुलाकात और खामोशियाँ
Best Revision Techniques for Exams: पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रखने के 10 तरीके
How to Reduce Stress: 10 Proven, Simple Ways That Really Work
Interview Questions for Freshers: 12 Best Answers (Proven Tips)
माँ की पुरानी संदूक के राज़
UPSSSC PET Last 10 Days Strategy: Study, Revision & Health Tips
Bheed mein akelapan-Ek daastan Part 1
आस बचा के रखना,
दिल की धड़कन से जुड़ा एक रिश्ता: एक सच्ची प्रेम कहानी
भीड़ में अकेली
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
Ocotber life
शायर का ख्याल
शानदार मौका: UPSSSC VDO और ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2026 की संपूर्ण जानकारी
वक्त की दहलीज पर Part 1
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और हमारी खामोशियाँ
रावण जलाना छोड़ो,
आत्मनिर्भरता की राह
ग़ज़ल रेखा की
अपनों में अकेली अनाया
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
Ek chitthi jo kabhi bheji nahi gai part 2
Bheed mein akelapan-Ek daastan Part 2
भीड़ में अकेलापन: एक दास्तां
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
रिश्तों की असली परछाई
मेरी ड्रीम गर्ल
Mohabbat ke sayen mein part 11
समय बड़ा बलवान रे भैया
फिर कब मिलेंगे
Contract Marriage – Ek Ankahi Kahani Part 1
Zindagi Ka Sabse Mushkil Faisla - Part 1
समय के उस पार उम्मीद की धूप
AI Image Generator: 10 Best Proven Tools for Stunning Art
दिवाली फिर खाली रहेगा मेरा दिल
अच्छा तो हम चलते हैं
अपनी ही परछाई
रात सुनहरे ख्वाबों वाली
धनतेरस और झाड़ू का रहस्य
अच्छा तो हम चलते हैं
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
परछाई से मुलाकात - भाग 2
सौदागर
दीपावली: दिलों को जोड़ने वाला प्रकाश
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
तुझे प्रीत पुरानी बिसरी
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
जुनून: असंभव को संभव बनाने की जिद्द
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
Overthinking आखिर क्यों होती है?
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
जाड़े की एक सुबह और अलाव
काश कि...
लड़कियाँ घर से भागकर शादी क्यों करती हैं?
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
ओस की बूँदें
Womens freedom Day 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
बर्फीली पहाड़ी
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शब्द
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
धूप छांव
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
खुद से एक सवाल
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
मोहब्बत आज भी बाकी है
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar Gunjan Johri ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







