Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

सना द गर्ल विद नो विग

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Gunjan Johri • Active Writer 🔥 0 Din Streak (Lagataar 5 din bina naaga likhein aur Superstar badge payein)
⏱️ 8 Min Read|👁️ 164 Readers

सना द गर्ल विद नो विग

कॉलेज के ऑडिटोरियम में म्यूज़िक की तेज़ बीट गूंज रही है।लाइट्स फ्लैश करती हैं, एक-एक मूव पर तालियों की गड़गड़ाहट है।

स्टेज के बीच में सना मलिक, 21 साल की, कॉन्फिडेंट, ग्रेसफुल और एकदम एनर्जी से भरी हुई।वो हवा में घूमती है, पैरों से बीट पर ठहरती है पूरा हॉल मंत्रमुग्ध है।

 

एनाउंसर चिल्लाता है —

“The winner of Dance Fiesta 2026 is… Sana Malik!!!”

 

पूरा हॉल तालियों से गूंज उठता है। सना के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। वो मुस्कुराती है ,यही तो सपना है।

 

पर किसे पता था, ये रात उसकी ज़िंदगी का आख़िरी “नॉर्मल” पल बनने वाली है।

 

कुछ हफ्ते बाद।

वॉशरूम का शीशा देखकर सना बाल संवार रही है , तभी उसकी उंगलियों में बालों का एक पूरा गुच्छा रह जाता है। वो ठिठक जाती है।

फिर धीरे से मुस्कुराने की कोशिश करती है, “शायद मौसम की वजह से है।”

पर हर रोज़ बाल गिरते रहते हैं… और फिर सिर पर खाली जगह दिखने लगती है।

मां उसे डॉक्टर के पास ले जाती है। डॉक्टर फ़ाइल बंद करते हुए कहता है —

“सना, तुम्हें Alopecia Areata है। ये ऑटोइम्यून डिजीज है… इसमें शरीर के बाल झड़ जाते हैं — स्कैल्प, भौंहें, सब।”

 

कमरे में सन्नाटा छा जाता है। सना के होंठ कांपते हैं —“मतलब… मैं गंजी हो जाऊँगी?”

जवाब में डॉक्टर बस नज़र झुका लेता है।

 

रात। सना कमरे में अकेली है। आईने के सामने खड़ी, सिर के बालों की जगह खालीपन देखती है।उसके हाथ कांपते हैं ,वो घबरा कर टोपी पहन लेती है।

कमरे में डांस की बीट चलती है, पर अब उसके पैर नहीं थिरकते। आईना भी अब उसका दोस्त नहीं रहा।

अगले दिन कॉलेज में सबकी नज़रें उसी पर होती हैं।किसी के कानों में फुसफुसाहट —“सुना है सना को कैंसर है।”

“नहीं यार, उसने खुद ही मुंडवा लिया होगा फेम के लिए।”

 

क्लास में हंसी गूंजती है, और सना के कानों में वही शब्द चुभते रहते हैं। वो धीरे-धीरे खुद से, अपने डांस से, सब से कटने लगती है।

 

एक शाम सना बालकनी में बैठी है, सिर पर टोपी डाले।पिता, आंनद मलिक, उसके पास आते हैं, मां भी साथ है।उनके हाथ में एक बॉक्स है।

“सना बेटा, ये विग है… और ये आईब्रो पैच।देखो, अगर तुम्हें अच्छा लगे, तो लगा लो। दुनिया जैसी है, हमें उससे थोड़ा एडजस्ट तो करना ही पड़ता है।”

 

सना बॉक्स खोलती है।विग हाथ में लेकर कुछ पल चुप रहती है।फिर पिता के कंधे पर सिर रख देती है।

 

ं“पापा… क्या मैं फिर से वही सना बन पाऊँगी?”

“तुम वही सना हो, बस अब तुम्हारे बाल थोड़े कम हैं… हिम्मत ज़्यादा।”

वो मुस्कुरा देती है। पहली बार, थोड़ी रोशनी लौटती है।

 

अगले दिन सना विग पहनकर कॉलेज जाती है।साफ-सुथरी विग, परफ़ेक्ट आईब्रो किसी को कुछ पता नहीं चलता।

दोस्त फिर से उसके साथ हंसते हैं, सेल्फी लेते हैं, डांस प्रैक्टिस शुरू होती है।सना बाहर से वही लगती है ,पर भीतर एक खालीपन है।

रात को वो विग उतारती है और धीरे से आईने में देखती है।

“कितनी झूठी लगती हूँ मैं…”

पर फिर खुद को मनाती है —

“लोग सच नहीं समझेंगे… तो झूठ ही सही।”

 

कॉलेज के कल्चरल डिपार्टमेंट में नया स्टूडेंट जॉइन करता है — वीर अरोड़ा। डांस टीम का नया कोरियोग्राफर।कूल एटिट्यूड, हेडफोन गले में, और हर चीज़ को लेकर बिंदास।

पहली मुलाक़ात में सना को देखकर कहता है —

“तुम वही सना हो ना? वो फिएस्टा विनर?”

“हाँ…”

“कमाल का ग्रूव था तुम्हारे मूव में। आज भी वैसी एनर्जी रखती हो?”

“देखते हैं,” सना मुस्कुरा देती है।

धीरे-धीरे दोनों साथ प्रैक्टिस करने लगते हैं।वीर उसे समझता है, लेकिन सना कभी अपना राज़ नहीं बताती।

 

एक दिन प्रैक्टिस के दौरान विग थोड़ा खिसक जाता है।वीर रुकता है, नज़र झुकाता है —

वीर–“सना, मैं जानता हूँ…”

सना–“क्या?”

वीर–“ये विग है। और शायद तुम डरती हो कि लोग क्या सोचेंगे।”

सना चुप हो जाती है।

वीर–“लेकिन सुनो, दुनिया तुम्हारे सिर को नहीं देखेगी , तुम्हारे कदमों को देखेगी। तुम्हारे टैलेंट को देखेंगी। तुम्हारा रूप, तुम्हारे बाल सिर्फ एक बाहरी खूबसूरती है तुम्हारी असली खूबसूरती तुम्हारे टैलेंट में है सना।उसे अपनी पहचान बनाओ न की अपनी खूबसूरती को।यह खूबसूरती तो वैसे ही एक दिन ढल जानी है।

 

सना अपनी नमः आंखों से वीर की बात सुन रही है चुपचाप, खामोशी से।

 

वीर–ये बिमारी कमी नहीं है, सना… ये बस एक स्पीड ब्रेकर है। इसे पार कर लो, फिर मंजिल तुम्हारी होगी।”

 

सना की आंखों में आंसू आ जाते हैं।शायद पहली बार किसी ने उसे नहीं, उसकी असली खूबसूरती को देखा।

 

दिन बीतते हैं।

सना और वीर साथ में नेशनल डांस चैंपियनशिप की तैयारी करते हैं।सना का कॉन्फिडेंस लौट रहा है।उसका हर मूव अब ज़्यादा सच्चा लगता है ,जैसे वो अपनी बॉडी से नहीं, अपनी रूह से नाच रही हो।

 

कॉलेज में लोग अब उसकी मेहनत की बात करते हैं, न कि उसके गंजेपन की।

 

वीर उसे अक्सर कहता है —

“सना, जब तुम डांस करती हो, तो मुझे लगता है ज़मीन भी बीट पकड़ लेती है।”

 

सना–“तुम बहुत बातें बनाते हो।”

 

वीर–“सच कहता हूँ, बाल हों या ना हों, तुम सबसे खूबसूरत डांसर हो जिसे मैंने देखा है।”

 

फाइनल का दिन।

हॉल भरा हुआ है।

सना ड्रेसिंग रूम में विग ढूंढ रही है, तभी कोई पीछे से फुसफुसाता है —“बेस्ट ऑफ लक… अगर विग बचा तो।”

 

वो पलटकर देखती है — उसकी कंपटीटर रिया सेन है, वही जो उसे कॉलेज में ट्रोल किया करती थी।

 

सना स्टेज की तैयारी में लग जाती है।थोड़ी देर बाद… जले हुए बालों की बदबू आती है।उसका दिल धक से रह जाता है ,विग… जल चुकी है।

 

सना फर्श पर बैठ जाती है, चेहरा दोनों हथेलियों में छुपाकर रो पड़ती है।

 

उसके मां-पापा दौड़ते हुए कमरे में आते हैं।

माँ कहती है —

“नहीं सना, इस हालत में तुम बाहर नहीं जाओगी। दुनिया हँसेगी।”

पिता साथ जोड़ते हैं —

“हमारे लिए तुम जीत चुकी हो, बेटा। बस अब खुद को और मत तोड़ो।”

 

सना बस चुप है।

तभी वीर अंदर आकर कहता है–“सना, ये मौका दोबारा नहीं मिलेगा।”

 

सना–“मैं ऐसे नहीं जा सकती वीर… सब हंसेंगे।”

 

वीर–“तो हंसने दो! याद है तुमने ही कहा था “डांस मेरा सच है।”अगर आज तुम छिप गई, तो ये सच झूठ बन जाएगा।चलो, दुनिया को दिखाओ बिना विग भी सना क्या कर सकती है। आज जो सना इस दुनिया से रुबरु होगी वो सच्चाई होगी और तुम्हारे वो नकली बाल ,वो सिर्फ झूठ है।जब तक तुम खुद सच को नहीं स्वीकार करोगी इस झूठी दुनिया में फंसी रहोगी।”

 

isse bhi padhein: शीर्षक: समय के हस्ताक्षर – भाग 1

 

वो पल लंबा है, खामोशी लम्बी है।सना आईने में खुद को देखती है , बिना बाल, बिना भौंहों, पर आंखों में आग है।

 

एकाएक सना बोली–“चलो वीर… आज सच नाचेगा।”

 

लाइट्स बंद।

सन्नाटा।

एनाउंसर की आवाज़ —

“अब आ रही हैं… सना मलिक!”

स्पॉटलाइट गिरती है —

भीड़ सन्न।

क्योंकि स्टेज पर खड़ी है एक गंजे सिर वाली लड़की, बिना मेकअप, बिना विग।

फुसफुसाहट शुरू होती है— “ये क्या कर रही है?”

“ये पागल है क्या?”

 

सना के चेहरे पर मुस्कान है ,बीट शुरू होती है। सना की उंगलियां हवा में लहराती हैं। हर मूव में जुनून है, हर स्टेप में बगावत।वो गिरती है, उठती है, घूमती है ,संगीत उसके अंदर से निकलता हुआ लगता है।

 

वीर बैकस्टेज खड़ा है,उसकी आंखों में गर्व है।

म्यूज़िक क्लाइमेक्स पर पहुंचता है ,सना जमीन पर घुटनों के बल गिरती है, हाथ आसमान की ओर उठते हैं।

स्पॉटलाइट उस पर रुकती है। और…..

एक पल का सन्नाटा और फिर तालियाँ।पहले धीरे, फिर ज़ोरदार।लोग खड़े होकर ताली बजा रहे हैं। किसी की आंखें नम हैं।

अगले दिन सोशल मिडिया पर सना का वीडियो वायरल है —“The Bold Dancer Who Danced With Her

Soul.”हर जगह वही तस्वीर, वही मुस्कान।

 

सना के पिता वीडियो देखते हैं —

“देखा बेटा? बाल नहीं थे, फिर भी तूने सबका सिर झुका दिया।”

 

सना मुस्कुरा देती है —“अब समझ आई, पापा… असली विग तो मेरे अंदर था।”

 

वीर घर के अंदर आता है –“तो अब क्या सोचती हो?”

 

सना–“अब झूठ नहीं पहनूँगी।”

 

वीर–“और डर?”

 

सना–“वो भी जल गया, मेरी विग के साथ।”

दोनों हंसते हैं।

वही जो पहली बार उसने डांस फिएस्टा में किया था।

नव

सना एक डांस अकादमी चला रही है — “SoulMoves”।

दीवार पर लिखा है: “कला शरीर से नहीं, आत्मा से निकलती है।”

स्टूडियो में बच्चे डांस कर रहे हैं।सना हंसते हुए उन्हें गाइड करती है, सिर अब भी गंजा, पर चेहरा चमकदार।

 

वीर बाहर खड़ा है, मुस्कुराता हुआ।“मैंने कहा था ना सना , ये कमी नहीं थी… बस एक स्पीड ब्रेकर।”

 

सना जवाब देती है —“और अब रा

स्ता खुला है… सीधा आसमान तक।”

“ज़िंदगी तब खूबसूरत लगती है, जब तुम अपने सच के साथ स्टेज पर उतरते हो,न कि झूठ के साथ।”

 

 

𝒢𝓊𝓃𝒿𝒶𝓃 𝒿ℴ𝒽𝓇𝒾

 

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Gunjan Johri ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar