Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

Womens freedom day 4

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Vidhi saini • Active Writer 🔥 0 Din Streak (Lagataar 5 din bina naaga likhein aur Superstar badge payein)
⏱️ 2 Min Read|👁️ 181 Readers

विषय सूची

Womens freedom day 4

मुझे बिंदी लगाना भी पसंद है,

मांग में सिंदूर सजाना भी पसंद है,

पर उससे कहीं ज़्यादा मुझे लाल पेन पसंद है।

 

मुझे घूंघट करना भी पसंद है,

साड़ी पहनना भी पसंद है,

पर उससे कहीं ज़्यादा मुझे वर्दी पसंद है।

 

साड़ी के पल्लू की प्लेट्स बनाना भी आता है मुझे,

पर उससे कहीं ज़्यादा किताबों के पन्नों से इश्क़ है मुझे।

 

गोल-गोल रोटियाँ बनानी भी आती हैं मुझे,

पर उससे कहीं ज़्यादा अपने नाम के हस्ताक्षर पसंद हैं मुझे।

 

कपड़े-बर्तन धोना भी आता है मुझे,

पर अब लोगों के दोगलेपन को धोना पसंद है मुझे।

 

नहीं पसंद मुझे घर की चार दीवारों में सिमटना,

मुझे तो पसंद है खुले आसमान में उड़ना।

 

स्कूटी चलाना भी पसंद है मुझे,

पर उससे कहीं ज़्यादा पसंद है अपनी ज़िंदगी की दिशा खुद मोड़ना।

 

चूल्हे पर रोटियाँ सेंकने से ज़्यादा,

अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाना पसंद है मुझे।

 

क्योंकि मैं हर वो काम कर सकती हूँ,

जो मुझसे एक लड़की होने के नाते उम्मीद की जाती है,

लेकिन मेरी पहचान सिर्फ़ इतनी नहीं…

 

मुझे परंपराएँ भी पसंद हैं,

और अपने सपनों के लिए बगावत करना भी।

 

मैं घर भी संभाल सकती हूँ,

और दुनिया में अपनी पहचान भी बना सकती हूँ।

 

क्योंकि मैं सिर्फ़ किसी की बेटी, बहू या पत्नी नहीं,

मैं अपनी कहानी की खुद लेखिका हूँ।

 

Write by vidhi saini

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Vidhi saini ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar