Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

अपनों में अकेली अनाया

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Gunjan Johri • Active Writer 🔥 0 Din Streak (Lagataar 5 din bina naaga likhein aur Superstar badge payein)
⏱️ 9 Min Read|👁️ 145 Readers

अपनों में अकेली अनाया

“तुम्हें हमेशा मेरी गलतियाँ ही दिखती हैं कभी मेरी बात समझ नहीं आती।मेरे काम की इंम्पोटंस समझ नहीं आती जानती ह़ो जो तुम यह ऐशोआराम की जिंदगी जी रही हो, यह महंगी शराब पी कर मुझसे लड़ रही हो वो सिर्फ मेरी बदौलत।”

“तुम्हें मेरी भावनाएँ कभी समझ आतीं है अरिन?तुम्हारे लिए हमेशा अपना काम ही ज्यादा जरूरी है।कहाँ गया वो अरिन जो मुझे प्यार करता था मेरे लिए सबसे लडने को तैयार रहता था।”

“तुम क्या चाहती हो मै हमेशा एक आशिक बनकर तुम्हारे आगे पीछे ही घूमता रहूँ ? प्यार से पेट नहीं भरता न ही सोसाइटी में कोई पूछता है। तुमने इन हरकतों से पूरे घर का माहौल खराब कर रखा है।”

“तुम हमेशा मुझ पर ही इल्ज़ाम लगाते हो।इतनी ही बुरी हू तो हम तलाक़ ले लेते हैं जब खुद को यह घर और अपनी बेटी सम्भालनी पड़ेगी तब पता चलेगा।”

“तुम अपनी बेटी को भी अपने साथ ही ले जाना। उसे अपने जैसे ही दारू बाज बना देना। उसे भी बिगाड़ रखा है तुमने।इस घर में तो सांस लेना भी मुश्किल है।माँ और बेटी दोनों ने ही जीवन नरक कर रखा है।”कहता हुआ अरिन उस कमरे से बाहर पैर पटकता हुआ चला गया। उसके जाते ही उसकी पत्नी निशा ने नशे में टेबल पर रखा सारा सामान फेंक दिया। और फिर से शराब पीने में बिजी हो गई।

उसी घर के एक कमरे में अपनी ग्रैनी से चिपकी नन्ही सी 14 साल की अनाया है जो इस चीख चिल्लाहट से डर कर रो रही है और उसकी ग्रैमी आनन्दी उसे प्यार से उसके माथे पर हाथ फेर रही है और सुलाने की कोशिश कर रही है।

निशा और अरिन दोनों ही अपने अंहकार की इस लडा़ई में अपनी बेटी अनाया को भूलते जा रहे थे। न ही उसके लिए उनके पास समय था और न ही उसे देने के लिए प्यार।

वो छोटी सी अनाया इन हालत के चलते अपना बचपन खोती जा रही है। यह सब आनन्दी भी देख रही है पर वो है तो उस घर की नौकरानी ही कुछ कर नहीं सकती सिर्फ देख सकती है।

सुबह के साढ़े सात बजे जब अनाया स्कूल के लिए ‌तैयार हुई तो‌ चुप चाप अपनी मम्मी के बेडरूम में ‌ग‌ई। धीरे से डोर सरकाया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और निशा बेसुध सोफे पर सो रही है। अरिन कमरे में नहीं है शायद वो रात को घर आया ही नहीं। वो नीचे ड्राइंग रूम में आई।

 

अनाया वापस अपने कमरे में आई और बैग उठाकर स्कूल जाने के लिए बाहर आई। वो बैग उठा कर स्कूल बस पकड़ने के लिए बाहर निकलने लगी तो आनन्दी उसके पास आई और बोली – “अनाया बेटा आलू का परांठा बनाया है खा लो।”

 

अनाया ने उदास नजरों से आनन्दी को देखा और बोली – “नहीं आंटी भूख नहीं है।”

 

आनन्दी ने जबरदस्ती टिफिन उसके बैग में डाला अनाया के लाख मना करने के बावजूद। अनाया स्कूल के ‌लिए निकल गई। आनन्दी ‌सोचने लगी – “बेचारी छोटी सी बच्ची ! साहब और मेमसाब के रोज के लडा़ई झगडे से इस चौदह साल की उम्र में ‌कितनी बड़ी हो गई है।अपना बचपन तो यह खोती जा रही है।”

 

आनन्दी पिछले बारह सालों से अरिन और निशा के यहां काम कर रही है।अरिन मल्टीनेशनल कंपनी में ऊंचे ‌पद पर कार्यरत हैं।और निशा घर ही रहती है पहले वो भी नौकरी करती थी पर अनाया के होने के बाद उसने जॉब छोड़ दी। आनन्दी के आने के बाद निशा ने फिर से नौकरी करनी चाही पर अरिन ने उसे करने नहीं दी। अनाया उनकी इकलौती बेटी है।

 

घर में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। पर हर समय दोनों एक दूसरे से लड़ते रहते हैं। अरिन इन झगडों से परेशान होकर अलग होना चाहता है निशा से और चाहता है अनाया की जिम्मेदारी भी निशा ही उठाए और निशा अनाया की जिम्मेदारी ‌अरिन को देना चाहती है। इस कारण दोनों ‌लड़ते रहते हैं। बच्चे की जिम्मेदारी कोई नहीं लेना चाहता। ।

 

इसलिए दोनों एक दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल ‌करते हैं।वो दोनों यह भी नहीं सोचते इन शब्दों का उस बेचारी बच्ची ‌पर क्या असर होता है।स्कूल से घर आकर अपने कमरे में ‌दुबक जाती है अनाया। केवल आनन्दी आंटी ‌से ही‌‌ बात करती है अनाया। अपने कमरे को ही उसने अपनी दुनिया बना लिया है।

 

रोज‌ की तरह अरिन आया जल्दी से तैयार हुआ और नाश्ता करके अपने आफिस चला गया और निशा अपने कमरे में ही नाश्ता ‌मंगा लिया।पर आज कुछ और ही होना है जो शायद बहुत भयानक है।

 

करीब बारह बजे एक कॉल आया जो आनन्दी ने उठाया ,वो कॉल अनाया के स्कूल से है कि जल्दी हास्पिटल पहुंचो अनाया को चोट‌ आई है।पर कैसे? यह‌ न सुन सकी आनन्दी।

 

आनन्दी निशा के साथ हास्पिटल पहुंची और अरिन भी होस्पिटल पहुंच गया। वहाँ जाकर पता चला कि अनाया छत से गिर गई है।और वो आईसीयू में है आपरेशन की तैयारी हो रही है।

 

अनाया के सिर में बहुत गहरी चोट आई थी। फूल सी बच्ची जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही थी। आपरेशन शुरू हुआ और जिंदगी ‌मौत से हार गई।

 

अनाया चली गयी।सबकी जिंदगी से बिल्कुल खामोशी से।निशा और अरिन स्तब्ध रह गए ।उन्हें ऐसा झटका लगा था कि अपनी सुध-बुध ही खो बैठे वो।

 

अनाया की दादी ‌भी आ गई । बेटा बहू को देखकर उन्होने नफरत से मुंह फेर लिया। पूछताछ हुई, टीचर स्टुडेंट्स सभी के बयान लिए गए, यही पता चला कि बैलेंस बिगड़ने से अनाया नीचे गिर गई। तेरहवीं ‌निबटने‌ के बाद अरिन ने अपनी मां को रोकना चाहा पर उन्होंने आंखों में आंसू भर कर कहा- ‘तुम दोनों की खुदगर्जी और जिद ने मेरी पोती की जान ले ली। मैं उसे अपने साथ ले जाना चाहती थी पर तुम दोनों ने उसे अपने अहम का मोहरा बना कर उसकी जान से खेलते रहे। तुम दोनों को मैं माफ नहीं कर पाऊंगी’, यह कहकर मां चली गई।

आनन्दी सदमे में थी वो विश्वास ही नहीं कर पा रही थी अनाया के जाने का।पर वो जानती थी यह एक्सीडेंट नहीं था। फिर उसने जैसे तैसे होश संभाला और वो घर को छोड़ कर जाने का निश्चय किया।

 

isse bhi padhein- एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई

 

इस घर की दीवारों में मेरी अनाया की सिसकियां भरी हैं ।उसे मैंने कभी अपनी गोद में तो कभी अलमारी में छिप कर रोते हुए देखा है। कभी तो मेरा मन किया कि उसे लेकर भाग जाऊं यहाँ से, पर मैं डरपोक थी और ऐसा नहीं कर सकी। अगर चली जाती तो शायद वो आज जिंदा होती।

 

आज अरिन और निशा के पास कुछ भी कहने को नहीं था। जैसे जैसे दिन बीत रहे थे, उनका लडा़ई झगड़ा सब बंद हो गया।एक अजीब सी खामोशी आ चुकी थी उन दोनों के बीच में,उनकी सारी भावनाएं अंदर ‌ही अंदर उन्हें ही नोंच रही थी।

 

संडे का दिन था। बड़ी मुश्किल से निशा अनाया के रूम में जाने की हिम्मत जुटाई । महीनों बाद वो उसके कमरे में कदम रख रही है। कैसी मां थी वो। उसका रूम, उसका बेड तकिया, उसकी किताबें, उसकी पेंसिल, पैन, स्कूल बैग सब वैसे ही रखा था। अलमारी खोली तो अनाया के कपड़े नीचे गिर पड़े उसके ज्यादातर सामान पीला कलर का था। पीला कलर अनाया का फेवरेट कलर था। निशा के हाथ में उसका हल्का पीला नाइट सूट जिसे वह अक्सर पहना करती थी वो आया।

निशा रोते हुए अलमारी से सामान निकालने लगी। तभी उसके‌ हाथ एक पीला कलर की डायरी लगी। उसने कांपते हाथों से उसे खोला और पढने लगी उस छोटे से दिल की दास्तां जो अनाया ने लिखी थी-

“मम्मी पापा मैं आपको क्या ‌लिखूं । डियर तो नहीं लिख सकती उसका मतलब प्यारा होता है। पापा आप मम्मी को कहते हो कि अपनी बेटी। और मम्मी आप पापा को कहते हो अपनी बेटी। आप दोनों ही यह भूल गए कि मैं आप दोनों की बेटी हूँ।”

आगे अनाया ने लिखा था-

“मम्मी जब मैं बुआ के घर जाती हूं तो बुआ मुझे बहुत प्यार करती हैं। पर खाना शिखर की पंसद‌ का बनाती हैं। मम्मा आप कभी मेरी पसंद का खाना क्यों नहीं बनाती। आपसे कहा तो आपने मुझे डांटकर कहा मुझे मत तंग किया करो। जो खाना है आनन्दी आंटी को बोला करो। पर मम्मा मुझे आपके हाथ का खाना है”

निशा वो डायरी पढती जा रही है और उसकी आखों से आसूं बह रहे हैं उसने डायरी का पेज पलटा-

“पापा मैं आपके साथ घूमने जाना चाहती हूं, आइसक्रीम खाने जाना चाहती थी पर आपने कहा आपके पास फालतू चीजों के लिए ‌टाइम नहीं है। पता है मम्मी मैं अपने घर से दूर जाना चाहती हूं जहां मुझे ये न सुनाई दे कि अनाया को ‌मैं नहीं रखूंगी। जहां पापा के चिल्लाने की आवाज न सुनाई दे। पापा मम्मी ‌आप दोनों मुझे प्यार क्यों नही करते।

यह पढकर निशा के हाथ से डायरी छूट गयी।वो फफक कर रोने लगी। इतने में अरिन भी वही आ गया और उसने वो डायरी उठाकर पढनी शुरू करी उस डायरी को पढते हुए उसकी आखों से आसूं बह रहे हैं आज उन दोनों को अपनी चौदह साल की बच्ची का दर्द समझ आ रहा है जिसकी वजह व़ो खुद थे। डायरी पढते पढते वो आखिरी पेज पर आ गया जो आनन्दी के लिए लिखा था-

आइ लव यू आनन्दी आंटी, मेरे साथ रहने के लिए। मुझे जब डर लगा है आप मेरे पास थी।मेरी हर बात सुनने के लिए। मुझे अपने सीने से लगाने के लिए।”

निशा जोर जोर से रो पड़ी। अरिन ‌वो डायरी पढ़कर खुद को संभाल नहीं पाया ‌और जमीन पर बैठ गया।

निशा रोते हुए बोली- “अरिन वो एक्सीडेंट नहीं आत्महत्या थी, सुसाइड था । जिस रिश्ते को हम बोझ समझते थे, उससे हमारी अनाया ने हमें आजाद कर‌ दिया। अरिन हम दोनों ने अपनी बच्ची ‌को मार डाला।” यह सुनकर अरिन फूट-फूट कर रो पड़ा।

“हां सही कहा तुमने हम ऐसे कैसे हो गये? जो बच्ची हमारी जिंदगी थी, वो बौझ कैसे हो गयी हमारी जिंदगी में।हमने अपने ही हाथों से अपनी जिंदगी खत्म कर दी।”

अनाया के लिए हमने कितनी मन्नत मानी थी। जब वो होने वाली थी तब डाक्टर ने कहा था कि हम दोनों में से एक ही बच सकता है उस वक्त तुमने मुझे और मैने अनाया को चुना था पर भगवान ने तुम्हारी इच्छा पूरी करी हम दोनों ही बच गऐ थे उस वक्त। पर अब हमने खुद अपने हाथों से अपनी बच्ची को खो दिया।

अब हमारी

जिंदगी ही हमारी सजा है। जो हम आखिरी सांस तक भुगतेगें।

Email

Dharavahik Series
#आसूं — Sabhi Bhaag
भाग 1
खामोश जवाब रह गया
Padhein →
अपनों में अकेली अनाया अपनों में अकेली अनाया
Padh Rahe Hain
Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Gunjan Johri ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar