Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

मां का आखिरी खत

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Gunjan Johri • Active Writer 🔥 0 Din Streak (Lagataar 5 din bina naaga likhein aur Superstar badge payein)
⏱️ 7 Min Read|👁️ 145 Readers

मां का आखिरी खत

 

गहरी रात थी। चांदनी खामोश थी और तारों की टिमटिमाहट भी उदास सी लग रही थी। हवाओं में एक अजीब-सी ठंडक थी, मानो कोई अनकही कहानी इन हवाओं के साथ बह रही हो। इसी सन्नाटे में, एक पुराना सा घर था – उम्र की मार से जर्जर, दीवारों पर सीलन और खिड़कियों से टूटे कांच झांक रहे है।

 

घर के अंदर, एक छोटा-सा कमरा है। हल्की-हल्की रोशनी में एक लड़की खामोश बैठी है। उसका नाम था आरुषि। काले लंबे बाल बिखरे हुए थे, आखों के नीचे गहरी थकान की लकीरें थीं और चेहरा किसी गहरे दर्द में डूबा हुआ । उसके हाथों में एक पुरानी डायरी है, जिसके पन्ने हल्के से कांप रहे हैं । जैसे उन पन्नों पर छपे हर लफ्ज़ की चीखें अब तक उसके दिल में गूंज रही है।

 

वो डायरी उसकी मां की थी गौरी। उसकी मां ने यह डायरी तब लिखा , जब उसकी जिंदगी में खुशियों की जगह सिर्फ दर्द और सन्नाटा बचा था। गौरी की मौत को दस साल हो चुके हैं, लेकिन आरुषि आज भी उस सन्नाटे में कैद हैं।

 

डायरी का एक पन्ना खोलते ही उसकी आंखों में आंसू छलक आए –

“आरुषि, मेरी बेटी… अगर कभी मैं तुम्हें इस दुनिया में अकेला छोड़ जाऊं तो खुद को कमजोर मत समझना। सन्नाटे से डरो मत, ये तुम्हारी ताकत बनेगा।”

 

आरुषि ने डायरी को सीने से लगा लिया। उसकी मां का चेहरा उसकी आंखों के सामने घूमने लगा। वो दिन याद आया जब उसके पिता ने उसकी मां पर हाथ उठाया था। वो चीखें, वो दर्द अब भी उसकी रगों में दौड़ता था।

 

वो रात , जब गौरी ने हल्के से आरुषि को सुलाया और बाहर से तेज़ आवाजें आ रही थीं। आरुषि की आंख खुल गई । वो धीरे-धीरे कमरे से बाहर निकली और देखा कि उसके पिता राकेश गुस्से से लाल चेहरा लिए खड़े है। उनकी आंखों में नशे की लाली साफ दिख रही है। गौरी सहमी हुई खड़ी है सामने।

 

“तुमने मेरी इज्जत मिट्टी में मिला दी!” राकेश चीखा।

“मैंने क्या किया?” गौरी ने कांपती आवाज़ में कहा।

“सब जानते हैं कि तुम मुझसे अलग होने की बात कर रही हो! तुम्हें क्या लगता है, मैं तुम्हें इतनी आसानी से जाने दूंगा?”

 

गौरी ने हिम्मत जुटाकर कहा, “मैंने बस अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जीने की बात की है,,,, मैं हर रोज़ के इस अपमान से थक चुकी हूँ, राकेश!”

 

राकेश ने गुस्से में एक जोरदार थप्पड़ मारा। गौरी का सिर पीछे की ओर झटका खा गया। आरुषि ने यह सब देखा और कांपती हुई पीछे हट गयी।

 

“मां!” उसने चीखते हुए दौड़ लगाई।

 

राकेश ने गौरी के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। गौरी की आंखों से आंसू गिर रहे हैं।

 

“तू कहीं नहीं जाएगी,,, अगर गई तो जिंदा नहीं बचेगी!”

 

गौरी ने रोते हुए कहा, “अगर जीना इस नर्क में है, तो मरना बेहतर है!”

 

राकेश ने गुस्से में कमरे का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। आरुषि दौड़कर मां के पास गई और उसे पकड़ लिया।

“मां, चलो यहां से!”

गौरी ने उसे बांहों में भर लिया।

“एक दिन… एक दिन ये सन्नाटा खत्म होगा, आरुषि…” गौरी की आवाज़ कांप रही थी।

 

उसी रात, गौरी ने नींद की गोलियां खा लीं। सुबह जब आरुषि की आंख खुली, तो उसकी मां बेजान पड़ी थी। उसके चेहरे पर एक अजीब-सा सुकून था, मानो उसने सन्नाटे में ही अपनी शांति पा ली थी।

 

आरुषि की आखें खुल गई।सूरज की किरणों ने रात के गहरी कालिमा को दूर भगा दिया है पर आरुषि के दिल का अंधेरा,अकेलापन, वो कैसे दूर होगा। वो खुद को कैद कर चुकी है इस सन्नाटे में।

 

उसकी आंखों से आंसू बह रहे है,यह सब याद करके। उसके हाथ में फिर से वही डायरी है जो उसने धीरे से बंद की। तभी पीछे से एक आवाज़ आई – “आरुषि?”

 

उसने चौंककर देखा। दरवाजे पर कुश खड़ा़ था। उसका बचपन का दोस्त, जो सालों से उसे इस सन्नाटे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।

“फिर से वही डायरी?” कुश ने उसकी ओर बढ़ते हुए कहा।

आरुषि ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने चुपचाप सिर झुका लिया।

कुश ने धीरे से उसकी डायरी अपने हाथों में ली। “तुम अब भी मां को जी रही हो, आरुषि। अब इस सन्नाटे से बाहर आओ।”

 

isse bhi padhein- भीड़ में अकेलापन : एक दास्तान

 

“कैसे?” उसकी आवाज़ कांप गई।

“मुझे नहीं पता,,, लेकिन तुम इस दर्द को खुद में दबाकर जिंदा नहीं रह सकती। तुम्हारी मां भी यही चाहती थी।कि तुम इस कैद में न रहो।”

” मैं,,,,, पर कैसे? मां ने अपनी जान लेकर खुद को आजाद कर दिया,मामा ने पापा को सजा दिलवा कर उन्हें उनके किए की सजा दिलवा दी।पर मेरा क्या?मैंने तो बचपन में ही सब कुछ खो दिया।”

कुश ने धीरे से उसका हाथ थाम लिया।

“तुम जानती हो, यह डर हमें सिर्फ तब तक डराता है, जब तक हम उसे अपने भीतर कैद करके रखते हैं। जब तुम इसे आज़ाद कर दोगी, तब ये तुम्हारी ताकत बन जाएगा।”

तभी दरवाजे पर नेहा और समीर भी आ गए।-“बिल्कुल सही कहा कुश ने।”

“चलो, आज बाहर चलते हैं!” नेहा ने मुस्कुराकर कहा।

“मुझे अच्छा नहीं लग रहा।”

“वो तुम्हें लगता कब है, तुमसे पूछा नहीं बल्कि बताया है हमने।”

“चलो अच्छा लगेगा।” समीर ने कहा।।

आरुषि ने अनमने भाव से कहा, “क्या सच में?”

कुश ने कहा, “हां, और अगर नहीं लगा तो वापस आ जाना,,,, लेकिन आज खुद को आज़मा कर तो देखो।”

आरुषि ने कुश की आंखों में देखा। उसमें वही सच्चाई और अपनापन था, जो उसे हमेशा से सहारा देता आया है। उसने गहरी सांस ली और धीरे से सिर हिलाया, “ठीक है,,, चलते हैं।”

नेहा और समीर मुस्कुरा उठे, और कुश ने राहत की सांस ली।

वो सब पुराने घर से बाहर निकले। हवा में हल्की ठंडक है, लेकिन इस बार आरुषि को वह सुकून दे रही है, डर नहीं। रास्ते भर वह चुप रही, लेकिन भीतर कुछ हलचल है। एक पुराना दर्द धीरे-धीरे पिघल रहा है।

उन्होंने शहर के बाहर एक पहाड़ी जगह चुनी , जहां से सूरज डूबने का नज़ारा दिखता है। वहां जाकर सब घास पर बैठ गए। हवा तेज़ चल रही है, जो बालों को उलझा रही है, लेकिन आज इस हवा में सन्नाटा नहीं , बल्कि जीवन है।

कुश ने धीरे से पूछा, “क्या महसूस हो रहा है?”

आरुषि ने आसमान की ओर देखा, फिर आंखें बंद कर लीं। कुछ पल बीते, और फिर उसने कहा, “हल्का… जैसे कोई बोझ उतर रहा हो।”

कुश मुस्कुराया। “यही तो चाहिए।”

नेहा ने धीरे से आरुषि का हाथ पकड़ा और कहा, “दर्द को पकड़कर रखने से सिर्फ घाव गहरे होते हैं। लेकिन जब तुम उसे आज़ाद करोगी, तो वही दर्द तुम्हें और मज़बूत बना देगा।”

आरुषि ने एक गहरी सांस ली। “शायद… शायद अब वक्त आ गया है कि मैं अकेलेपन को अपना दुश्मन न समझूं, बल्कि इसे अपनी ताकत बना लूं।”

“तुम पहले से ही मज़बूत हो, बस खुद को पहचानना बाकी था।” समीर ने कहा।

उसने अपनी मां की बातें याद की ,”सन्नाटे से डरो मत, ये तुम्हारी ताकत बनेगा।”

आज उसे एहसास हुआ कि उसकी मां सही कह रही थी। दर्द को महसूस करना ज़रूरी है, लेकिन उसमें खो जाना नहीं। सन्नाटे को जीना ज़रूरी है, लेकिन उसमें कैद हो जाना नहीं।

आरुषि ने धीरे से अपनी डायरी निकाली और आखिरी पन्ने पर वो लिखने लगी –

“मां, मैंने तुम्हारा सन्नाटा महसूस किया, मैंने तुम्हारा दर्द जिया… लेकिन अब मैं तुम्हारी सीख को जीऊंगी। अब ये अकेलापन मेरी कमजोरी नहीं, मेरी ताकत बनेगा।”

और फिर, उसने पहली बार डायरी को बंद करके मुस्कुराते हुए कुश, नेहा और

समीर की तरफ देखा। उसकी आंखों में अब सिर्फ आंसू नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत की चमक भी है।

Gunjan Johri

 

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Gunjan Johri ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar