Mohabbat ke sayen mein part 15
वाणी का पूर्वी को छेड़ना
पूर्वी को काफी टाइम हो गया है, और वह वाणी से कहती है, कि चल वाणी मैं घर निकलती हूँ। वाणी पूर्वी के कान के पास जाकर को फुसफुसाते हुए कहती है, बोल देती हूं पार्थ भैया तुझे घर छोड़ कर आ जाएंगे। पर पूर्वी कहती है कि नहीं ऐसा मत कर ,पर वाणी बोल ही देती है कि पार्थ काफी लेट हो चुका है तो आप पूर्वी को घर छोड़ दीजिए ।
पार्थ तो वैसे भी पूर्वी के साथ टाइम बिताना चाहते हैं। उसका चेहरा देखकर यही लगता है, कि वह भी चाहता था कि वाणी उसे छोड़ने जाने को कहती तो वह उसे छोड़ देता।वाणी उन दोनों को दरवाजे तक छोड़कर घर के अंदर चली जाती है।पार्थ और पूर्वी निकल जाते है।
पार्थ जाते जाते पूर्वी से कहता है आप मुझसे बात क्यों नहीं करती है? डरी हुई रहती है, तो पूर्वी कहती कि नहीं मैं आपसे क्यों डरूंगी? मैं तो आपसे बात करती हूं, पर आप ही चुप रहते हैं। तो पार्थ कहता हैं कि नहीं मैं ज्यादा बात ही नहीं करता। पूर्वी कहती है इसलिए मैं सोचती हूं कि आपको पता नहीं मेरे से बात करने का मन होगा या नहीं ।
पार्थ कहता है कि आपको खुद से ऐसा नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी सामने वाले से भी पूछ लेना चाहिए। पूर्वी मुस्कुराती है ,पार्थ भी मुस्कुराता है। पूर्वी कहती है कि चलिए अब आप जाइए घर, मेरा घर तो आ गया। पार्थ कहता हैं कि 5 मिनट रुक जाइए पूर्वी,पूर्वी कहती है कि हां पर लोग देखेंगे तो क्या कहेंगे। उससे अच्छा चलिए आप हमारे घर के अंदर वहां बैठ कर बात कर लेंगे। पार्थ कहता है कि वहां बैठकर आपकी मां पापा के सामने क्या बात करेंगे?
पार्थ का पूर्वी से इजहार करना
पूर्वी मुस्कुराते हुए कहती है कि आप मुझसे क्या बात करना चाहते हो? पार्थ हमेशा सीधा साधा लड़का होता है, सीधी बात करने में विश्वास रखता है ।किसी भी तरह से उसको घुमाकर बात करना नहीं चाहता है तो बस एक ही बात पूर्वी को बोल देता है, कि मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं ,मैं आपको पसंद करने लगा हूं ।तो क्या हम दोस्ती को ही अभी आगे बढ़ा सकते हैं। पूर्वी बोलती हैं अच्छे तो मुझे भी आप बहुत लगते हैं ,फिर भी हमें ऐसे में आगे बढ़ने के लिए थोड़ा टाइम तो लेना ही चाहिए।
पार्थ कहता है आप सही कह रहे हैं हमें आगे बढ़ने के लिए टाइम तो लेना चाहिए।फिर अचानक पूर्वी खिलखिलाकर हँसने लगी,पार्थ को थोड़ा अजीब लगा ।उसने पूछा मैंने हँसने वाली तो बात की ही नही फिर आप क्यो हँस रहे है।पूर्वी कहती है अरे नहीं मेरेको वाणी आज इसी बारे में बात कर रही थी, बोल रही थी कि मुझे लगता है कि तुझे पार्थ भाई पसंद करते हैं ,और तू भी बात भैया को पसंद करती है।पर मैंने उसके सामने कह दिया था कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है बस आप मुझे अच्छे लगते हैं
पार्थ कहता है तो सच बताइए क्या आप मुझे पहले से पसंद करती थी, तो पूर्वी कहती है कि हां मुझे जवाब पहली बार मिले थे तभी अच्छे लगने लगे थे, और बाद में जैसे-जैसे मैं आपके घर जाने लगी आपका व्यवहार मेरे को और अच्छा लगने लगा ।पर मैं पहले से कैसे कह सकती हूं ।
पार्थ और पूर्वी की बातचीत
तो पार्थ कहता है क्यों? क्यों ?नहीं कह सकती क्या एक लड़की अपने जज्बात पहले से जाहिर नहीं कर सकती। तो पूर्वी कहती है कि नहीं ऐसी बात नहीं है, पर मैं जब तक आपके मन का बात नहीं जान लेती, मैं आपको कैसे कुछ भी कह सकती थी। तो फिर मन का बात करने के लिए आप क्या करते? पूर्वी चुप हो जाती है ।पार्थ कहता है ठीक है चलिए मैंने तो अपने मन की बात कहना ही ठीक समझा ,क्योंकि मैं आपको समझ सकूं आपको जान सकूं इसलिए ,यह जानना तो बहुत जरूरी है कि आपके मन में मेरे लिए क्या है ।
फिर पूर्वी कहती हैं कि जी आप सही कह रहे हैं ,ठीक है चलिए मैं अंदर जाती हूं, कल मिलते हैं। पार्थ बहुत खुश हो जाता है, और उसे लग रहा है, मन में तो यह हो रहा है कि वह नाचने लगे,क्योंकि पूर्वी के मन में भी उसके लिए वही फीलिंग है जो उसके मन में पूर्वी के लिए है।वह गुनगुनाते जा रा है……
उड़ता ही फिरूँ इन हवाओं में कहीं या मैं झूल जाऊं इन घटाओं में कहीं।
इक कर दूँ आसमान या जमीं,कहो यारों क्या करूँ या नही।
पहला नशा पहला खुमार नया प्यार है, नया इंतजार कर लूं मैं क्या अपना हाल ए दिल ए बेकरार
मेरे दिल ए बेकरार
तू ही बता।
पूर्वी का हाल भी ऐसे ही है, उसको भी ऐसे लग रहा है कि वह नाचने लगे ,गाने लगे बहुत खुश हो गई है। उसको दिल खोल कर हंसने का जी चाह रहा है, पर वह किसी से कह भी तो नहीं सकती। पूर्वी डोर बेल बजाती है,मम्मी आकर जैसे ही दरवाजा खोलती है मम्मी को जोर से खुश होकर गले लगा लेती है। मम्मी पूछती है क्या हुआ तो कहती है आज सारा दिन अच्छा गया।और गुनगुनाते हुए अपने रूम में चली जाती है
थोड़ा सा प्यार हुआ है ,थोड़ा है बाकी
हम तो दिल दे ही चुके बस तेरी हां है बाकी ।
थोड़ा सा प्यार हुआ है, थोड़ा है बाकी है।
To be continued…..
Mohabbat ke sayen mein part 1
काश....... एक अधूरी प्रेम कहानी
दिल का रिश्ता
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
Mohabbat ke sayen mein part 2
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
माँ की पुरानी संदूक के राज
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
Mohabbat ke sayen mein part 11
Mohabbat ke sayen mein part 12
Mohabbat ke sayen mein part 13
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
सपने साजन के: प्रेम और विश्वास की एक अनकही दास्तान
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
दहलीज पर खड़े सवाल: भाग 1
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar Mamta Jaiswal ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:



