Mohabbat ke sayen mein part 18
आकाश का वाणी की फिक्र करना
इधर आकाश भी वाणी के बारे में ही सोच रहा है कि वाणी इतना डर क्यों गई थी ?किसे देखकर डर गई थी ?अचानक से बस से उतर जाना फिर ,कॉलेज में पूर्वी को बुलाकर गार्डन ले जाना, इतना रोना ,इतना डरना आखिर क्यों हुआ था ?उसने सोचा तो था कि वह कॉल करके पूर्वी से पूछे, पर फिर उसने सोचा कि नहीं हो सकता है। पूर्वी घरवालों के आसपास हो वह उसका फोन उठाए, तो अच्छे से बात ना हो पाए ,इसलिए उसने फोन ही नहीं किया।
पर रात जितनी गहरी हो रही थी ,उतना ही उसका सोच भी वाणी के लिए गहरा हो रहा था। वाणी के बारे में सोच रहा था और वह सोचता है कि क्या सचमुच मैं वाणी को चाहने लगा हूं। क्योंकि से पहले मुझे किसी लड़की के बारे में मुझे ऐसी फीलिंग नहीं आई है, हां जरूर मुझे कई लड़कियां पसंद आती थी, पर मैं उनसे दूर हो जाता था ।
पर वाणी मुझसे बात ही नहीं करती ,फिर भी मुझे लगता है कि मुझे वाणी पसंद है, वही अच्छी लगती है ।हां यह भी हो सकता है कि मुझसे बात नहीं करती इसलिए मैं वाणी को चाहता हूं ,क्योंकि अगर हम किसी चीज को पाना चाहते हैं ,और वह हमसे दूर हो तो हमें उसे पाने की ललक और बढ़ जाती है। सोचता है कि ठीक है प्यार हो ना हो पर मेरी चिंता भी तो जायज है, वाणी का इतना डरना किस बात पर है? अब देखते हैं आगे क्या होता है? वाणी कभी मुझसे बात करेगी, क्या हमारा प्यार आगे बढ़ेगा यह सोचते सोचते आकाश भी सो जाता है।
मम्मी का वाणी की शादी का चिंता
सुबह हो गई है वाणी की मम्मी किचन में काम कर रही हैं।वान्या को स्कूल जाना है, तो उसके लिए टिफिन रेडी कर रही है । बर्तन की आवाज आ रही है उस आवाज से उसके दादी भी कुछ देर बाद उठ जाती है। मम्मी सारा काम लगभग कुछ काम, घर आंगन को झाड़ू लगाना बिस्तर को समेटना कर चुकी है।फिर वह किचन में चाय बनाकर अपनी सास के पास आती है, कहती है कि मां की चाय पी लीजिए। दादी कहती है ठीक है रख दो, चाय पीती है तब वाणी की मम्मी कहती है कि वाणी अभी तक उठी की नहीं।
तो दादी कहती है कि हां बस उठने ही वाली है ।वाणी की मम्मी कहती है ,मम्मी जी वाणी को भी तो जल्दी उठने का आदत होना चाहिए ना ,शादी की उम्र हो गई है मेरा कुछ काम में मदद कर देती। पर ना जाने यह लड़की कब सुधरेगी,सही कहती है वान्या हमने इसकी कुछ ज्यादा ही लाड सड़ रखा है। दादी कहती है कि ठीक है ना बहु कर लेगी, ससुराल में जाकर भी तो वही करना है ।
वाणी की दादी और मम्मी का पार्थ को शादी के लिए कहना
वाणी की मम्मी कहती है कि, हां मम्मी जी पर मेरा भी तो थोड़ा काम में मदद हो जाता। पार्थ उसी समय जोगिंग करके आता है ,तो दादी कहती है कि हां आएगी तुम्हारा काम कम करने वाली, फिर तुम्हें कौन सा काम करना है। तुम भी तो मेरे जैसे बैठ कर आराम करोगी ,तो फिर पार्थ कहता है अरे वाह आज क्या आराम की बातें हो रही है। दादी कहती है कि तूझसे कह रही हूं बेटा शादी की उम्र हो गई है, तो शादी करेगा ना ।
तो पार्थ कहता है अभी नही क्योंकि अभी तो एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं ,अगर सरकारी जॉब लग जाए तो फिर हम काम करने लगे।तो पापा को भी उनके काम से छुट्टी दिला देंगे और फिर मम्मी-पापा सुकून के साथ रहे ।तो दादी कहती है कि बेटा मैं भी तो तुम्हारी शादी देखना चाहती हूं ,कहीं ऐसा ना हो कि मैं मर ही जाऊं और तुम्हारी बहू को देखूं ही ना ।पार्थ कहता हैं कि नहीं दादी आप इतनी जल्दी मरने वाले नहीं है, आप मेरी, वाणी की वान्या की शादी देखेंगे, नाती -पोते भी देखेंगे ।दादी कहती है कि हां, हां बस मुझे अपनी बातों में ना लगा।
मम्मी का वाणी पर गुस्सा होना
पार्थ न्यूज़ चैनल लगा कर देखता है ।मम्मी किचन में जाती है ।वाणी का आदत है वहीं से मम्मी को आवाज देती है ,मम्मी चाय ,,,आज तो मम्मी गुस्से से कहती है हर काम मैं ही करूँ,कुछ नहीं कर सकती तू ।कभी हाथ नहीं बटाती है ,और फिर चाय के लिए भी आवाज देगी ।तो फिर वाणी ,दादी कहती है कि क्या हुआ मम्मी नाराज है ? दादी कहती है कि बेटा दिन भर काम से थक जाती है ना तो भी थोड़ा उठकर मम्मी काम में मदद कर दिया कर।
वाणी खुद चाय लेने जाती है, तो मम्मी कहती है कि अपने साथ-साथ वान्या के लिए भी चाय ले जा और उसे उठा दे। उसको स्कूल जाने में लेट हो रहा है, तो बोल दे कि वह तैयार हो जाएगी ।वाणी अपने लिए और वान्या के लिए चाय गरम कर ले जाती है अपना चाय हॉल में रखकर वान्या को उठाने जाती है और कहती है ,कि मैंने तेरा चाय टेबल पर रखा है।तेरे स्कूल का टाइम हो गया है तैयार हो जा ।मम्मी टिफिन बना चुकी है तू तैयार होकर नाश्ता भी कर लेना।
To be continued……….
Mohabbat ke sayen mein part 1
काश....... एक अधूरी प्रेम कहानी
दिल का रिश्ता
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
Mohabbat ke sayen mein part 2
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
माँ की पुरानी संदूक के राज
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
Mohabbat ke sayen mein part 11
Mohabbat ke sayen mein part 12
Mohabbat ke sayen mein part 13
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
सपने साजन के: प्रेम और विश्वास की एक अनकही दास्तान
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
दहलीज पर खड़े सवाल: भाग 1
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar Mamta Jaiswal ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:


