खानदानी घर की बहु- Dr. Rishika Verma family story on Muktika Publication

डॉ. ऋषिका वर्मा
गढ़वाल उत्तराखंड
विषय खानदानी घर की बहु
बनारस शहर में एक परिवार था छोटा सा। जिसमें 2 भाई 1 बहन और माता पिता रहते थे। सबसे बड़ी बहन थी, इसलिए उसकी सबसे पहले शादी हो गई। छोटे भाई ने लव मरीज कर ली। अब बचा, बीच का बेटा। उसके ऊपर सबकी निगाहें टिकी थी। वो अपने माता पिता का लाडला था, और उससे उम्मीद लगाई जा रही थी जो भी बहु आएगी, घर का देखभाल करेगी और सबका सम्मान भी। इस चक्कर में बड़े बेटे ने बहुत लड़कियों को रिजेक्ट किया और उम्र ज्यादा भी हो रही थी। लड़के के माता पिता ने फिर अपनी पसंद से बहु को घर में ले आए। बहुत घर में बड़ी थी इसलिए उसके ऊपर ज़िम्मेदारी भी ज्यादा थी। उसे घर का काम भी करना था और बड़ा होने का फर्ज भी निभाना था। उसके ऊपर परिवार को बना कर रखने का भी दबाव था। सास ने आते ही साफ साफ कह दिया था कि इस खानदान की पूरी जिम्मेदारी तुम्हारे ऊपर है। अब खानदान की बात थी तो बहु ने पूरी कोशिश की कि सबका मान सम्मान बनाकर रखे। सब लोग उससे खुश भी थी। बहुत बहुत सुंदर और समझदार भी थी। कुछ ही दिनों में उसने सबका दिल जीत लिया। जल्द ही सब लोग उसे पसंद करने लगे और इस तरह वह बन गई खानदानी घर की बहु।

डॉ. ऋषिका वर्मा

Leave a Comment