Mohabbat ke sayen mein part 12
वाणी की उदासी
तीनों कैंटीन तो चले जाते हैं पर वाणी अभी भी खोई हुई है जाकर एक टेबल पर बैठते हैं, आकाश पूछता है कि आप लोग क्या खाएंगे ।पूर्वी कहती हैं कि मैं डोसा खा लेती हूं और वाणी ने कुछ भी नहीं कहा ,आकाश दोबारा पूछता है कि वाणी जी आप क्या खाएंगे? तो वो कहते हैं कि नहीं मुझे तो भूख ही नहीं है। पूर्वी कहती हैं कि नहीं, खाना तो पड़ेगा कुछ भी खा ले पर खाना पड़ेगा। तो फिर वह कहती हैं कि मेरे लिए भी डोसा ही ऑर्डर कर दीजिए। आकाश तीनों के लिए डोसा ही मंगा लेता है।
तीनों खाते हैं पर वाणी के चेहरे पर जरा सी भी रौनक नहीं है वह बहुत उदास है, और खोई हुई है खाने के बाद तीनों क्लास तरफ जाते हैं, पर पूर्वी जब जाने लगती है तो वाणी कहती हैं कि मुझे क्लास में नहीं जाना है ।चलो घर चले जाते हैं, तो फिर पूर्वी कहती है कि देखो अभी तो बस कभी टाइम नहीं हुआ है, हम घर कैसे जाएंगे? आकाश वहां पर होता है तो आल कहता है कि चलो मैं तुम दोनों को छोड़ देता हूं।
पर वाणी मना कर देती है नहीं उससे अच्छा मैं क्लास ही चली जाती हूं। फिर कुछ देर बाद हम निकल जाएंगे ,फिर थोड़ा सोचने के बाद कहती है कि नहीं हम बस से नहीं जाएंगे ।हमें आकाश जी छोड़ देंगे, तो पूर्वी कहती है कि अभी तो तूने आकाश के साथ जाने से मना किया, क्या हुआ? वाणी कहती है कि नहीं मुझे बस से जाना ही नहीं है ।
वाणी के मन का डर
उसके मन में कुछ और चल रहा होता है कि अगर वह सुबह उसमे गया होगा और वापसी में भी उस बस में मिल गया ,तो उसका क्या होगा ?अभी तक बचपन में हुआ था उस बात को भूल नहीं पाई है ,और उसके लिए वह अपने आप को जिम्मेदार मानती हैं।
ऐसा बोलने के बाद वाणी क्लास में चली जाती है,पूर्वी आकाश के साथ क्लास चली जाती है ।आकाश उससे पूछता है कि तुम्हारी सहेली क्या चाह रही है, मुझे समझ में नहीं आता। पता नहीं वह क्या चाहती है ,एक पल कुछ कह दिया ,दूसरे पल में कुछ कह देती है ।आखिर उसको ऐसा क्या हुआ है ? पूर्वी कहते हैं कि हो सकता है उसको कुछ प्रॉब्लम हो ,कोशिश कर रही हो उस प्रॉब्लम से बाहर निकलने की।
आकाश कहता है ना जाने उसको कौन सी चीज का डर खाए जा रहा है ।पूर्वी कहती हैं कि होगा किसी चीज का, बचपन में कुछ हुआ होगा। या बचपन में कभी-कभी पापा, मम्मी ज्यादा डांट दिया करते हैं तो बच्चे ऐसे डरपोक हो जाते है। आकाश कहता है कि तुम तो उसके घर जाते हो ना ,तुमको क्या लगता है? पर उस बात को आकाश को नहीं बताना चाहती है, इसलिए फिर वह कह देती है,हाँ उसके मम्मी पापा थोड़े गुस्से वाले तो हैं और कभी-कभी इससे मरुडली बिहेव भी है करते हैं।
वाणी का आकाश को इग्नोर करना
आकर पूछता है वाणी के घर में कौन-कौन है तो पूर्वी कहती है, कि तुम ही पूछ लेना। यह सब तुम मुझसे पूछोगे और फिर वह मेरे को बोलेगी कि तुमने उनको क्यों बताया? तो इस से अच्छा है कि तुम उसी से पूछ लेना ।आकाश कहता है कि तुम्हारी सहेली मुझसे पहले बात तो करें अच्छे से, तभी तो मैं उससे पूछ लूंगा। उसको मैं दिखाई नहीं देता या पता नहीं मुझे देखना ही नहीं चाहती।
कभी-कभी तो यह लगता है कि मैं बहुत बदसूरत दिखता हूं और वही बहुत खूबसूरत है ।कुछ भी कहती है कि जब उसकी मर्जी होगी मेरे साथ जाने को कह देगी कुछ पल में कुछ और कह देगी। पूर्वी कहती है सब ठीक हो जाएगा ,तो भी ठीक हो जाएगी ।पर अभी उसको हमें समय देना पड़ेगा।
वाणी क्लास में अकेले बैठी हुई है, क्लास में दो चार लोग हैं पर उसे को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है,वह वहां अपने विचारों में खोई हुई है ।सोचती है कि क्या हुआ जब मैंने उस आदमी को देख भी लिया, क्योंकि गलती तो उसने की थी ना, डरना तो उसे चाहिए। पर ना जाने मैं क्यों डरती हूं? उसको देख लूं तो मेरे हाथ पैर कांपने लग जाते हैं जैसा कि वह आकर मुझको खा जाएगा ।
पर तब मैं छोटी थी जब उसने गलत किया, तो मैं कुछ नहीं बोल पाई, पर अगर अब वह मेरे साथ कुछ गलत करने की कोशिश करेगा, तो मैं तो रोक सकती हूं। उसको उसके किए की सजा दे सकती हूं ।पर मैं कभी-कभी सोचती हूं कि मैंने उसको सजा क्यों नहीं दिया?पर हाँ मैंने मेरे मम्मी पापा को बताया। मम्मी ने उसको मेरे से दूर कर दिया ।मुझें अच्छे से याद है मम्मी ने उस इंसान को कहा भी था कि आपकी खुद की बेटी भी तो है इस छोटी सी बच्ची के साथ आपको ऐसा करते हैं शर्म नहीं आया??
वाणी के साथ डर का साया
पर उस आदमी को कोई फर्क नहीं पड़ा वह वहां से चला गया और शायद वह सब कुछ भूल भी गया होगा ।पर मेरे मन से क्यो वह निकल ही नहीं पा रहा है। मुझे तो लगता है कि मैं इस डर से मर जाऊँगी। हो सकता है सब लोग एक जैसे नहीं होते हो ,पर ना जाने मेरे को क्यों ऐसा लगता है कि सब आदमी एक जैसे होते हैं। पर हां अगर मुझे दुनिया में जीना है तो सबके हिसाब से तो ढलना ही पड़ेगा, सबको समझना पड़ेगा।
वाणी खुद से वादा करती है कि अगर वह इंसान कहीं दिख जाए, तो उससे डरेगी नहीं हिम्मत करेगी और अब खुश रहने की कोशिश करेगी। पर वाणी सोचती हैं कि यह क्या यह बात मैं पूर्वी को बता दूँ ,उसके पास तो बहुत सारे रास्ते होते हैं ।तो मुझे जरूर कोई ना कोई रास्ता बताएगी।
वह अपने ख्याल में इस कदर खोई हुई है कि अचानक से बुक उठाकर निकल पड़ती है ।टीचर उसको आवाज भी देते हैं, पर वह अनसुना करते हुए क्लास से निकल जाती है। उसके टीचर मिश्रा जी बहुत अच्छे से वाणी को जानते हैं, तो सोचते हैं कि पता नहीं इस लड़की को क्या हुआ है ?? क्लास देने के लिए सभी स्टूडेंट भी वाणी की तरफ को देखने लग जाते हैं।
वाणी पढ़ाई में भी बहुत अच्छी है और मन लगाकर पड़ती है ,कभी ऐसे क्लास से बाहर नहीं जाती है और पूर्वी का भी क्लास चल रहा होता और वह अचानक से पूर्वी के क्लास के बाहर जाकर खड़ी हो जाती है ।पूर्वी के क्लास में भी टीचर होते है तो वाणी क्लास के बाहर लगे बेंच पर बैठ जाती है।आकाश और पूर्वी ,वाणी को देखते तो है पर ऐसे लेक्चर छोड़कर निकल नहीं सकते।
आकाश तो वाणी को ऐसे स्थिति में देखकर बहुत बेचैन हो जाता है पूर्वी से इशारे करता है बाहर वाणी के पास चलने को ,पर पूर्वी लेक्चर ख़त्म होने का इंतजार करने को कह देती है।कुछ देर बाद …………..
To be continued…………..
Mohabbat ke sayen mein part 1
काश....... एक अधूरी प्रेम कहानी
दिल का रिश्ता
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
Mohabbat ke sayen mein part 2
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
माँ की पुरानी संदूक के राज
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
Mohabbat ke sayen mein part 11
Mohabbat ke sayen mein part 12
Mohabbat ke sayen mein part 13
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
सपने साजन के: प्रेम और विश्वास की एक अनकही दास्तान
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
दहलीज पर खड़े सवाल: भाग 1
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar Mamta Jaiswal ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:





1 thought on “Mohabbat ke sayen mein part 12”