Mohabbat ke sayen mein bhag 4
वाणी का डर या वहम
कुछ देर बाद बस आई और दोनों कॉलेज के लिए निकल गए। आज काफी भीड़ थी तो सीट नहीं मिल रही थी कुछ देर बाद वाणी को सीट मिली । पूर्वी खड़ी थी आगे जाकर उसे भी सीट मिल गई। कुछ देर बाद वाणी के बगल की सीट खाली हो गई। और वहां पर एक लड़का आकर बैठ गया ,वाणी थोड़ी सी घबरा गई और इधर उधर पूर्वी को देखने लगी, पूर्वी ने वाणी को देखा और उसके पास आकर का लड़के से कहा तुम मेरीसीट पर जाकर बैठ जाओ मैं यहां पर बैठती हूं कुछ देर बाद कॉलेज आ गया और दोनों उतर गए। आज वाणी का मूड बहुत खराब था तो फिर उसे नार्मल करने के लिए पूर्वी ने कहा चलो चाय पीते है। वानी ने मना कर दिया पर उसके बाद पूर्वी
ने उसे मना लिया, फिर उसके बाद वह दोनों कॉलेज की कैंटीन में चले गए।
आकाश और वाणी की पहली मुलाकात
कैंटीन में पूर्वी को बहुत सारे दोस्त मिल गए और उससे बातें करने लगे ,तभी आकाश भी वहां आया और पूर्वी से कहा इस समय तुम दिखती नहीं पूर्वी ने कहा कि बहुत दिनों बाद आई हूं फिर पूर्वी ने आकाश को वाणी से मिलवाया ,वाणी तो वैसे भी बहुत कम बात करती है ,जब आकाश ने हाथ मिलाया तो पूर्वी ने नमस्ते कह दिया। आकाश को यह लड़की अजीब लगी और वह पूर्वी को एक साइड में ले गया,और पूछा यह कौन है जो अजीब बिहेव कर रही है इसको ना अभी नमस्ते क्या बोलना जब मैंने हाथ मिलाया है ।तो पूर्वी ने आकाश से कहा कि नहीं वाणी ऐसी नहीं है, पर वह किसी से बात नहीं करती पता नहीं क्यों हमेशा डरी सी रहती हैं ,और तब आकाश हंसते हुए कहता है कि तुम्हारे साथ रहने के बाद भी तुमने तो मुझे भी बदल दिया ।पता है एक समय में मैं कितना चुप रहा करता था, पर जब से तुमसे मिला मुझे भी बात करने की आदत हो गई और मैं अब सबसे अच्छे से बात कर लेता हूं और मुझे तो लगता है कि मेरी दोस्त किसी को भी बदल सकती हैं ,तो मुझे उम्मीद है कि तुम वाणी को भी बदल दोगे ।तो पूर्वी आकाश को कहती है कि इतना आसान नहीं है वाणी को बदलना, खैर छोड़ो तुम बताओ तुम कैसे हो बहुत दिनों बाद मिले हो मेरे को भी काफी टाइम हो गया कॉलेज आते हुए ।तुम दिखे नहीं, तब आकाश कहता है कि मैं गांव चला गया था कुछ काम था कल ही वापस आया हूं ।तब पूर्वी कहती है कि अब वाणी के साथ ही आया करूंगी ।तो आकाश पूछता है क्यों वाणी तुम्हारे घर के पास रहती है। पूर्वी कहती है कि मेरे घर के पास रहती है और आज तो मुझे इसके बारे में कुछ और बात पता चली। तब आकाश कहता है क्या?
पूर्वी पर आकाश का विश्वास
ऐसा क्या हुआ वैसे भी अगर तुम किसी बात को जानना चाहो तो जानने के लिए किसी भी हद तक जाती हो। मुझे तो लगता है कि तुम वाणी के लिए कुछ ज्यादा ही सोच रही हो ,तब पूर्वी कहती है कि नहीं आकाश इतनी उम्र में कोई डिप्रेशन की दवाई क्यों लेगा तुम्ही बताओ आकाश ।कहता है कि हां क्या यह सच है कि वाणी डिप्रेशन की दवाई लेती है तभी पूर्वी बात को बदलते हुए आकाश से कहती है ,कि मैं पूर्वी के मन की बात जान कर रहूंगी ।उसके बाद कहती है कि चलो वाणी घबरा जाएगी मैं चलती हूं तीनों एक साथ चाय पीते हैं और फिर पूर्वी और वानी अपने-अपने क्लास निकल जाते हैं।
वाणी की बेचैनी
वाणी का मन नहीं लग रहा है इसलिए वह पूर्वी को कहती हैं चलो अब जल्दी चलते हैं ।पूर्वी कहती है आज तुम्हारा मन नहीं है , चलो मैं तुम्हें पार्क ले जाती हूँ ।दोनों फिर पार्क चले जाते हैं वहां पर दोनों शांति से बैठे हुए होते हैं ।तभी अचानक से वाणी रोने लगती है पूर्वी पूछती है क्यों रो रही हो? तब वह बताती है कि पूर्वी मैं यूं ही नहीं डरती हूँ, मुझे सब से डर लगता है सब लड़कों से पता नहीं क्यों ?मैं सबको एक जैसा समझते हूँ। मुझे तुमसे एक बात शेयर करने पर वादा करो कि तुम किसी से कहोगी नहीं ।पूर्वी कहती है कि नहीं कभी नहीं कहूंगी किसी से। वाणी बताती है कि कि बचपन में जब्बा सिर्फ 10 साल की थी। उसके यहां उसके पापा के दोस्त आया करते थे जो हमेशा उसको गोद में लिया करते थे ।पर हमेशा उसको ऐसे छूते थे और जहां पर किसी को छूना नहीं चाहिए पर वह किसी से कुछ नहीं कह नहीं पाती थी। और एक दिन जब कोई घर में नहीं थे सिर्फ मैं और दादी थे, तब हमारे घर आए और मुझे अपनी गोद में बैठायाहै और मेरे शरीर को छूने लगे और जब मैंने रोने जैसा किया तो कहा कि मेरी दादी को मार देंगे। मैं डर के मारे कमरे में चली गई और कमरे से बाहर ही नहीं आई उसके बाद मेरी दादी ने मुझे आवाज देकर कमरे से बाहर बुलाया। और कहां कि पापा ने जो पैसे भेजे उसे ले लो तो मैंने अंदर से ही आवाज दे दिया कि मैं बाहर आऊंगी नहीं। दादी को समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है हर दादी ने मुझे डांट कर बाहर बुलाया ।जब मैं बाहर आई तो उन्होंने फिर मुझे अपने पास बुलाया और अपनी गोद में बैठाया और फिर अपने प्राइवेट पार्ट को छूने को कहा, मैं बहुत डर गई और बिना पैसे लिए अंदर चली गई अब तो दादी ने मुझे डांटा फिर भी मैं बाहर नहीं आई और इतना कहते कहते वाणी जोर जोर से रोने लगी पूर्वी उसे समझा रही थी कि अब रोना बंद करो।
पूर्वी का कश्मकश
पूर्वी को भी समझ नहीं आ रहा था कि वह वाणी को क्या बोल कर समझाएं उसने जो बचपन से भुगता था ।उसके पास तो शब्द ही नहीं थे उसको समझा भी कैसे पाती। और उसका डरना उसका चुप रहना पूर्वी को सब समझ आ रहा था। वाणी ने बताया था कि वह उस समय सिर्फ 10 साल की थी। और 10 साल में किसी का नियत कैसे समझ सकता है कोई भी बच्चा। पूर्वी को उसका यह सब कहना बहुत दर्द दे रहा था और वह समझ भी नहीं पा रही थी कि वह वाणी को क्या बोल कर समझाएं। वाणी और पूर्वी दोनों रो रहे थे और पूर्वी उसको बार-बार समझा रही थी कि ,अब रो मत और किसी से कहना मत कि तुमने मुझे सब बताया है। तुम्हारी दादी तुम्हारी मम्मी किसी से भी नहीं ,उनका यह बात छुपाना तुम्हारे भलाई के लिए ही था। यह सब बातें करते-करते वाणी और पूर्वी को काफी टाइम हो गया था। तो पूर्वी भी नहीं कहा कि हमारे बस का टाइम हो गया है ,हम इस बारे में कल बात करेंगे। और तुम थोड़ा भी घबराना मत अब मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी तुम को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। और हम दोनों तुम्हारे डर का कोई ना कोई सलूशन जरूर निकालेंगे और प्लीज तुम रोना मत।
पूर्वी ने वाणी को इतना सब समझा दिया था पर उसको खुद समझ नहीं आ रहा था कि आगे वह क्या करेगी? क्या पूर्वी वाणी को समझा पाएगी? क्या वाणी का डर उसके मन से निकाल पाएगी ?क्या सब लड़की के जैसे नॉर्मल हो पाएगी ?तो आगे बने रहे हमारे अगले पार्ट में……………..
to be continued……………..
Support Writer
Agar Mamta Jaiswal ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






