वाणी के जीवन का रहस्य भरा सफ़र आज उठने में सबको देर हो गया है मम्मी भी लेट से उठी है।वाणी की वजह से रात को सही से नींद पूरी नहीं हुई है तो सबको जागने में देर हुई।वान्या,वाणी की छोटी बहन 10वीं में है,उसको स्कूल जाना है।तैयार होते हुए मम्मी को आवाज दे रही है मम्मी जल्दी करो,दीदी की वजह से हमेशा मैं परेशान होती हूँ।मुझे तो लगता है नाटक करती है सबका प्यार पाने के लिए,और आप लोग उठाओ उस महारानी को।मम्मी डांटते हुए कहती है वानु तेरा ज्यादा ही मुंह चलता है,तुझे पता भी है वाणी किस दौर से गुजर रही है।वान्या बोलती है वही बात फिर से पर आप और दादी कभी नही बताओगे हम दोनों को,बताओ पता तो चले क्या हुआ है उसके साथ।
मम्मी का वाणी के राज को छुपाना
मम्मी बात को टालते हुए अब नहीं हो रहा है तुझे देर चल निकल ले हो गया तेरा टिफिन तैयार,जा जल्दी और ध्यान से जाना।अच्छा सुन दो रोटी खा ले फिर चली जाना ,बस 5 मिनट लगेंगे।पर बड़बड़ाते हुए नहीं मैं खा लूंगी उसी महारानी को खिला दो,उसी की फिक्र करो और गुस्से से निकल जाती है।
मम्मी सब काम निपटाने में लग जाती है तभी अचानक याद आता है वाणी को भी उठाना है ।मम्मी जी वाणी को उठा दीजिये ऐसा आवाज देते हुए वाणी की मम्मी अपनी सासु मां से कहती है।उसकी दादी उसको उठा देती है।वाणी थोड़ी अलसाई हुई सी कहती है कितना टाइम हो गया दादी आज नही जाऊं क्या कॉलेज?पर फिर कुछ सोचते हुए चली जाती हूं पूर्वी को भी बताई नहीं हूँ बेचारी मेरा इंतजार करेगी ।फिर नहाने बाथरुम चली जाती है,देर हो चुकी है तो जल्दी से नहाकर तैयार हो जाती है।मम्मी को आवाज देती है “मम्मी कुछ खाने को दे दो टाइम हो गया है”।
मम्मी उसके लिए नास्ता निकालते हुए ले जा वाणी और टिफिन भी पैक कर देती हूँ ले जाना ।पर वाणी टिफिन के लिए मना करती है कहती है कि कल उसने किसी को टिफिन खाते नहीं देखा।
पार्थ भी तैयार होकर कहता है मम्मी मुझे भी नास्ता दे दो ,टिफिन पैक कर दिया है ना,ऐसा पूछते हुए वाणी को कहता है जा दोनों के लिए नास्ता ले आ।और वहीं हॉल में बैठ जाता है,वाणी नास्ता लेने किचन में चली जाती है।
पार्थ का वाणी के लिए फिक्र
दादी भी हॉल में बैठी है और टीवी देख रही है,पार्थ दादी से कहता है वाणी आज कॉलेज मत जाती रात को काफी परेशान हुई है और पैरों की आहट सुनकर चुप हो जाता है।पूर्वी दरवाजे पर आ गई और शायद कुछ सुना भी पर नजरअंदाज करते हुए दादी से पूछा दादी नमस्ते वाणी कहाँ है ,तैयार हो गई क्या?और पार्थ को देखकर हल्की सी मुस्कुराती हुई अंदर आती है।पार्थ उसको देखकर देखते ही रह जाता है इतनी खूबसूरत लग रही है पीला सूट लाल रंग का दुपट्टा बहुत जच रहा है,बाल हल्के खुले कुछ बंधे हुए और चेहरे पर कुछ लटे बिखरी हुई खूबसूरती को चार चांद लगा रही है।
और पार्थ भी कितना हैंडसम लग रहा है ऑफिस जाने के लिए तैयार है।इतने में वाणी नास्ता लेकर आ जाती है और पूर्वी को देखकर कहती है आ गई आप बस कुछ टाइम मैं नास्ता कर लेती हूँ ,आप भी कर लो।
पर पूर्वी ने कहा मैंने नास्ता कर लिया है और दादी के पास बैठ जाती है।
पार्थ चुपके से पूर्वी को बार बार देखता है और पूर्वी की नजरें भी पार्थ से टकरा जाती है।पार्थ ने एम कॉम किया है और बैंक एग्जाम की तैयारी कर रहा है अभी एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर की पोस्ट में है।तभी पार्थ की मम्मी उसका टिफिन लेकर आती है उनको पता नहीं है कि पूर्वी बाहर बैठी है और अंदर से बोलते हुए आती है “वाणी ध्यान से रात में तेरा तबियत खराब था, वहाँ कुछ खा लेना और अभी अपनी दवाई लेकर जा” जब बाहर ऐसी तो देखती है कि पूर्वी है।
पूर्वी को वाणी पर शक होना
फिर रुकते हुए अपनी बात बदलते हुए “अरे रात को वाणी को बुखार था इसलिए थोड़ा ध्यान रखना पूर्वी “।वाणी ,पूर्वी से कहती है कि मैं दवाई लेकर आती हूँ,पूर्वी भी उसके साथ रूम में चली जाती है।वाणी दवाई लेती है पर चुपके से पूर्वी उसकी दवाई का नाम पढ़ लेती है।
अब दोनों मम्मी और दादी को बाय बोलकर निकल जाते है और पार्थ भी तभी निकलता है।दोनों को कहता है बस स्टॉप तक छोड़ देता हूँ,पर दोनों कहते है पैदल चले जायेंगे।पार्थ निकल जाता है और पूर्वी उसे जाते हुए बहुत दूर तक देखती ही जाती,जब वाणी उसे टोकते हुए बस करो भाई को देखना ,ध्यान से चलो।थोड़े देर तक बस स्टॉप पर इंतजार करते है तभी पूर्वी ,वाणी के दवाई का नाम गूगल में सर्च करती है।पर ये क्या ये तो फीवर की दवाई नहीं है डिप्रेशन की है,पूर्वी सोच में पड़ जाती है कि आखिर वाणी डिप्रेशन की दवाई क्यों लेती है?उससे पूछ भी नहीं सकती क्योंकि रात में उसकी तबियत खराब थी कुछ हुआ तो मुश्किल होगा।पूर्वी के मन मे वाणी के लिए सवाल बढ़ गए थे।
क्या पूर्वी को पता चलेगा कि वाणी को डिप्रेशन की दवाई क्यों लेनी पड़ती है?क्या पूर्वी जान पाएगी की वाणी ,उसकी मम्मी और दादी के बीच कौन सा गहरा राज है?
To be continued…….
mamta jaiswal
Mohabbat ke sayen mein part 1
काश....... एक अधूरी प्रेम कहानी
दिल का रिश्ता
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
Mohabbat ke sayen mein part 2
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
माँ की पुरानी संदूक के राज
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
Mohabbat ke sayen mein part 11
Mohabbat ke sayen mein part 12
Mohabbat ke sayen mein part 13
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
सपने साजन के: प्रेम और विश्वास की एक अनकही दास्तान
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
दहलीज पर खड़े सवाल: भाग 1
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar ममता जायसवाल ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







1 thought on “Mohabbat ke sayen mein bhag 3”