Mohabbat ke sayen mein part 11
वाणी का अनदेखा डर
कभी-कभी हम जो सोचते हैं वह सचमुच में होने लगता है, हमारा डर हम पर हावी होने लगता है। आज सुबह से ही वाणी के मन में यह चल रहा था कि वह कहीं उस आदमी को देख ना ले।उस आदमी से फिर उसकी मुलाकात ना हो जाए ।
ना जाने इस डर को कब से अपने दिल में छुपाए बैठी थी, किसी से कहना भी वह सही नहीं समझती थी ।और पूर्वी से भी वह किस-किस बात को कहें। पर आज सुबह से ही उसके मन में यह चल रहा था ,कि मैं कहीं उस आदमी को देख ना लूं,उससे कहीं मुलाकात ना हो जाए। और आज उसका डर एक बार फिर जीत गया, और वाणी आज फिर से उस आदमी को बस में देखकर डर गई।
वाणी के लिए पूर्वी की घबराहट
पूर्वी भी बहुत घबरा गई थी ,कि आखिर वाणी किसे देखा जो इतना डर गई। आकाश के दिमाग में भी यही चल रहा था कि आखिर वाणी के डर का कारण क्या है ,वह किस बात से डरती हैं ?पूर्वी को तो पता था कि वाणी किस बात से डरती है ।पर अचानक से उसने जब बस से उतरने को कह दिया तो पूर्वी भी समझ ही नहीं पाई कि आखिर वाणी ने किस को देखा ।वाणी जब तक बताएं तब तक वह बस से उतर चुके थे ,और पूर्वी को पता था कि उसे कभी नहीं बताती ,कि आखिर वह इंसान कौन है?
यह किसी को इतना डरती है और पूर्वी को पता चल चुका था कि वाणी के मन में बहुत ज्यादा डर भरा हुआ है। और आज वह समझ में नहीं पा रही थी कि वह ये डर वाणी के मन से कभी निकाल पाएगी या नहीं ?वाणी भी यहीं सोच रही थी कि ना जाने मेरे मन से ये डर कभी निकलेगा,कभी निकलेगा भी या नहीं। क्योंकि बचपन से ही जिस डर के साए में वाणी जी रही थी ,इतनी उम्र तक भी उसके अंदर से डर नहीं निकल पाया था, और ना ही वह कभी चैन से रह पाई थी ।
वाणी के बचपन का डर का राज
उसका बचपन उसने डर के साए गुजर गया था, अब उसकी जवानी भी उसी डर के साए में गुजर रही है ।यही सोचते-सोचते तीनों कॉलेज पहुंच चुके थे ।कॉलेज पहुंचने के बाद पूर्वी कहती है कि वाणी तुम ठीक हो ना ,अगर तुम ठीक नहीं हो तो हम घर जा सकते हैं, आकाश हमे घर छोड़ देगा। वाणी कहती है कि नहीं मैं ठीक हूं, वैसे भी अगर हम घर चले गए तो मम्मी और दादी बहुत सारे सवाल पूछेंगे कि वापस क्यों आए, फिर हम क्या कहेंगे ?
तभी आकाश कह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ वाणी जी जो आप इतना डर गई ,इतना रोने लगी ? वाणी आकाश को कुछ देर तक देखती रही और बिना कुछ कहे अपने क्लास की ओर निकल जाती हैं। पूर्वी और आकाश खड़े होकर वाणी को जाते देखते हैं। उसके बाद आकाश पूर्वी से पूछता है कि पूर्वी ऐसा क्या हुआ जो इतना डर गई? पूर्वी कहती है कि आकाश मुझे भी नहीं पता कि आखिर यह किस बात को लेकर इतना डर गई ।
वाणी का पूर्वी के पास रोना
आकाश कहता है किअब तुम ही पता कर सकती हो कि वाणी को क्या हुआ है? आकाश और पूर्वी भी अपने क्लास के चले जाते हैं ।कुछ देर बाद लंच का टाइम होता है और पूर्वी ,वाणी को लंच के लिए बुलाने वाणी के पास जाती है। वाणी चुपचाप कुछ सोचते हुए बैठी होती है, ना जाने उसके दिमाग में क्या चल रहा होता है आंखें आंसू से भरी हुई होती है ,और वह ब्लैक बोर्ड की तरफ को एकटक देखते बैठी हुई होती है ।पूर्वी ,वाणी आवाज देती है ,पर वाणी किसी पत्थर के मूरत जैसे बैठी हुई है।
पूर्वी उसके पास जाकर उसको छूकर बुलाने के लिए आवाज देते हुए जैसे उसकी तरफ़ हाथ बढ़ाती है वह घबरा जाती है पूर्वी के हाथ को झटके से हटा देती है।खुद डरकर पूर्वी की ओर देखती है और फिर जाकर उसे गले लगाकर रोने लगती है।क्लास में कुछ और लोग भी होते है जो वाणी को ऐसे देखकर चौंक जाते है। पूछने लगते है वाणी को क्या हुआ?
तभी आकाश भी वहां आ जाता सबको उन दोनों को घेरे देखकर कहता है अरे आज जब हम आ रहे थे तो किसी का एक्सीडेंट हो गया था।जिसे देखकर वाणी और पूर्वी दोंनो घबरा गए है।पूर्वी ,वाणी को समझा कर कहती है कि चलो कुछ खा लेते है,तीनों कैंटीन की ओर चले जाते है।
To be continued……………….
Mohabbat ke sayen mein part 1
काश....... एक अधूरी प्रेम कहानी
दिल का रिश्ता
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
Mohabbat ke sayen mein part 2
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
माँ की पुरानी संदूक के राज
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
Mohabbat ke sayen mein part 11
Mohabbat ke sayen mein part 12
Mohabbat ke sayen mein part 13
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
सपने साजन के: प्रेम और विश्वास की एक अनकही दास्तान
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
दहलीज पर खड़े सवाल: भाग 1
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar Mamta Jaiswal ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:




