Mohabbat ke sayen mein part 17
वाणी और वान्या की कहासुनी
दादी वाणी से पूछती है कि वान्या और तेरे बीच में लड़ाई क्यों हो रहा था। तो वाणी कहती है कि अरे दादी आप तो जान रही है ना मैंने बस उससे थोड़ी देर के लिए मोबाइल मांगा था, तो वह मुझसे लड़ने लगी थी। तो फिर दादी ने कहा तो फिर तूने अपने पार्थ भैया से मोबाइल मांगा, वाणी कहती है कि जी दादी कभी-कभी ऐसा होता है, कि पूर्वी नहीं गई या पूर्वी को किसी वजह से जल्दी आना हुआ और मैं अकेली रही तो मेरे लिए मेरे पास मोबाइल होना जरूरी है, ना इसलिए मैंने पार्थ भाई से कहा। दादी कहती है कि हां तूने ठीक ही किया ,फिर वाणी दादी के पास लिपट कर सो जाती है, तो दादी कहती है क्या हुआ, कुछ हुआ है क्या?
वाणी कहती है कि दादी मुझें आपसे कुछ कहना है तो दादी कहती कह ना बेटा क्या हुआ और मेरे से कहने से पहले तेरे को पूछना नहीं पड़ेगा ।वाणी कहती है कि दादी आज वह आदमी को मैंने बस में देखा था। तो फिर दादी कहती है कि वही आदमी कौन? तो फिर वाणी कहती है कि दादी वही आदमी जिससे मैं बहुत डरती हूं ,जिसनेमेरे साथ गलत किया था। दादी ने पूछा फिर तूने क्या किया? वाणी कहती है कि हां दादी मुझे बहुत डर लगा तो हम बस से उतर गए।
वाणी का फिर उस दर्द से गुजरना
दादी कहती है पूर्वी ने नहीं पूछा क्यों उतर रहे हो।वाणी पूछती है क्या मैं इस बात को पूर्वी को बता सकती हूँ?दादी कहती है कि नहीं बेटा इस बात को तो किसी को नहीं बताना, वरना हमारी बदनामी हो जाएगी। तो फिर वाणी कहती है कि दादी अगर मैंने बताया भी तो इसमें हमारे बदनामी क्यों होगी ?बदनामी तो उस आदमी की होगी ना जिसने गलत किया था। पर फिर दादी कहती है गलती किसी की भी हो पर सवाल तो लड़की के घरवालों पर उठता है।तेरे साथ जो हुआ था यह सुनकर फिर तुझ से शादी कौन करेगा ?
वाणी कहती है मैं बहुत छोटी थी और उसने गलत करने की कोशिश की। किसी छोटे बच्ची के साथ ऐसे करने के लिए तो उसको बहुत बड़ी सजा मिलनी चाहिए। दादी कहती हैं कि वाणी यह सब कोई नहीं देखता सब तो हमें ही कहेंगे ना कि हमें अपने बच्चे को संभालना नहीं पता ।वाणी कहती है इसमें बच्चे की संभालने की बात कहां से आई, वह आदमी हमारे जान पहचान का था। हमारे घर उसका आना जाना था तो हम उस पर भरोसा करेंगे ही ना और एक लड़की के लिए उसकी नजर इतनी गन्दी हो सकती है जिसने एक बच्चे को भी नहीं छोड़ा।
कितना गंदा है, कितना नीच है यह भी तो सब लोग देखेंगे ना ।तो फिर दादी कहती है कि देखा नहीं तूने अभी दुनिया को जाना ही नहीं है ,दुनिया के लोग ऐसे होते हैं कि सारे दोष लड़की पर ही लगाते हैं। अभी भी तू तो जान रही है ना कि रेप होने का कारण क्या है ?उनकी बहुत गंदी मानसिकता पर लोग अभी भी क्या कह देते हैं कि लड़कियों के छोटे छोटे कपड़े पहनने की वजह से रेप की वारदात हो रही है। यह हमारे भारतीय संस्कृति के खिलाफ है ,पर उनकी नजर भी तो बहुत गंदी है ना जो लड़की को इस नजर से देखते हैं ।
दादी का वाणी को समझाना
वाणी कहती है कि हां दादी आप ठीक कह रही हैं पर मैंने पूर्वी को कुछ भी नहीं बताया है, और बता भी देती तो वह मेरी सबसे अच्छी सहेली है । दादी कहती है कि नहीं बेटा नहीं दोस्त, दोस्त होते हैं और घरवाले घरवाले इसलिए तू कभी मत बताना ।तो फिर वाणी हां में सिर हिलाती है और कहती है कि चलिए दादी सो जाते हैं, फिर वह दोनों सोने लगते हैं। दादी को नींद भी आ जाता है, पर वाणी को नींद नहीं आ रहा है, सोचती है कि मैंने यह बात पूर्वी को तो बता दी है। पर पूर्वी अगर किसी और को बता दिया तो, पर फिर वह सोचती है कि नहीं पूर्वी ऐसा नहीं करेगी और अगर किया भी तो मैंने तो कुछ गलत बात कहा नहीं है ।
उस आदमी ने जो मेरे साथ गलत किया था ,बस मैंने तो उसी को बताया है और फिर सोचती है कि उसने कहीं आकाश को बता दिया तो पर ,फिर सोचती है कि नहीं पूर्वी आकाश को नहीं बताएगी ।पूर्वी तो इतनी अच्छी है ,बहुत अच्छी है। और वह तो चाहती है कि मैं ठीक हो जाऊं मेरे मन से डर निकल जाए ,तो मुझे अपनी दोस्ती पर पूरा भरोसा है ,कि पूर्वी किसी को नहीं बताएगी और वह ऐसा सोचते सोचते वह सो जाती है……..
To be c
ontinued………….
Mohabbat ke sayen mein part 1
काश....... एक अधूरी प्रेम कहानी
दिल का रिश्ता
दिल का रिश्ता
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
Mohabbat ke sayen mein part 2
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
माँ की पुरानी संदूक के राज
Mohabbat ke sayen mein part 6
Mohabbat ke sayen mein part 7
Mohabbat ke sayen mein part 8
Mohabbat ke sayen mein part 9
Mohabbat ke sayen mein part 10
Mohabbat ke sayen mein part 11
Mohabbat ke sayen mein part 12
Mohabbat ke sayen mein part 13
Mohabbat ke sayen mein part 15
Mohabbat ke sayen me part 16
Mohabbat ke sayen mein part 17
Mohabbat ke sayen mein part 18
पूजा हमें क्यों करनी चाहिए
गोवर्धन पूजा: प्रकृति आस्था और समर्पण का पर्व
सपने साजन के: प्रेम और विश्वास की एक अनकही दास्तान
समय का पहिया और अपनों का आंचल
घर से दूर पहली रात
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग 1
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 2
जीवन साथी: मेरी दुनिया मेरा सब कुछ भाग - 3
दहलीज पर खड़े सवाल: भाग 1
बीस साल पुराना राज़: भाग 2
बिखरता हुआ विश्वास: भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 2
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 3
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 4
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 5
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 6
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 7
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 8
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 9
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 10
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
भाग 4: अग्निपरीक्षा का समय
Support Writer
Agar Mamta Jaiswal ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:



