दीपावली और उसकी याद
आज फिर दीपावली आई है, मगर तुम साथ नहीं हो,
घर में रोशनी तो बहुत है, पर वो बात नहीं है।
आँगन में दीये जल रहे हैं हर तरफ़,
बस मेरे हिस्से का उजाला कहीं खो गया है।
याद है, पिछली दीपावली कितनी खूबसूरत थी,
तुम्हारी हँसी में जैसे पूरी दुनिया सिमटी थी।
रंगोली के रंगों में तुम्हारा नाम छिपाया था,
और तुमने मुस्कुराकर मुझे खूब सताया था।
वो मिट्टी के दीये, वो छत पर चाँदनी रात,
वो तुम्हारा रूठना और मेरा मनाना बार-बार।
पटाखों के शोर में जब तुम पास आती थीं,
मेरी धड़कनें न जाने क्यों तेज़ हो जाती थीं।
इस बार भी वही त्योहार, वही घर का आँगन है,
मगर तुम्हारे बिन हर खुशी थोड़ी-सी वीरान है।
मिठाइयों की थाली भी अब अच्छी नहीं लगती,
तुम्हारे हाथों की मिठास कहीं और नहीं मिलती।
लोग कहते हैं, दीपावली खुशियों का त्योहार है,
मगर मेरा दिल आज भी तुम्हारे इंतज़ार में है।
हर जलते दीये में तुम्हारा चेहरा ढूँढ़ता हूँ,
भीड़ में भी बस तुम्हारी आहट सुनता हूँ।
काश! इस रात तुम एक बार लौटकर आ जातीं,
मेरे सूने से दिल में फिर से रोशनी भर जातीं।
मैं फिर से तुम्हारे नाम का एक दीया जलाता,
तुम्हें अपने सीने से लगाकर सारे गिले भुलाता।
मगर कुछ दूरियाँ शायद उम्र भर रहती हैं,
कुछ मोहब्बतें अधूरी होकर भी दिल में बसती हैं।
कुछ लोग बिछड़कर भी कभी जुदा नहीं होते,
वो आँखों से दूर होकर भी दिल से दूर नहीं होते।
आज भी एक दीया तुम्हारे नाम का जलाया है,
उसकी लौ में अपना सारा दर्द छिपाया है।
हवा से कह दिया है, इसे बुझने मत देना,
मेरी मोहब्बत की आख़िरी निशानी है, इसे मिटने मत देना।
सबके घरों में आज खुशियों का उजाला होगा,
किसी के हाथ में हाथ, किसी का दिल संभाला होगा।
मैं भी मुस्कुराकर सबसे मिल तो लूँगा मगर,
मेरी आँखों में छिपा होगा तुम्हारी यादों का सफ़र।
दीपावली तो हर साल आएगी, दीये भी जलेंगे,
मगर तुम्हारे बिना ये त्योहार अधूरे ही रहेंगे।
काश! तुम समझ पातीं मेरे दिल की ये तन्हाई,
आज भी मेरी हर दुआ में बस तुम्हारी जगह है बनाई।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






