पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
तुम्हें देखा तो लगा, जैसे कोई ख़्वाब उतर आया हो,
मेरी सूनी-सी दुनिया में, कोई रंग भर आया हो।
उस पीली साड़ी में तुम्हारा यूँ सँवरना,
जैसे सावन की बारिश में फूलों का निखरना।
तुम्हारे चेहरे की वो हल्की-सी मुस्कान,
बिना कुछ कहे ही छू जाती है मेरे दिल के अरमान।
माथे पर सजी वो लाल सिंदूर की लकीर,
जैसे मेरे हर ख़्वाब की हो सबसे खूबसूरत तस्वीर।
तुम्हारी आँखों में कुछ ऐसी बात नज़र आती है,
जो हर बार मुझे तुम्हारे और करीब ले आती है।
तुम्हारी जुल्फों का चेहरे पर बिखर जाना,
और फिर नज़रों को झुकाकर चुप हो जाना।
सच कहूँ, तुममें कुछ तो खास बात है,
तभी तो हर पल तुम्हारा ही एहसास है।
जी चाहता है तुम्हें बस देखता रहूँ,
तुम्हारी आँखों में अपने ख़्वाब लिखता रहूँ।
ना चाँद की चाहत, ना सितारों की फरमाइश है,
मेरे लिए तो बस तुम्हारी एक मुस्कान की ख्वाहिश है।
तुम पास रहो तो हर मौसम सुहाना लगता है,
तुम्हारे बिना ये दिल भी बेगाना लगता है।
कभी तुम्हारा हाथ अपने हाथों में लेकर,
बैठूँ किसी शाम दुनिया से दूर होकर।
तुम कुछ कहो और मैं बस सुनता रहूँ,
तुम्हारी हर छोटी बात में खुद को चुनता रहूँ।
तुम रूठो तो तुम्हें प्यार से मनाऊँ,
तुम हँसो तो अपनी सारी थकान भूल जाऊँ।
तुम्हारी पलकों पर कोई आँसू न आने दूँ,
तुम्हारे हिस्से का हर ग़म अपने नाम कर लूँ।
मोहब्बत सिर्फ़ खूबसूरती पर मरने का नाम नहीं,
किसी की ख़ामोशी समझना भी इश्क़ से कम नहीं।
तुम्हारे साथ छोटी-छोटी खुशियाँ जीना चाहता हूँ,
तुम्हारी हर सुबह में अपना नाम लिखना चाहता हूँ।
और जब उम्र की शाम ढलने लगे कहीं,
तब भी तुम्हारा हाथ मेरे हाथों में रहे यूँ ही।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






