Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

वक्त के साए और खामोशियां

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Rekha Tomar • Superstar Writer 🔥 14 Din
⏱️ 1 Min Read|👁️ 140 Readers

वक्त के साए और खामोशियां

​वक्त के साए में ढलती रही तन्हाई मेरी,

आँसुओं से ही हुई आज सगाई मेरी।

​दौर-ए-ग़म में भी कभी मैंने शिकायत न की,

सब समझते रहे खामोशी को बुराई मेरी।

​काँच के ख़्वाब पिरोए थे पसीने से कभी,

टूट कर बिखरी तो छन से हुई रुसवाई मेरी।

​राह में कितने ही पत्थर थे, मगर मुस्कुरा दी,

देखकर जमाना भी हैरान था सच्चाई मेरी।

​अपनी मेहनत से तराशा है ये मुकद्दर मैंने,

कलम की नोक पे लिक्खी है कमाई मेरी।

​दीया जलता रहा आँधी में भी हँस-हँस के सदा,

हौसले से ही जुड़ी आज भलाई मेरी।

​छूट जाए भले दुनिया का ये मेला ‘तोमर’,

पर न छूटे कभी इस दिल से पारसाई मेरी

लेखिका रेखा तोमर

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Rekha Tomar ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar