सर्वश्रेष्ठ
ममता जायसवाल
सर्वश्रेष्ठ खोज है इंटरनेट ,
सबको अपने वश में कर लिया।
बच्चों के हाथ से बैट छीन कर ,
गेम खेलने मोबाइल से नाता जोड़ दिया
युवाओं के आंखों में ऑफिसर बनने के सपनों के बदले ,
यूट्यूबर बनाकर लाखों कमाने के सपने सजा दिया।
हम हो गए इसके इतने आदि हर खोज इससे करने लगे,
अपने आसपास की चीजों से सीखना बंद कर दिया।
बनाया गया था जानकारी और सूचनाओं के लिए ,
पूरा जीवन बन गया।
मुक्तिका पब्लिकेशन







