आज की ‘मन की बात’ में हम इंसान और जानवर के बीच एक बहुत ही गहरे और अद्भुत विषय पर विचार करेंगे। आज सुबह जब मैं टहलने गयी थी, तो मुझे एक कुत्ता मिला जिसके मालिक उसे घुमा रहे थे। तभी एक दूसरा कुत्ता भी अपने मालिक के साथ वहां आया। दोनों के मालिक अलग-अलग देश के थे और वे एक-दूसरे की भाषा नहीं समझते थे।
दोनों कुत्ते जब मिले तो एक-दूसरे को देखकर भौंकने लगे। मैंने देखा कि दोनों बिल्कुल एक ही तरह से भौंक रहे हैं, जबकि दोनों के मालिक अलग-अलग भाषा बोल रहे थे। तब मैं सोचने पर मजबूर हो गयी कि ऐसा क्यूँ?
[मन के अन्य विचार यहाँ पढ़ें] – डिजिटल भारत का दूसरा चेहरा: सुविधा बढ़ी, सुरक्षा क्यों नहीं?
इंसान और जानवर: कुदरत का अनोखा नियम
आपने देखा होगा कि जानवर चाहे कहीं के भी निवासी हों—चाहे भारत के, अमेरीका के, यूरोप के, या फिर अफ्रीका के ही क्यूँ ना हों! वे दुनिया में कहीं भी रहते हों, सब एक जैसे दिखते हैं। वे अपनी नस्ल के अनुसार ही दिखते हैं। उदाहरण के लिए, लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता पूरी दुनिया में कहीं भी रहे, एक सा ही दिखता है।
इसी तरह से किसी भी जानवर को ले लीजिए, वे पूरी दुनिया में कहीं भी रहें पर दिखते एक से हैं और उनकी बोली भी एक सी होती है। वे एक सी आवाज निकालते हैं।

इंसान और जानवर
इंसानों के बीच इतना भेदभाव कैसे?
पर अफसोस, इंसानों के साथ ऐसा नहीं है। इंसान और जानवर में यही सबसे बड़ा फर्क दिखाई देता है। एशिया के निवासी यूरोप के निवासियों से बिल्कुल अलग हैं। अफ्रीका के निवासी सबसे अलग हैं। अमेरिकन अलग ही दिखते हैं, और उनकी भाषा भी बिलकुल अलग है।
एक देश के निवासी एक भाषा बोलते हैं तो दूसरे देश के दूसरी भाषा बोलते हैं। यहाँ तक कि उनकी भेष-भूषा, उनका पहनावा, उनका खान-पान, रीति-रिवाज सब कुछ अलग है। ऐसा कैसे हो गया?
कहते हैं इंसान सबसे बुद्धिमान प्राणी है, तो फिर उसने ऐसा होने कैसे दिया? ये भेदभाव हो कैसे गया? अगर हम सबसे बुद्धिमान हैं, तो हमने सबको जोड़ कर क्यूँ नहीं रखा? सारी दुनिया में इंसान एक सी भाषा क्यूँ नहीं बोलता है? हम सब अलग-अलग क्यूँ दिखते हैं?
जब तमन्नाएँ थम जाएँ, तभी भीतर का सूर्योदय होता है
क्या यह सिर्फ वातावरण का असर है?
अगर ये महज़ वातावरण का असर है, तो इसका असर जानवरों पर उस तरह क्यों नहीं हुआ? फिर हम इंसानों पर ही इसका इतना गहरा असर क्यूँ हुआ कि हम सब अलग-अलग हो गए और हम एक-दूसरे समुदाय के खून के प्यासे हो गये?
हम दूसरों को अपना शत्रु मानने लगे। हम सबसे बुद्धिमान थे, तो हमने बुद्धिमानी वाली बात क्यूँ नहीं की? सबको एक क्यूँ नहीं रखा? कुदरत ने हमें इस तरह अलग-अलग क्यूँ कर दिया?
कलयुग- एकता चतुर्वेदी Emotional Poetry by Muktika Publication
जानवरों से हमें क्या सीखना चाहिए?
हम इंसान अपनी बुद्धि का इस्तेमाल भौतिक विकास में तो कर रहे हैं, लेकिन आपसी प्रेम में नहीं। जानवर बिना किसी स्वार्थ के अपना जीवन जीते हैं। वे केवल कुदरत के नियमों का पालन करते हैं। लेकिन इंसान ने अपनी अलग दुनिया, अपनी अलग सीमाएं और अलग नियम बना लिए हैं। इन सीमाओं ने ही हमें एक-दूसरे से दूर कर दिया है। जानवर केवल अपनी भूख और सुरक्षा के लिए लड़ते हैं, लेकिन इंसान अपने अहंकार, जाति, धर्म और सीमाओं के लिए लड़ता है।
अगर हम वाकई में दुनिया के सबसे श्रेष्ठ और बुद्धिमान प्राणी हैं, तो हमें प्रकृति और जानवरों से यह सीखना चाहिए कि एक होकर कैसे रहा जाता है। हमें यह गहराई से विचार करना होगा कि हमारी यह तथाकथित बुद्धिमानी हमें विनाश की ओर ले जा रही है या विकास की ओर। कुदरत ने हम सबको एक ही धरती पर जन्म दिया है, एक ही हवा और पानी दिया है, फिर हमने यह दूरियां क्यों बनाई? आइए, आज इस विचार के साथ हम यह प्रयास करें कि हम इंसानियत को सबसे ऊपर रखेंगे और आपसी भेदभाव को मिटाकर पूरी दुनिया को एक परिवार मानेंगे।
मेरी समझ में तो ये नहीं आता है, पर यह विषय विचार करने योग्य जरूर लगता है। आप भी इस पर विचार कीजिए!
धन्यवाद 🙏
भावना भट्ट
(प्रस्तुति नंबर – 7, गुरुवार)
डिप्रेशन से कैसे लड़ें
जब तमन्नाएँ थम जाएँ, तभी भीतर का सूर्योदय होता है
कुंठा : मन की सबसे बड़ी कैद
डिजिटल भारत का दूसरा चेहरा: सुविधा बढ़ी, सुरक्षा क्यों नहीं?
1 अद्भुत सवाल: इंसान और जानवर के बीच यह गहरा भेदभाव क्यों?
लड़कियों की आर्थिक आज़ादी: एक शक्तिशाली बदलाव और बेटियों की उड़ान
चारदीवारी से आज़ादी — मेरा सबसे बड़ा सपना
मिट्टी से आएं बप्पा, मिट्टी में लौटें…
Powerful radha rani ke 28 name: अद्भुत लाभ और सटीक अर्थ (100% फलदायी)
मन कचोंटन
वक्त की कीमत: 24 घंटे, आपकी मेहनत और सफलता का सच
UPSSSC PET परीक्षा: अंतिम 1 महीने में तैयारी को बेहतर बनाने की रणनीति
मन की शांति
कौन हैं प्रेमानंद महाराज? जानिए उनका जन्म, 13 साल की उम्र में घर छोड़ना, काशी की साधना, गुरु, राधा केली कुंज आश्रम और आज की स्थिति।
YouTube Se Paise Kaise Kamaye: 6 Proven Tarike 2026
Freelancing Kaise Shuru Kare: Easy 7-Step Beginner Guide
AI Se Paise Kaise Kamaye: 7 Easy & Proven Tarike
पुरानी यादें
AI Tools for Students: 7 Best Free Picks (Ultimate Guide)
SIP Investment for Beginners: 5 Easy Steps (Powerful Guide)
Work From Home Jobs: 10 Proven Ways to Earn (Real List)
Free AI Image Generator: 6 Best Tools (Amazing Results)
How to Grow on Instagram: 10 Proven Tips (Easy Guide)
Stock Market for Beginners India: Complete, Easy 6-Step Guide
Affiliate Marketing for Beginners: Proven, Easy Guide to Start
Resume for Freshers: 5 Best, Proven Format and Tips (Free Guide)
Digital Marketing for Beginners: Ultimate, Easy Guide (2026)
Healthy Breakfast Ideas: 10 Easy, Delicious Indian Recipes
Time Management Tips: 10 Powerful, Easy Ways to Get More Done
Best Study Apps: 8 Amazing Free Picks for Students (Proven)
How to Improve English Speaking: 10 Proven, Easy Tips for Beginners
घोंसला- 1 Powerful Emotional Story
Sapno ki Udaan: 12 Powerful Tips Manjil tak Pahuchane ka Asali Safar
UP PET Exam 2026: परीक्षा से 1 महीने पहले YouTube के नए Courses और Marathon Classes के चक्कर में न पड़ें
Online Fraud Se Bachne Ke Tips: 10 Proven Ways (Must Read)
How to Improve CIBIL Score: 8 Proven, Easy Ways (Fast Guide)
आँचल की छाँव: माँ
Best Revision Techniques for Exams: पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रखने के 10 तरीके
How to Reduce Stress: 10 Proven, Simple Ways That Really Work
Interview Questions for Freshers: 12 Best Answers (Proven Tips)
UPSSSC PET Last 10 Days Strategy: Study, Revision & Health Tips
Ocotber life
शानदार मौका: UPSSSC VDO और ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2026 की संपूर्ण जानकारी
दिल का रिश्ता
माँ की पुरानी संदूक के राज़
भाई दूज क्यों मनाया जाता है: भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व
Support Writer
Agar Muktika Publication ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:








1 thought on “1 अद्भुत सवाल: इंसान और जानवर के बीच यह गहरा भेदभाव क्यों?”