पुरानी यादें

प्रतिदिन लेखन विषय

  1-10-2026

पुरानी यादें

यादें तो हमेशा पुरानी ही होती है। नयी तो यादें नहीं हो सकती क्योंकि उसे हम जी रहे हैं। वह कल को पुरानी होकर याद बन जाएगी। । कई बार ये यादें हमारे जीने का सहारा बन जाती है । यादें दो तरह की होती हैं। अच्छी यादें और बुरी यादें

अच्छी यादें

अच्छी यादें हमेशा हमारे जेहन में आती – जाती रहती है। क्योंकि वे यादें हमारे अच्छे दिनों की होती है और वे हमें सुकून देती हैं। क्योंकि उसमें हमारे वे पल जिवित रहते हैं जब हमें खुशी मिली थी। हमें सुकून मिला था।। वे यादें हमारे जीने का सहारा बन जाती है। 

दो लोग एक लड़का और एक लड़की एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनमें प्यार हो गया। काफी साल प्यार में रहने के बाद उन्होंने घरवालों की रजामंदी से शादी कर ली। दोनों में बहुत प्यार था। दोनों इस रिश्ते से बहुत खुश थे। कुछ समय बाद लड़की के पैर भारी हो गये। घर में सब लोग बहुत खुश हो गये की अब घर में किलकारियाँ गूँजेगी। 

पर किसे पता था कि ये खुशी कुछ ही दिनों की मेहमान है। कुछ ही दिनों बाद उनकी जिंदगी में एसा मातम आने वाला है कि जिससे वे जिन्दगी भर नहीं उबर पाएंगे। 

क्योंकि कुछ ही दिनों बाद ऑफिस से घर आते समय लड़के की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बहुत कोशिश करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। लड़की का संसार उजड़ गया। माँ – बाप का जीने का सहारा उन्हें इस उम्र में अकेला छोड़कर चला गया। उसके जाने के चार महिने बाद उस लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया। ग़म के माहौल में खुशी ने पदार्पण किया। धीरे-धीरे उस बच्चे की वज़ह से घर का माहौल बदलने लगा। 

उसे भुलाया तो नहीं जा सकता था। पर उसके बच्चे में अब उन्हें उसकी छाप दिखने लगी थी। घर वाले उसे अभी भी याद करते हैं पर अब उनके अंदर निराशा का भाव नहीं है। उस लड़की से उसके सास ससुर ने दूसरी शादी कर लेने के लिए कहा। क्योंकि उसकी अभी उम्र बहुत कम थी। पर वह नहीं मानी और बोली…. “मेरे जीने के लिए उनके साथ बिताये गए पलों की याद ही काफी है। वहीं यादें मेरे जीने का सहारा बन गयीं हैं। उनकी यादों के सहारे मैं जी लूँगी। क्योंकि उनके साथ मैंने जितना भी समय बिताया वह बहुत ही खूबसूरत और आनन्द देने वाला था। इसलिए अब उनकी मधुर यादें ही मेरा सहारा है मुझे किसी और की जरूरत नहीं है। 

कई बार कुछ मधुर यादों के सहारे इंसान सारी जिंदगी बिता देता है। क्योंकि लम्बी दर्द भरी जिंदगी से सुकून के कुछ पल कहीं अच्छे होते हैं।  AI Se Paise Kaise Kamaye: 7 Easy & Proven Tarike

बुरी यादें 

बुरी यादें इंसान को तोड़ कर रख देती है। भले ही उसकी जिन्दगी में सब कुछ आरामदायक हो पर अगर जिंदगी में सुकून ना हो तो वह जिन्दगी जिन्दगी नहीं रहती है। 

एक दंपत्ति के तीन बेटे थे। उसने मेहनत मजदूरी करके उन्हें पढ़ाया लिखाया। बड़े होकर सब नौकरी करने बाहर शहरों में चले गए। सब ने वहीं अपनी पसंद से शादी कर ली। माता – पिता को बुलाया तक नहीं। क्योंकि वे गाँव के रहने वाले थे। गाँव में उनका छोटा सा घर था। जहाँ आधुनिक सुविधा के नाम पर कुछ नहीं था। 

इसलिए तीनों ने अपने घर की बात छुपा कर शादी कर ली। कुछ समय बाद उन्होंने घर आना भी बंद कर दिया। दोनों पति – पत्नी अपने बच्चों का इन्तजार करते रहते। उनको याद करते रहते। बच्चों ने उन्हें एसा दर्द दिया जिसके सहारे उनका जीना बहुत ही दर्द भरा हो गया। वे पुरानी बातों को याद करते रहते। पुराने समय की याद आते ही वे और दुखी हो जाते। उन्होंने उसी दर्द में और दुख में अकेले अपनी पूरी जिंदगी बिता दी। 

वे पुरानी यादें उन्हें दर्द के सिवा कुछ नहीं दे पायी। इसलिये पुरानी बुरी यादों को वहीं छोड़ देना चाहिए और जो अच्छी यादें होती है उन्हें अपने साथ जिंदगी भर रखना चाहिए। 

हमारे जीवन में भी जितनी पुरानी बुरी यादें हैं उन्हें हमें पीछे छोड़ देना चाहिए क्योंकि वे हमें दर्द के सिवा कुछ नहीं देंगी। हमें अपनी अच्छी यादों को ही अपने साथ रखना चाहिए क्योंकि वही हमारे जीने का सहारा बनेंगी और हमें सुकून देंगी। Freelancing Kaise Shuru Kare: Easy 7-Step Beginner Guide

बचपन की यादें 

हमारे बचपन की यादें हम कभी नहीं भूल सकते हैं क्योंकि वे हमारे जिन्दगी की सबसे खूबसूरत यादें हैं। क्योंकि बचपन पूरी जिंदगी का वो हिस्सा है जो सबसे मधुर और सुकून भरा होता है। ना किसी बात का तनाव ना कोई चिंता। अलमस्त जिन्दगी होती है बचपन की। इसलिये ज्यादातर लोग अपने बचपन की यादों को हमेशा सजा कर रखते हैं और जिनके साथ बचपन बिताया है उनसे बड़े होने पर भी जब मिलना होता है तो अपने बचपन को जरूर याद किया जाता है। 

जिन्दगी खट्टे – मीठे अनुभवों का नाम है। और सब की जिन्दगी में कभी मीठे तो कभी कड़वे फल चखने को जरूर मिलते हैं। बस हमें मीठे फल को याद करना चाहिए और कड़वे फल को एक कड़वा दौर समझ कर भूल जाना चाहिए। 

क्योंकि इसी का नाम जिंदगी है 

धन्यवाद 🙏 

Bhawana Bhatt

स्वरचित और मौलिक रचना 

✍️✨

Support Writer

Agar Guest Post ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)
Rachnakar Ka Manobol Badhayein
Taali baja kar utsah vardhan karein
19 CLAPS

Leave a Comment