Aadhi raat ko aaya ek call
डिअर डायरी
आज माँ आई थी सपने में
हा ,आज माँ आई थी सपने मे
वो मुझे एक टक देखे जा रही थी
औऱ कुछ देर हम दोनों की बाते
सिर्फ और सिर्फ आंखों से ही हुई
वो बोली …कैसी है
मैने कहा -ठीक
मैँने कहा ठीक
वो बोली -सच या झूठ
मैंने कहा-ह्म्म्म
फिर वो बोली याद आती है मेरी
मैंने कहा -हम्म्म्म
वो बोली -कौन बदल गया
मेरे जाने के बाद
मैंने कहा -सब
उन्होंने कहा -ऐसे कैसे
मैने कहा-ह्म्म्म
मैंने कहा -वापस आ जाओ
वो बोली-आऊँगी अगले जन्म में
मैंने कहा -i miss u maaa
वो भी बोली -i also miss u baccha
मैंने रोते रोते कहा -मन नहीं लगता
बैचेन रहती हूँ
क्या करूँ, किससे बात करूं
बस आ जाओ। बहुत कुछ है
जो खाये जा रहा है
नहीं सहा जाता
तभी मैं तेज आवाज में बोली माँ….
आ जाओ न…वापस
तभी फ़ोन पर एक कॉल आया
माँ का ही कॉल था,
एक वॉइस कॉल सन्देश
मैंने घबराहट में फ़ोन उठाया
आज डॉक्टर को दिखाना है, माँ की आवाज आई
न जाने कब माँ ने भेजा था,और मुझसे मिस हो गया
आज अचानक कैसे?
तीन साल हुए माँ को गये।
मरने से पहले भी मेरा ही ख्याल,
कि डॉक्टर को दिखाना है।
माँ…
पति देव बोले -क्या हुआ
सो जाओ… अभी 4 ही बजे है
अब इन्हें क्या बताऊ
कि मैं क्या जी आई.
अपने आँसुओ को छुपाती मैं
सोचती रही कि …काश फिर से
माँ से एक मुलाकात जो जाए तो …
काश मैंने वो संदेश पहले देख लिया होता।
कहते हैं न कुछ काम अधूरे ही रह जाते हैं।
I miss u…maaa
मीनू शर्मा(दिल्ली)
Support Writer
Agar meenu shama ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:





