तुमसे मोहब्बत हो गई
कभी-कभी दिल को खुद भी पता नहीं चलता कि कब कोई इतना अपना हो जाता है।
कब तुम्हारी बातों का इंतज़ार होने लगा,
कब तुम्हारा नाम दिल का करार होने लगा।
पता ही नहीं चला इस दिल को मेरे,
कब तुमसे जुड़ने लगे ख़्वाब सुनहरे।
पहले तो बस यूँ ही बातें किया करते थे,
अपने दिन के कुछ किस्से साझा किया करते थे।
फिर धीरे-धीरे आदत-सी बन गई तुम्हारी,
हर शाम तलाशने लगी नज़रें तस्वीर तुम्हारी।
तुम्हारा एक पैगाम चेहरे पर हँसी ले आता है,
तुम्हारा खामोश रहना बेचैन कर जाता है।
कभी सोचता हूँ, ये कैसा असर है तुम्हारा,
कि हर रास्ता अब लगता है रास्ता तुम्हारा।
तुम्हारी छोटी-छोटी बातों को याद रखता हूँ,
तुम्हारी पसंद का भी कुछ खास ख्याल रखता हूँ।
तुम हँस दो तो दिन मेरा अच्छा गुजर जाता है,
तुम उदास हो तो मन कहीं खो जाता है।
अब तो खुद से ज्यादा तुम्हारी फिक्र रहती है,
तुम ठीक हो या नहीं, बस यही खबर रहती है।
तुम्हें क्या पसंद है, क्या अच्छा नहीं लगता,
तुम्हारे बिना अब कोई पल अच्छा नहीं लगता।
कभी तुम्हें बताने का मन बहुत करता है,
मगर तुम्हें खोने का डर लफ्ज़ों को रोकता है।
कहीं मेरी चाहत तुम्हें परेशान न कर दे,
कहीं मेरा इज़हार हमें अनजान न कर दे।
तुम्हें शायद अब भी इस बात की खबर नहीं,
कि तुम्हारे सिवा दिल में कोई दूसरा ख्याल नहीं।
मैंने तो तुम्हें अपनी दुआओं में शामिल कर लिया,
बिना कोई वादा लिए तुम्हें अपना मान लिया।
अब समझ आया कि मोहब्बत होती क्या है,
किसी की खुशी में अपनी खुशी ढूँढ़ना क्या है।
न जाने कब तुम मेरी जरूरत बन गईं,
मेरी साधारण-सी जिंदगी की खूबसूरत आदत बन गईं।
अगर कभी पूछो कि इतना क्यों चाहते हो मुझे,
तो शायद कोई जवाब दे न पाऊँ मैं।
बस इतना कहूँगा, तुमसे मिलकर जाना है मैंने,
कि बिना किसी वजह भी मोहब्बत हो जाती है।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







