Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

अकेले ही ढ़ले हैं

Kshama Urmila • Superstar Writer • Sahitya Ratna

अकेले ही ढ़ले हैं

जहां सारा हैं अपना हम यही माने चले हैं
परख कर दुख ही तो होगा अनाड़ी ही भले हैं

झुलसने का ना हम को ड़र लगे ये खेल अब तो
तपन को बाहों में ले कर अंधेरों में जले हैं

हज़ारों रातें गहरी चाँद तक तक के ही काटी
उसे मामा ही समझे हम अंधेरे यूं टले हैं

बना कर धर्मों की केंची सियासत पंख काटे
उड़ानें भरते पंछी बस शिकारी को खले हैं

यही होता है सदियों से सुबह के सूरजों का
उगे ओजस्वी किरनों में अकेले ही ढ़ले हैं

निगल जाती है सौ जानें लहर तोड़े किनारे
हुआ ये तब किनारे जब समन्दर को छले हैं
– क्षमा उर्मिला

Email

Whatsapp Number : usp_whatsapp : 7770903337

✍️✨

Support Writer

Agar Kshama Urmila ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)
Rachnakar Ka Manobol Badhayein
Taali baja kar utsah vardhan karein
31 CLAPS

Leave a Comment

Author

Muktika Sahityakar