मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ, बस थोड़ा अलग मिज़ाज रखता हूँ,
जो दिल में आता है, अक्सर वही लफ़्ज़ों में कहता हूँ।
कभी मेरी खामोशी को मेरा गुरूर समझ लिया जाता है,
कभी मेरे सच बोलने को मेरा कसूर समझ लिया जाता है।
मैं भी हँसता हूँ, महफ़िलों में मुस्कुराता हूँ,
लेकिन हर हँसी के पीछे अपना दर्द छिपाता हूँ।
किसी का दिल दुखाना मेरी फितरत में शामिल नहीं,
हाँ, हर किसी की झूठी बातों में शामिल नहीं।
मैंने रिश्तों को हमेशा दिल से निभाया है,
किसी के चेहरे पर हँसी के लिए खुद को रुलाया है।
मगर लोगों ने मेरी अच्छाइयों का हिसाब नहीं रखा,
मैंने किसके लिए क्या छोड़ा, इसका जवाब नहीं रखा।
कभी किसी की तकलीफ़ देखकर रात भर सोया नहीं, मगर मेरे दर्द पर किसी ने एक पल भी रोया नहीं।
मैंने दोस्ती में कभी फायदे का सौदा नहीं किया,
जिसे अपना माना, उससे कभी कोई वादा अधूरा नहीं किया।
हाँ, कभी-कभी गुस्से में कुछ कह जाता हूँ,
बाद में उन्हीं शब्दों को याद करके पछताता हूँ।
मेरी भी कुछ कमजोरियाँ हैं, कोई फरिश्ता नहीं हूँ,
दुनिया की नज़र में जैसा हूँ, शायद वैसा नहीं हूँ।
मैं हर किसी के सामने अपना दर्द नहीं खोलता,
इसलिए इसका मतलब ये नहीं कि मेरा दिल नहीं रोता।
मुझे भी किसी के अपनेपन की जरूरत होती है,
मुझे भी कभी बिना वजह किसी की फिक्र होती है।
मैं भी चाहता हूँ कोई मेरी खामोशी पढ़ लिया करे,
बिना पूछे कभी मेरे मन का हाल समझ लिया करे।
हर बार पहल करूँ, ये भी तो जरूरी नहीं,
रिश्ते निभाने की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी नहीं।
मैंने तो बस इतना चाहा कि लोग मुझे समझें,
मेरे लफ़्ज़ों से पहले मेरे इरादों को परखें।
किसी के लिए बुरा सोचकर मुझे क्या हासिल होगा,
मेरे हिस्से का सुकून भी फिर मुझसे दूर होगा।
मैं जैसा भी हूँ, अपने दिल के साथ जीता हूँ,
किसी को खुश रखने के लिए खुद से नहीं जीता हूँ।
बस इतनी-सी गुज़ारिश है, मुझे गलत समझने से पहले,
एक बार मेरी जगह खड़े होकर देख लेना।
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ, बस दुनिया से थोड़ा थका हुआ हूँ,
बहुतों के लिए अच्छा बनते-बनते खुद से ही रूठा हुआ हूँ।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
तुम्हारा इंतज़ार
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






