बिखरे पन्ने
हवा के झोंकों ने आज फिर एक साज़ छेड़ा है,
यादों की अलमारी का वो बंद कोना झकझोरा है।
ज़मीन पर गिर पड़े हैं वो कुछ बिखरे पन्ने,
जिनमें दफ़्न हैं न जाने कितने अधूरे सपने।
किसी पन्ने पर सूखी हुई वो गुलाब की पंखुड़ी है,
जो गवाह है कि कभी हमारी कहानी भी पूरी थी।
स्याही कहीं धुंधली पड़ गई है आंसुओं के गिरने से,
जैसे कोई रिश्ता टूट गया हो अपनों के बिछड़ने से।
वो पहला खत जो कभी लिखा था बड़े चाव से,
अब बस एक कागज़ का टुकड़ा है, भरा घाव से।
कहीं किसी कोने में नाम लिखा है तेरा और मेरा,
पर अब उस नाम पर है सिर्फ़ तन्हाई का बसेरा।
ये पन्ने नहीं, ये तो मेरे दिल के टुकड़े हैं,
जो वक्त की बेरहमी से अब पूरी तरह उखड़े हैं।
उस पर लिखी हर बात अब एक चुभन सी देती है,
गुज़री हुई हर ख़ुशी अब एक लगन सी देती है।
याद आता है वो वादे जो हमने साथ किए थे,
मोहब्बत के वो लम्हे जो हमने साथ जिए थे।
अब इन सिलवटों में सिर्फ़ ख़ामोशी का शोर है,
मेरी ज़िंदगी की पतंग की कटी हुई ये डोर है।
पन्ने दर पन्ने दर्द की एक नई इबारत है,
हर लफ्ज़ में छिपी हुई एक पुरानी बगावत है।
क्यों समेटूँ इन्हें, जब समेटने वाला कोई नहीं,
इस उजड़ी हुई बस्ती में अब रहने वाला कोई नहीं।
कभी ये पन्ने मेरी सबसे बड़ी जागीर हुआ करते थे,
मेरी हर मुश्किल राह की ये तदबीर हुआ करते थे।
आज बिखरे हैं धूल में, कोई इन्हें पूछता नहीं,
दिल टूटा है ऐसा कि अब कोई इसे जोड़ता नहीं।
कल की बातें आज बोझ सी लगने लगी हैं,
उम्मीद की शमशान में आग सी जलने लगी है।
एक पन्ने पर लिखा था कि ‘हम कभी न जुदा होंगे’,
पता न था कि हम अपनी ही नज़रों में गुनाह होंगे।
ये दर्द भरी दास्तान अब हवाओं के हवाले है,
मेरी आँखों में अब सिर्फ़ अंधेरे और जाले हैं।
बिखरे पन्नों को समेटने की अब हिम्मत नहीं रही,
क्योंकि इस दिल में अब कोई हसरत नहीं रही।
बिखरे रहने दो इन्हें, यही इनकी तकदीर है,
मेरे अधूरे इश्क़ की यही आख़िरी तस्वीर है।
एक दिन ये कागज़ भी मिट्टी में मिल जाएंगे,
और मेरे साथ ये सारे राज़ भी दफ़न हो जाएंगे।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
तुम्हारा इंतज़ार
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






