चाय और ठंड
सर्द हवा का जब शोर मचता,
तन को मेरा ठंड से जकड़ता।
सूरज भी है अब अधूरा लगता,
घर के कोने में अंधेरा खटकता।
ऐसे में फिर याद है आती,
मेरी प्यारी गरम-गरम चाय साथी।
अदरक की खुशबू, इलायची का मेल,
जैसे हो दिलों का एक प्यारा खेल।
हथेलियों में प्याला थाम लूँ मैं,
इसकी ताप से खुद को सेंक लूँ मैं।
पहला घूँट जब होंठों को छूता,
सारा आलस और ठिठुरन है छूटता।
मानो जीवन में ऊर्जा आई,
हर कण में एक नई रोशनी छाई।
बाहर चाहे बर्फ गिरती रहे,
अंदर यह गरमाहट जलती रहे।
कमरे की खिड़की से देखूँ नज़ारा,
चाय ने कर दिया हर पल दुलारा।
ठंड का मौसम और चाय का संग,
भर दे जीवन में खुशियों के रंग!
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
तुम्हारा इंतज़ार
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







