एक चिठ्ठी
एक चिट्ठी लिखी थी, तेरे नाम कभी,
जिसमें छुपा रखे थे दिल के सारे गम सभी,,
कलम चलती रही और आंखें भरती रहीं,
कुछ बातें कागज़ पर उतरीं, और कुछ आंसुओं में बहती रहीं,,
कुछ शिकायतें थीं, कुछ अधूरे सवाल थे,
कुछ बीते हुए लम्हे, कुछ अनकहे ख़याल थे,,
हर लफ़्ज में दिल की एक अधूरी कहानी थी,
हर पन्ने पर तेरे इंतज़ार की निशानी थी,,
हर पन्ने पर बस तेरा ही इंतज़ार रहा,
और दिल में एक अधूरा सा इकरार रहा,,
लिफ़ाफ़े में रखकर भी भेज न सके उसे,
डर था कहीं पढ़कर भी समझ न सको मुझे,,
आज भी वो चिट्ठी किसी किताब में रखी है,
उसकी स्याही में मेरी अधूरी ज़िंदगी लिखी है,,
अब न कोई शिकायत है, न कोई सवाल बाकी है,
बस उस चिट्ठी में मेरा एक बीता हुआ कल बाकी है,,
𝒢𝓊𝓃𝒿𝒶𝓃 𝒿ℴ𝒽𝓇𝒾
Support Writer
Agar Gunjan Johri ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






