Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

बस एक बार मुस्कुराना

Gunjan Johri • Superstar Writer • Sahitya Ratna

बस एक बार मुस्कुराना

कभी यादों की गलियों में मेरा नाम पुकारना,
कभी रुककर ज़रा मुझको भी अपने पास बुलाना,,

ये दोस्ती सिर्फ़ लफ़्ज़ों की कहानी तो नहीं,
कभी ख़ामोशियों में भी मेरा हाल समझ जाना,,

बहुत गुज़र गया वक़्त तेरे इंतज़ार में,
ज़रा देर से सही, मगर एक बार लौट आना,,

जो पल साथ गुज़ारे थे, वो अब भी हैं महफ़ूज़,
कभी उन बीते लम्हों की किताबें खोलकर पढ़ जाना,,

वक़्त की रफ़्तार ने हमको बहुत दूर कर दिया,
कभी इस भागती दुनिया से थोड़ा वक़्त चुरा लाना,,

रूह तक उतर जाती हैं कुछ पुरानी यादें,
कभी मेरी ख़ामोशी को भी अपना समझ जाना,,

देरी से आने का शिकवा नहीं है तुमसे,
बस लौटो तो इस बार दिल से लौटकर आना,,

ज़िंदगी रोज़ हमें ख़ुद से दूर करती रही,
कभी थोड़ा ठहर जाना और ख़ुद से मिल आना,,

मैं आज भी वहीं हूं जहां छोड़ा था तुमने,
अगर याद आए दोस्ती तो बस एक बार मुस्कुराना,,

𝒢𝓊𝓃𝒿𝒶𝓃 𝒿ℴ𝒽𝓇𝒾

Email

Whatsapp Number : usp_whatsapp : 6397299320

✍️✨

Support Writer

Agar Gunjan Johri ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)
Rachnakar Ka Manobol Badhayein
Taali baja kar utsah vardhan karein
42 CLAPS

Leave a Comment

Author

Muktika Sahityakar