चुगली से परे जीवन का सुकून
जब भी मैं कभी घर से बाहर दुकान के काम से निकलती थी, तो अक्सर एक कोने में कुछ औरतों को बैठकर एक-दूसरे की चुगली करते हुए देख लेती थी। उन्हें देखकर अक्सर मेरे मन में यही ख्याल आता था कि आखिर क्यों ये औरतें अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरों की बुराई में अपना वक्त गंवाती हैं? यही सब देखकर मेरे दिल में एक अजीब सी विरक्ति सी होती थी।
एक दिन मैं सीधे अपनी माँ शारदा के दरबार में पहुँची और उनके सामने हाथ जोड़कर बस एक ही प्रार्थना की— हे मैया! चाहे कोई मुझे कितनी भी बुरी बात बताए, या किसी की कोई भी बात मेरे कान तक पहुँचे, मैं उसे पलभर में भूल जाऊँ। मेरे मन में किसी के प्रति बैर या चुगली करने का कोई भाव न आए।
और सच मानिए, मैया ने मेरी यह प्रार्थना इतनी जल्दी और इतनी असरदार तरीके से सुनी कि आज आलम यह है कि कोई मुझसे कुछ भी कहे, मेरे दिमाग में वह टिकता ही नहीं! मैं सब कुछ भूल जाती हूँ, एकदम बेफिक्र और साफ़ मन के साथ जीती हूँ।
तभी अचानक मेरे मन में एक विचार आया कि क्या सच में चुगली करने की यह आदत किसी श्राप का नतीजा है? पौराणिक कथाओं में भी जिक्र मिलता है कि जब कुछ लोगों को मनुष्य योनि में जन्म का श्राप मिला था, तो शायद वही स्वभाव आज भी समाज में नज़र आता है, जहाँ लोग आपस में बैठकर सिर्फ चुगलियाँ करते रह जाती हैं।
लेकिन शुक्र है मेरी शारदा मैया का, जिनकी कृपा से इन फालतू की बातों और चुगलियों से मेरा दामन हमेशा के लिए छूट गया। जिंदगी जीने का असली मज़ा तो अपना मन साफ़ रखकर अपनों और अपने काम में मस्त रहने में ही है।
लेखिका रेखा तोमर
भेड़ में अकेलापन: एक दास्तां
जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला
चुगली से परे जीवन का सुकून
वो अधूरी मुलाकात और खामोशियां
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
रिश्तों की असली परछाई
समय बड़ा बलवान रे भैया
अपनी ही परछाई
धनतेरस और झाड़ू का रहस्य
अच्छा तो हम चलते हैं
परछाई से मुलाकात - भाग 2
सौदागर
दीपावली: दिलों को जोड़ने वाला प्रकाश
Support Writer
Agar Rekha Tomar ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







