Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

मैं और तुम गर हम हो जाते

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
कुंदन राज दत्ता "निश्छल" • Superstar Writer 🔥 27 Din ⚠️ Aaj raat 12 baje se pehle likhein warna badge chhin jayega!
⏱️ 2 Min Read|👁️ 171 Readers

मैं और तुम गर हम हो जाते

 

मैं और तुम गर हम हो जाते,

तो शायद कुछ ख्वाब मुकम्मल हो जाते।

जो बातें आज लबों तक आकर रुक जाती हैं,

वो बातें कभी आँखों से बयां हो जाते।

 

तेरा हाथ मेरे हाथों में होता,

तो हर रास्ता कितना हसीन होता।

न मंजिल की कोई जल्दी होती,

न सफर में अकेलेपन का यकीन होता।

 

तेरी हँसी में मेरी सुबह होती,

मेरी शाम तेरे नाम होती।

तू रूठती तो मैं मना लेता,

तेरी हर नाराज़गी पर मेरी जान कुर्बान होती।

 

कभी बारिश में साथ भीगते हम,

कभी चाय की प्याली पर घंटों मिलते हम।

कुछ तेरी सुनते, कुछ अपनी कहते,

बिना किसी वजह के भी हँसते रहते हम।

 

मगर किस्मत को शायद ये मंजूर न था,

हमारा मिलना उसके दस्तूर में न था।

तू करीब होकर भी मेरी न हो सकी,

और मेरा दिल तुझसे कभी दूर न हो सका।

 

आज भी तेरी यादें दस्तक देती हैं,

खामोश रातों में आँखें भीग जाती हैं।

जिस रास्ते पर कभी साथ चलने का ख्वाब था,

वहाँ से गुजरते ही साँसें ठहर जाती हैं।

 

कभी सोचता हूँ, तुझे आवाज़ दे दूँ,

अपने दिल का हर राज़ बयां कर दूँ।

फिर याद आता है तेरी मजबूरियाँ,

और मैं अपनी मोहब्बत को खामोश कर दूँ।

 

मैं और तुम गर हम हो जाते,

तो शायद इस तरह अधूरे न रह जाते।

न तेरी आँखों में इंतज़ार होता,

न मेरी पलकों पर आँसू ठहर पाते।

 

अब बस इतनी-सी ख्वाहिश बाकी है,

तेरी जिंदगी में खुशियों की बारिश बाकी है।

तू जहाँ रहे, मुस्कुराती रहे हमेशा,

मेरे हिस्से में तेरी यादों की जागीर बाकी है।

 

काश! एक बार वक्त लौटकर आ जाता,

और मैं तेरा, तू मेरी हो जाती।

कुछ नहीं माँगता उस खुदा से फिर,

बस मैं और तुम गर हम हो जाते।

 

कुंदन राज दत्ता “निश्छल”

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar