Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

मेरा पहला दोस्त

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
कुंदन राज दत्ता "निश्छल" • Superstar Writer 🔥 27 Din ⚠️ Aaj raat 12 baje se pehle likhein warna badge chhin jayega!
⏱️ 2 Min Read|👁️ 197 Readers

मेरा पहला दोस्त

वो बचपन का एक छोटा-सा किस्सा था,

जिसमें मेरा पहला दोस्त हिस्सा था।

न कोई मतलब था, न कोई सवाल,

बस साथ रहने का था अपना कमाल।

एक ही बेंच पर बैठा करते थे,

छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे।

फिर थोड़ी देर में खुद मान जाते,

बिना कहे ही एक-दूजे को मनाते।

उसके घर की गली मेरी भी थी,

मेरी हर शरारत में उसकी कमी थी।

कंचों से लेकर कागज़ की नाव तक,

हमारी दोस्ती चलती थी गाँव तक।

जेब में पैसे होते नहीं थे,

फिर भी सपने किसी राजा से कम नहीं थे।

एक टॉफी मिलती तो आधी उसकी,

आधी मेरी, यही खुशी थी बचपन की।

स्कूल से लौटते रास्ता लंबा लगता,

जब तक वो साथ होता, समय भी हँसता।

कभी गिरता मैं तो हाथ पकड़ लेता,

अपना दर्द भूलकर मुझे उठा देता।

न जाने कब वो दिन पीछे छूट गया,

बचपन जाने कहाँ हमसे रूठ गया।

वो गली है, वो आँगन भी वही है,

बस मेरा पहला दोस्त आज कहीं नहीं है।

कभी-कभी उसकी याद चली आती है,

पुरानी तस्वीर आँखों में मुस्कुराती है।

मन फिर वही बचपन बन जाता है,

और दिल उसे चुपके से बुलाता है।

सोचता हूँ, अगर फिर मिल जाए वो,

तो पहले जैसा ही गले लगाऊँ उसे।

न कोई शिकायत होगी, न कोई हिसाब,

बस कहूँगा यार, तू था मेरा सबसे पहला ख़्वाब।

कुंदन राज दत्ता “निश्छल”

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar