समय का सच
समय कभी लौटकर दोबारा नहीं आता,
बीता हुआ पल बस यादों में रह जाता।
जो आज मिला है, उसे जी भरकर जी लो,
कल का क्या भरोसा, ये आज ही सिखाता।
समय की चाल भी कितनी निराली है,
कभी धूप सुनहरी, कभी रात काली है।
जो धैर्य से हर मोड़ पर चलता जाता,
वही ठोकरों से अपनी राह बनाता।
इंसान बदल जाए, तो हैरानी कैसी,
वक़्त की कहानी भी रहती नहीं एक जैसी।
कोई अपने वादों से मुकर जाता है,
समय मगर हर चेहरे का सच दिखाता है।
कभी अपनों की पहचान करा देता है,
कभी परायों को अपना बना देता है।
कभी छीनकर बहुत कुछ सिखा जाता है,
कभी इंतज़ार का मीठा फल खिला जाता है।
न समय से आगे, न पीछे ही चलना,
हर परिस्थिति में हिम्मत से संभलना।
जो बीत गया, उसे सबक बनाकर रखना,
जो सामने है, उसे प्रेम से सँवारना।
समय की क़ीमत जो पहचान लेता है,
वही जीवन का असली अर्थ जान लेता है।
क्योंकि उम्र नहीं, पल जीवन बनाते हैं,
और बीते हुए पल फिर लौटकर नहीं आते हैं।
स्वरचित
स्वीटी श्रीवास्तव
जज़्बातों की पोटली
Support Writer
Agar Sweety Srivastava ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:








