किताबें और मैं
कुछ किताबें…
मेरे पास नहीं आईं…
शायद मैं उनके पास चली गई…
उन्होंने मुझे पढ़ा…
धीरे-धीरे…
परत दर परत…
और सिखा दिया—
डूबना…
खुद में…
इतना कि
अब बाहर की आवाज़ें
असर नहीं करतीं…
पहचान कराई—
मेरी… मुझसे…
और सच कहूँ…
मैंने खुद को पहली बार
उतना करीब से देखा…
जितना कभी किसी ने नहीं देखा…
अब ज़रूरत नहीं रही…
उन रिश्तों की…
जो “ज़रूरी” तो थे…
पर सच्चे नहीं…
क्योंकि…
अब मुझे समझ आ गया है—
हर साथ… अपना नहीं होता…
अब मैं किरदार जीती हूँ…
कभी किसी कहानी में…
तो कभी अपने अंदर…
कभी खुद से बातें करती हूँ…
और जवाब भी
खुद ही दे देती हूँ…
कभी मुस्करा देती हूँ यूँ ही…
और…
खुद को ही
एक छोटा सा प्यार दे देती हूँ…
अब तन्हाई…
डराती नहीं…
अब वो
मेरी जगह बन गई है…..
किताबों ने सिखाया—
सबसे प्रेम करना…
पर खुद को खोकर नहीं…
ईर्ष्या से दूर रहना…
और हर दिन…
थोड़ा-थोड़ा
खुद को बेहतर बनाना…
अब…
मैं हूँ…
और किताबें हैं…
और इन दोनों के बीच…
एक सुकून है…
जो पहले कभी नहीं था…
इन्होंने मेरे अंदर का
अहंकार भी तोड़ा है…
और एक सच्चाई दी है—
कि…
खुद से बड़ा
कोई रिश्ता नहीं होता…
अब मैं रोती नहीं…
किलसती नहीं…
बेवजह उलझती नहीं…
क्योंकि…
अब मैं समझती हूँ—
हर बात पर टूटना
ज़रूरी नहीं होता…
धूल जमी थी कभी…
इन किताबों पर भी…
और… मुझ पर भी…
मैंने बस…
इन्हें साफ़ किया…
और शायद…
खुद भी साफ़ होती चली गई
कुछ सूखे गुलाब मिले…
कुछ मोरपंख भी…
महक…
अब भी वही थी…
तब समझ आया—
सच्ची चीज़ें…
वक्त के साथ खत्म नहीं होतीं…
कुछ किताबें…
ज़िंदगी का सबक नहीं…
ज़िंदगी जीना सिखा गईं…
और…
मुझे…
मुझसे मिला गईं…..।।
स्वरचित
स्वीटी श्रीवास्तव “जज्बातों की पोटली से “
Support Writer
Agar Sweety Srivastava ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






