इस बार मैंने खुद को कॉल किया
ज़मीन पर बैठी थी वो, सिर बिस्तर से टिकाए,
हाथों में थामा रिसीवर, जैसे दिल को बहलाए।
कमरा चुप था, किताबें भी खामोश सी थीं,
हर दीवार जैसे उसकी हालत से बेख़बर सी थीं।
“हेलो…” उसने धीरे से, जैसे किसी को पुकारा,
पर उस तरफ़ से फिर वही सन्नाटा उतरा सारा।
वो बोलती रही देर तक—शिकवे, यादें, बातें,
जिन्हें सुनने वाला कोई नहीं था इन रातों में।
रैक में सजी किताबें भी, आज सवाल कर रही थीं,
“कब तक यूँ ही खुद से भागेगी?”—जवाब माँग रही थीं।
आँखों से एक बूँद गिरी… फिर हल्की सी मुस्कान आई,
जैसे कोई सच्चाई अंदर ही अंदर समझ में आई।
उसने धीरे से फोन रखा… और आईने में देखा—
जिससे बात कर रही थी वो… कहीं और नहीं था।
इस बार कोई और नहीं…
उसने खुद को कॉल किया था।।
स्वरचित
स्वीटी श्रीवास्तव “जज्बातों की पोटली से ”
Bheed mein akelapan-Ek daastan Part 1
इस बार मैंने खुद को कॉल किया
ऑनलाइन बहुत हूँ फिर भी अकेला हूँ
Support Writer
Agar Sweety Srivastava ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






