हमारे आसपास कुछ ऐसी अप्रत्याशित घटना हो जाती है, जिसका हमें पता नहीं रहता और वह ऐसे भुला दी जाती है। यह कहानी है शिल्पा और देवेन की शादी हुई,शिल्पा बहुत ही सुंदर थी। घर में भरा-पूरा परिवार सास, देवर सभी थे, ससुर जी का बहुत पहले देहांत हो गया था। शिल्पा जितनी सुंदर थी, और उससे ज्यादा साफ सफाई वाली तथा हमेशा शरीर को सुंदर तथा महका कर रखने वाली थी, उसे सज-संवर कर तथा इत्र लगाकर रहना बहुत पसंद था।
उनकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था,दोनो बहुत प्यार से रहते थे। आज दोनों को कहीं घूमने जाना था,शाम को मंदिर, फिर वही बाहर से खाना खाकर आने प्लान था। उसकी सास ने कहा भी कि क्यों शाम को जा रहे हो ,आते आते शाम हो जाएगी, ऐसे रात मे जाना ठीक नहीं । पर नए उम्र के बच्चे अपने माँ-बाप की कहां सुनते है।
तो दोनो शाम घूमने निकल पड़ते है, अब किसे पता था कि यहाँ से उनका जीवन ही बदल जायेगी। दोनो प्यार बाते करते वापस लौट रहे थे, शिल्पा ने लाल रंग की साड़ी, लाल चूडी और खुशबूदार इत्र लगाया था।
हल्की हल्की हवा चल रही है ,तो इत्र की खुशबू भी फैल रही है, तभी अचानक से तेज हवा चलती है बस कुछ पल के लिए, और शिल्पा डर कर कांप गई, देवेन ने बाइक साइड में लगाया , और शिल्पा से कहा क्या हुआ, डर गई क्या? शिल्पा ने कुछ जवाब नहीं दिया जैसे कि वह कुछ सुन ही नहीं रही है ,देवेन ने उसे हिलाते हुए पूछा, तब वह बेहोशी से बाहर आई । देवेन पूछता है क्या हुआ।शिल्पा कहती है हवा का झोंका आया ऐसे लगा मानो हम उसमें खो गये। ऐसी बातो से देवेन को डर लगता है,तो कहता है अरे हमें ऐसी बहकी बहकी बाते मत करो, शिल्पा कहती है कि आपने बाइक यहां पर क्यों रोक दी, चलिए जल्दी और कुछ देर बाद पहुंच जाते हैं।
शिल्पा रूम में जाती है , रूम में कपड़े बदलती है हाथ पैर धोती है, और फिर बाहर आती है। पर उसे कुछ भारीपन सी महसूस हो रही है, सिर में भी हल्का हल्का दर्द है। देवेन ,माँ और भाई के पास बैठा है, बाते कर रहे है, शिल्पा का चेहरा भी थोड़ा उतरा हुआ है, माँ कहती है कि जाओ बेटा सो जाना, शिल्पा और देवेन सोने चले जाते है। देवेन थकान की वजह से जल्दी सो जाता है।
शिल्पा भी सो जाती है, पर कुछ देर बाद शिल्पा को लगता है कि विरेन उसके पास आया, वह छुड़ाने का कोशिश करती है, कहती है थकान है छोड़िए पर वह जबरदस्ती करने लगता है , मना करने पर मानता ही नहीं वह उसके पास आने लगता है, आज शिल्पा को लग रहा है कि यह कैसे हरकत कर रहे हैं, ऐसे तो कभी नहीं करते, जो भी होता है दोनों की मर्जी से होता है, पर आज जो हो रहा है पहले दिन वाले से प्यार से अलग है, वह भी उसका साथ देने लगती है,पर आज जो हो रहा है दर्द भरा है,शिल्पा । फिर कुछ देर बाद शिल्पा सो जाती
सुबह जब विरेन ऑफिस के लिए तैयार होता है। शिल्पा, नाश्ता लेकर आती है, देवेन के पास बैठते हुए कहा कि आपको क्या हो गया था, पहले आप कभी ऐसा नहीं करते थे। विरेन कुछ समझता नहीं है, और कहता है मैंने क्या किया? मैं तो कल जल्दी सो गया था । शिल्पा कहती है और जो मेरे पास आधी रात को आए थे,इतना प्यार किया वो क्या था।वह ऑफिस जाने की हड़बड़ी में इस बात को ध्यान नहीं देता है और ऑफिस निकल जाता है।
तो कौन है जो रात में शिल्पा के साथ इंटीमेट हुआ ?अब आगे क्या होगा शिल्पा और देवेन के साथ ? क्या यह गुत्थी सुलझ पाएगी जानने के लिए बने रहे कहानी के अगले भाग में………









