Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

मेरी मईया मेरी शक्ति

Sweety Srivastava • Superstar Writer • Sahitya Ratna

मेरी मईया मेरी शक्ति

जब-जब मन की डोर टूटी, तेरा ध्यान लगाया है,
तेरी ममता ने हर पल माँ, मुझको गले लगाया है।

अँधियारे जीवन-पथ पर, तू बनकर ज्योत जली,
तेरी कृपा की छाँव में मैया, हर मुश्किल भी टली।

तेरे दर की लाल चुनरिया, प्रेम का रंग चढ़ाती है,
तेरी ज्योत की पावन लौ, मन में आस जगाती है।

शेरोंवाली, जगतजननी, तू भक्तों की रखवाली,
तेरे चरणों में झुकती है, दुनिया सारी माँ भवानी।

न धन माँगूँ, न वैभव माँगूँ, न माँगूँ जग की माया,
बस इतनी कृपा रखना मैया, बना रहे विश्वास तेरा।

मेरे कर्मों में भक्ति रहे, वाणी में मिठास रहे,
तेरी कृपा बनी रहे माँ, मन में तेरा वास रहे।

तेरी महिमा अपरंपार माँ, तेरा रूप निराला है,
तेरे नाम से ही जग में, हर मन का उजियाला है।

✍🏼
*स्वरचित एवं मौलिक
© स्वीटी श्रीवास्तव
*जज़्बातों की पोटली से*

Email

Whatsapp Number : usp_whatsapp : 8808446666

✍️✨

Support Writer

Agar Sweety Srivastava ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)
Rachnakar Ka Manobol Badhayein
Taali baja kar utsah vardhan karein
30 CLAPS

Leave a Comment

Author

Muktika Sahityakar