Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

वक्त से पहले किस्मत से ज्यादा

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Bhawana Bhatt • Active Writer 🔥 0 Din Streak (Lagataar 5 din bina naaga likhein aur Superstar badge payein)
⏱️ 2 Min Read|👁️ 147 Readers
📖 Yeh Bhi Padhein: Mohabbat ke sayen mein part 10

वक्त से पहले किस्मत से ज्यादा

 

कहते हैं वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा कभी किसी को नहीं मिलता है। तो फिर हम इंसान क्यूँ सारी जिंदगी वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा पाने की कोशिश में  गुजार देते हैं।

 

हम कभी नियति का सम्मान नहीं करते और हमेशा यही सोचते रहते हैं कि मुझे ये मिल जाता वो मिल जाता

और जब कुछ मनचाहा हमें मिलता है तो हम अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं और बोलने लगते हैं कि हमारी किस्मत ही खराब है !

 

पर एसा कभी नहीं होता। जो हमारी किस्मत में है वह हमें मिल कर रहेगा फिर चाहे दुनिया इधर की उधर ही क्यूँ ना हो जाय। चाहे वक्त कितना भी लग जाय हमारी किस्मत में जो होता है वह एक ना एक दिन हमें अवश्य मिल कर रहता है।

 

हम इंसानों में एक बड़ी कमी होती है वह है धैर्य की कमी। हम धैर्य पूर्वक उचित समय आने का इन्तजार नहीं करते हैं। बस हमेशा चीजों के लिए उतावले होते रहते हैं और इसी उतावलेपन में अपना नुकसान करा लेते हैं और फिर बैठकर किस्मत को कोसते रहते हैं कि मेरी तो किस्मत ही खराब है।

 

हमें नियति के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए और सही वक्त का इतजार करना चाहिए और हमेशा किस्मत को कोसने से अच्छा है कुछ कर्म कर लें जब कर्म और किस्मत मिल जाती है तो परिणाम हमेशा सुखद ही होता है। विचार कीजिएगा। धन्यवाद

 

भावना भट्ट

स्वरचित और मौलिक रचना

Sahityik sandarbh hetu Hindi Sahitya padhein.

Email

Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Bhawana Bhatt ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share
Author

Muktika Sahityakar