Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

मैं अपनी कहानी खुद हूँ

Sweety srivastava • Superstar Writer • Sahitya Ratna

मैं अपनी कहानी खुद हूँ

मैं खुद अपनी ज़िंदगी की कहानी हूँ,

किरदार भी मैं, और अपनी ही ज़ुबानी हूँ।

कभी गिरकर भी संभलना सीखा है मैंने,

हर मोड़ पर खुद को ही थामना सीखा है मैंने।

किसी और की कलम की मोहताज़ नहीं,

मैं अपने फैसलों की निगहबान रही हूँ,

जो भी लिखा है वक्त ने मेरे हिस्से में,

उसे अपनी हिम्मत से नया नाम दिया है मैंने।

मैं टूटी भी हूँ, बिखरी भी हूँ कई दफ़ा,

पर हर बार खुद को फिर से सजाया है मैंने,

ये ज़िंदगी कोई किस्सा नहीं किसी और का,

इसे अपने अंदाज़ में जिया और निभाया है मैंने।।

स्वरचित

स्वीटी श्रीवास्तव “जज्बातों की पोटली से”

 

Email

Whatsapp Number : usp_whatsapp : 8808446666

✍️✨

Support Writer

Agar Sweety srivastava ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)
Rachnakar Ka Manobol Badhayein
Taali baja kar utsah vardhan karein
33 CLAPS

Leave a Comment

Author

Muktika Sahityakar