मौन की दहलीज़

🏆
Sweety srivastava (Champion)

मौन की दहलीज़

मन की सूनी चौखट पर अब, आकर दीप जलाओ ना,
बुझते रिश्तों की साँसों में, फिर से प्राण बसाओ ना।

मैंने अपने हर सपने को, तुम्हारे नाम सजाया ना,
तुम अपने मौन से लेकिन, मुझको बहुत रुलाओ ना।

इतनी बात कहाँ से लाऊँ, तुम भी तो कुछ बोलो ना।
मन के बंद झरोखों को अब, थोड़ा-सा तुम खोलो ना।

सूनी साँझें थक जाती हैं, तेरी बाट निहारूँ ना,
मेरी भीगी पलकों पर आ, इक मुस्कान सजाओ ना।

यदि कोई शिकायत मन में, आज उसे कह डालो ना,
रूठे हुए विश्वासों को, फिर से आज़ गले लगा लो ना।

रिश्ते प्रेम की माला हैं, इनको यूँ मत तोड़ो ना,
इतनी बात कहाँ से लाऊँ, तुम भी तो कुछ बोलो ना।

स्वरचित, मौलिक
स्वीटी श्रीवास्तव
वाराणसी

Email

Whatsapp Number : usp_whatsapp : 8808446666

✍️✨

Support Writer

Agar Sweety srivastava ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)
Rachnakar Ka Manobol Badhayein
Taali baja kar utsah vardhan karein
64 CLAPS

Leave a Comment