नारी तुम महान हो।
नारी तुम सर्वशक्तिमान हो।
प्रेम, दया, त्याग की मूरत,
तुम धरती का सम्मान हो।
नारी तुम महान हो।
संसार की जननी, जग की पालन हार,
कोमल काया, किन्तु बलवान हो।
नारी तुम महान हो।
तुम बिन सूना घर , सूना आंगन,
तुम घर की मर्यादा, घर का मान हो।
नारी तुम महान हो।
माँ, बहन, बेटी कभी पत्नी के रूप में,
पुरुषों की प्रेरणा उनका सायाबान हो।
नारी तुम महान हो।
मातृ तुम, ममता तुम, जननी तुम,
जगत के हर जीवन में विद्यमान, हो।
नारी तुम महान हो।
नारी तुम न होती अगर, तो यह संसार न होता,
तुम इस धरती पर उस विधाता की पहचान हो
नारी तुम महान हो।
नारी तुम सर्वशक्तिमान हो।
ड्रिस्टेशन से कैसे लड़े How to fight distraction
Mohabbat ke sayen mein part 1
वाणी की कहानी: कॉलेज का पहला दिन और एक दर्दनाक अनसुलझा राज
Maa Ki Chithi: 1 Unforgettable भावुक हिंदी कहानी
मेरा परिवार
पुरानी यादें
Zindagi Ka Sabse Mushkil Faisla - Part 1
Support Writer
Agar Wasif Masood ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






