Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

तुम्हारी मुस्कान में मेरा जहाँ

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
कुंदन राज दत्ता "निश्छल" • Superstar Writer 🔥 27 Din
⏱️ 2 Min Read|👁️ 199 Readers

*तुम्हारी मुस्कान में मेरा जहाँ*

तुम्हारी मुस्कान में मेरा जहाँ बसता है,
हर धड़कन में बस तुम्हारा नाम सजता है।

माथे की बिंदी जैसे चाँद की लाली,
तुम्हें देखकर महक उठी मेरी हर डाली।
तेरी आँखों में सावन की गहराई है,
उनमें ही मेरी हर खुशी समाई है।

लबों की हँसी गुलाब सी खिल जाती है,
दिल की वीरानी भी बहार बन जाती है।
तेरे कंगनों की खनक गीत सुनाती है,
मेरी तन्हाई को भी मुस्कुराती है।

तेरी सादगी सबसे हसीन लगती है,
हर अदा मेरी रूह में उतरती है।
जब भी तू यूँ नज़रों से बात करती है,
मेरी दुनिया मोहब्बत से भरती है।

तेरा चेहरा सुबह की पहली किरण लगे,
हर अँधेरा तेरे आने से शरण लगे।
तेरे संग हर मौसम गुलज़ार लगता है,
सूना दिल भी त्योहार लगता है।

तेरे हाथों की मेहँदी दुआ बन जाए,
मेरे हर कल की वजह बस तू बन जाए।
तेरी आवाज़ में मीठा सा इक राग है,
जिसमें मेरा हर सपना आबाद है।

मैं चाँद नहीं, तेरा आसमान बन जाऊँ,
तेरे हर दर्द का मुस्कान बन जाऊँ।
तेरे संग उम्र की राहें कटती रहें,
प्यार की बारिश यूँ ही बरसती रहे।

न कोई वादा बड़ा, न कोई शोर रहे,
बस तेरा मेरा प्रेम हर ओर रहे।
अगर इश्क़ का कोई मंदिर होगा कहीं,
उसकी हर दुआ में बस तुम ही तुम रहोगी यहीं।

*कुंदन राज दत्ता “निश्छल”*

Email

Dharavahik Series
love poetry — Sabhi Bhaag
भाग 1
तेरी नथिया में अटका मेरा दिल
Padhein →
भाग 2
आखरी दीदार
Padhein →
भाग 3
प्यार की राहें
Padhein →
भाग 4
तेरा रूठना
Padhein →
भाग 5
ये इश्क हाय
Padhein →
भाग 6
गजब हैं भोलेनाथ
Padhein →
भाग 7
मेरी कलम मेरी पहचान ✍🏼
Padhein →
भाग 8
वो कत्थई आँखों वाली
Padhein →
भाग 9
दिल
Padhein →
प्रेम प्रेम
Padhein →
भाग 11
तुम्हारी मुस्कान में मेरा जहाँ
Padh Rahe Hain
भाग 12
मोहब्बत का गुलाबी रंग
Padhein →
भाग 13
अश्क
Padhein →
भाग 14
रात लंबी है मगर
Padhein →
भाग 15
मिले बिना प्रेम
Padhein →
वह अधूरी मुलाकात और खामोशियाँ वह अधूरी मुलाकात और खामोशियाँ
Padhein →
एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई एक चिट्ठी जो कभी भेजी नहीं गई
Padhein →
Mohabbat ke sayen mein Part 1 Mohabbat ke sayen mein Part 1
Padhein →
भाग 19
वो अधूरी मुलाक़ात और खामोशियाँ
Padhein →
भाग 20
Mohabbat ke sayen mein part 5
Padhein →
Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share Agla Bhaag →
Author

Muktika Sahityakar