लेह-लद्दाख की ज्योति सिंह मुक्तिका पब्लिकेशन में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त

लेह-लद्दाख की ज्योति सिंह मुक्तिका पब्लिकेशन में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त

लेह-लद्दाख की प्रतिभाशाली और सक्रिय साहित्यसेवी ज्योति सिंह जी को मुक्तिका पब्लिकेशन में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय उनकी काबिलियत, साहित्यिक योगदान और सामाजिक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
ज्योति सिंह पिछले कई वर्षों से लेखन, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके रचनात्मक विचार और प्रभावशाली संवाद शैली ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। अब बतौर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, वे मुक्तिका पब्लिकेशन के कार्यक्रमों, आयोजनों, पुस्तकों और गतिविधियों को देशभर में मीडिया के माध्यम से प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करेंगी।

मुक्तिका पब्लिकेशन के संस्थापक अजय कुमार द्विवेदी जी एवं सह संस्थापक ममता जायसवाल जी ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “ज्योति सिंह के जुड़ने से हमारी टीम को मजबूती मिलेगी और हमारा संदेश अधिक सशक्त रूप में लोगों तक पहुँचेगा।”
संस्था ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।

Leave a Comment