Abhi is lekh ko 84 log padh rahe hain

भावुक डायरी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अकेलापन और संघर्ष

🔊
Aawaz Mein Suniye
Poori rachna Hindi mein sunein
Guest Post • Superstar Writer 🔥 28 Din ⚠️ Aaj raat 12 baje se pehle likhein warna badge chhin jayega!
⏱️ 5 Min Read|👁️ 132 Readers

अकेलापन और संघर्ष

यह लेख सिर्फ एक कहानी या ब्लॉग पोस्ट नहीं है, बल्कि यह उन लाखों युवाओं के दिल की आवाज़ है जो बंद कमरों में अपने सपनों और समाज के सवालों के बीच रोज़ एक नई लड़ाई लड़ रहे हैं। आपने अपने मन की थकान और दर्द को बहुत ही गहराई और सच्चाई से लिखा है।

पिछले कुछ दिनों से मैं ज्यादा कुछ लिख नहीं पा रही हूँ। शायद इसलिए नहीं कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, बल्कि इसलिए कि इस समय मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा है। आज मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हर उस छात्र की बात कर रही हूँ, जिसका ‘अकेलापन और संघर्ष’ कोई नहीं समझता।

बीमारी, थकान और मानसिक दबाव

तबीयत ठीक नहीं है। कभी लगता है बुखार हो रहा है, कभी शरीर बहुत थका हुआ लगता है और कभी लगता है कि बीमारी से ज्यादा दिमाग थक गया है।

पिछले कुछ सालों में लगातार कोशिश करते-करते, बार-बार परिणामों का इंतजार करते-करते और फिर अपनी कमियों को सुधारते-सुधारते शायद मैंने खुद पर जरूरत से ज्यादा मानसिक दबाव ले लिया है। कभी-कभी सोचती हूँ— क्या मैं डिप्रेशन में हूँ? क्या मैं सिर्फ बहुत ज्यादा स्ट्रेस ले रही हूँ? या फिर लगातार लड़ते-लड़ते थक गई हूँ? शायद इन सवालों का जवाब अभी मेरे पास नहीं है।

अकेलापन और संघर्ष

जब आपका वक्त सही नहीं होता

लेकिन इस दौरान मैंने जिंदगी की एक बहुत कड़वी सच्चाई जरूर समझी है— जब आपका वक्त सही नहीं होता ना, तब आप बहुत अकेले हो जाते हो।

कहा जाता है कि भगवान आपको मजबूत बनाने के लिए आपको अकेला कर देते हैं। सुनने में यह बात बहुत अच्छी लगती है, लेकिन जिस इंसान पर यह वक्त गुजरता है, उससे पूछिए कि अकेले रहना कितना मुश्किल होता है। अकेले रहना सिर्फ अकेले कमरे में रहना नहीं है।

  • अकेले रहना मतलब अपनी तबीयत खराब होने पर खुद को संभालना।
  • अकेले पढ़ना और अकेले रोना।
  • अकेले अपने भविष्य की चिंता करना।
  • अकेले पैसों का हिसाब लगाना।
  • और सबसे मुश्किल— अकेले खुद को यह समझाना कि “सब ठीक हो जाएगा।”

“मैं ठीक हूँ यार…” के पीछे का सच

कभी-कभी दोस्तों का फोन आ जाता है। वे पूछते हैं, “कैसी हो?” और हम आदत से कह देते हैं—“ठीक हूँ यार।” क्योंकि हर किसी को अपनी पूरी कहानी बताने की ताकत भी तो नहीं होती।

हम जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की जिंदगी भी थोड़ी अजीब होती है। बात शुरू होती है तो कुछ ही देर में चर्चा पढ़ाई पर आ जाती है— “इस साल सिलेक्शन हुआ? कितना स्कोर आया? अगला एग्जाम कौन सा है?”

हम शायद ही कभी एक-दूसरे से पूछते हैं— “तू ठीक है?”

Read More: शिक्षा का दीपक

लड़कियों के लिए सवालों का दोहरा बोझ

इस साल सिलेक्शन नहीं हुआ? चलो, कोई बात नहीं, फिर से पढ़ेंगे। लेकिन हर बार जब रिजल्ट आता है ना, तो सिर्फ एक नंबर या लिस्ट नहीं आती। उसके साथ कई सवाल भी आते हैं।

और लड़कियों के लिए इन सवालों की संख्या शायद थोड़ी ज्यादा होती है। पढ़ाई के साथ शादी का दबाव, रिश्तेदारों के सवाल, मोहल्ले वालों की बातें:

“शादी कब कर रही हो?” “इतना पढ़कर क्या करोगी?” “अब तो उम्र भी हो रही है।”

कभी-कभी मन करता है कि बस एक ही जवाब दूँ— “मेरी जिंदगी मुझे जीने दो।” मेरी जिंदगी के फैसले मुझे और मेरे परिवार को लेने हैं। जिन लोगों ने मेरी पढ़ाई के लिए कभी एक पेन नहीं खरीदा, उनसे मैं यह नहीं सुनना चाहती कि मुझे कितना पढ़ना चाहिए।

अकेलापन और संघर्ष

आर्थिक निर्भरता और वो अपराधबोध (Guilt)

आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर रहना आसान नहीं होता। कभी अपनी छोटी-सी जरूरत के लिए भी पापा से पैसे मांगने पड़ते हैं तो अंदर से बहुत गिल्ट होता है। खासकर तब, जब आपसे छोटे भाई-बहन अपने पैरों पर खड़े हो जाएं।

आपका इनकम जीरो होता है, लेकिन आपके एक्सपेंस हजारों में होते हैं। किताब खरीदने में नहीं सोचती, क्योंकि वह मेरे भविष्य का हिस्सा है। लेकिन अपने लिए एक कुर्ती खरीदते समय कई बार सोचना पड़ता है।

कहानी अभी खत्म नहीं हुई है…

मैंने किताबें पढ़ी हैं। The Secret पढ़ी है, हनुमान चालीसा पढ़ती हूँ। इन चीजों से हिम्मत मिलती है। लेकिन जिंदगी ने एक बात समझाई है कि सिर्फ किताब पढ़ लेने से जिंदगी नहीं बदलती। उसे अपनी जिंदगी में उतारना पड़ता है।

अभी मेरी जिंदगी का एक अध्याय थोड़ा मुश्किल चल रहा है। बीमारी है, तनाव है, अकेलापन है, पैसों की चिंता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कहानी खत्म हो गई। मैं अभी भी पढ़ रही हूँ। धीरे पढ़ रही हूँ, कभी रोकर पढ़ रही हूँ, कभी थककर पढ़ रही हूँ, लेकिन पढ़ रही हूँ।

आज अगर मैं थक गई हूँ तो थोड़ा आराम करूँगी। अगर रोना आएगा तो रो लूँगी। लेकिन अपनी जिंदगी के फैसले सिर्फ इसलिए नहीं बदलूँगी क्योंकि लोग सवाल पूछ रहे हैं।

शायद अभी मुझे किसी से यह सुनने की जरूरत नहीं है कि—“सिलेक्शन हुआ या नहीं?” मुझे बस कोई इतना पूछ दे— “तुम ठीक हो?” शायद इस वक्त मेरे लिए इतना ही काफी है।

Dharavahik Series
hindi — Sabhi Bhaag
भाग 1
सपने: भविष्य की उड़ान पढ़े Muktika Publication
Padhein →
भाग 2
सर्वश्रेष्ठ Hindi Poetry on Muktika Publication
Padhein →
भाग 3
लेखन का सफर पढ़े Muktika Publication पर
Padhein →
भाग 4
देवउठनी एकादशी का महत्त्व (तुलसी विवाह) विशेष पढ़े Muktika Publication पर
Padhein →
भाग 5
मनुष्य का घुसपैठ पढ़े Muktika Publication पर
Padhein →
भाग 6
हिन्दी के प्रति युवा पीढ़ी की अरुचि: समस्या और समाधान पढ़े Muktika Publication पर
Padhein →
भाग 7
किताबें कुछ कहना चाहती है Hindi Poetry On Muktika Publication
Padhein →
भाग 8
भगवान राम: आदर्श जीवन का प्रतीक पढ़े Muktika Publication पर
Padhein →
भाग 9
काशी a beautiful poem on Muktika Publication
Padhein →
भाग 10
आशीर्वाद Important message for everyone
Padhein →
भाग 11
बचपन की यादें short notes for everyone
Padhein →
भाग 12
खानदानी घर की बहु- Dr. Rishika Verma family story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 13
खानदानी परिवार की बहू- Shalini Family Story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 14
परंपरा और आधुनिकता का संगम- Sunitha Viswanaathan family story On Muktika Publication
Padhein →
भाग 15
खानदानी परिवार की बहु- Purnima Rai family story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 16
खानदानी परिवार की बहू- Surabhi Srivastava family story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 17
खानदानी घर की बहु Ajay Kumar Tripathi family story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 18
खानदानी परिवार की बहु Jyoti Singh family story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 19
अनकहा एहसास- Surabhi Srivastava Love Story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 20
Sikandar Trailer Review: Salman Khan and Rashmika Mandanna's much awaited Film first review 
Padhein →
भाग 21
बचपन का प्रेम-सुनीता मलिक सोलंकी Love Story on Muktika Publication
Padhein →
भाग 22
अनामिका- Purnima Rai Horror Love Story on Muktika publication
Padhein →
भाग 23
दर्पण ग़ज़ल- डॉ संजीदा खानम शाहीन Beautiful Ghazal on Muktika Publication
Padhein →
भाग 24
संसार- सृष्टि राठौर beautiful poetry on Muktika Publication
Padhein →
भाग 25
मुक्तिका पब्लिकेशन द्वारा श्री राम नवमी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Padhein →
भाग 26
लेह-लद्दाख की ज्योति सिंह मुक्तिका पब्लिकेशन में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त
Padhein →
भाग 27
महकती रात का रहस्य भाग-1 Horror Story only on Muktika Publication Exclusive
Padhein →
भाग 28
अधूरा सपना -Anjali Saxena Motivational Story only on Muktika Publication
Padhein →
भाग 29
The Dreams Left Unfulfilled of Adhira- Sunitha Viswanaathan "Inspirational" story only on Muktika Publication
Padhein →
भाग 30
हनुमान जन्मोत्सव- Sunitha Viswanaathan Poetry only on Muktika Publication
Padhein →
भाग 31
कलयुग कविता- Dr. Rishika Verma Beautiful Poem only on Muktika Publication
Padhein →
भाग 32
डा .भीमराव अंबेडकर (संविधान निर्माता)- श्रीनिवास एन Motivational Poetry only on Muktika Publication
Padhein →
भाग 33
कलयुग- एकता चतुर्वेदी Emotional Poetry by Muktika Publication
Padhein →
भाग 34
मुक्तिका पब्लिकेशन द्वारा आतंकवाद नहीं सहेंगे काव्यपाठ एवं परिचर्चा सम्पन्न हुई
Padhein →
भाग 35
गजब हैं भोलेनाथ
Padhein →
भाग 36
माँ की ओढ़नी
Padhein →
भाग 37
चीखते कटते जंगल
Padhein →
ड्रिस्टेशन से कैसे लड़े How to fight distraction ड्रिस्टेशन से कैसे लड़े How to fight distraction
Padhein →
भावुक डायरी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अकेलापन और संघर्ष भावुक डायरी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अकेलापन और संघर्ष
Padh Rahe Hain
भाग 40
"नवांकुर_का_घोष"
Padhein →
भाग 41
सुकून की असली क़ीमत
Padhein →
भाग 42
मेरी कलम मेरी पहचान ✍🏼
Padhein →
₹2 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹50 करोड़! कैसे बनी ‘हनुमान अंश’ 2026 की स्लीपर हिट? ₹2 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹50 करोड़! कैसे बनी ‘हनुमान अंश’ 2026 की स्लीपर हिट?
Padhein →
1 Best नीम करौली बाबा की कहानी: Amazing चमत्कार और सच 1 Best नीम करौली बाबा की कहानी: Amazing चमत्कार और सच
Padhein →
गुरु पूर्णिमा – सबसे बड़ा उपहार गुरु पूर्णिमा – सबसे बड़ा उपहार
Padhein →
जब तमन्नाएँ थम जाएँ, तभी भीतर का सूर्योदय होता है जब तमन्नाएँ थम जाएँ, तभी भीतर का सूर्योदय होता है
Padhein →
कुंठा : मन की सबसे बड़ी कैद कुंठा : मन की सबसे बड़ी कैद
Padhein →
1 अद्भुत सवाल: इंसान और जानवर के बीच यह गहरा भेदभाव क्यों? 1 अद्भुत सवाल: इंसान और जानवर के बीच यह गहरा भेदभाव क्यों?
Padhein →
सपनों की उड़ान सपनों की उड़ान
Padhein →
भाग 50
पर्वत और नदियाँ
Padhein →
भाग 51
तोंदू जी की तोंद मटके जैसे गोल हास्य कविता
Padhein →
वक्त की कीमत: 24 घंटे, आपकी मेहनत और सफलता का सच वक्त की कीमत: 24 घंटे, आपकी मेहनत और सफलता का सच
Padhein →
भाग 53
मन कचोंटन विमोचन
Padhein →
भाग 54
बहाना तो है नहीं- ग़ज़ल
Padhein →
भाग 55
अश्क
Padhein →
भाग 56
मन की शांति
Padhein →
मन की शांति मन की शांति
Padhein →
भाग 58
Gazal
Padhein →
उम्मीदों का रोशन चिराग उम्मीदों का रोशन चिराग
Padhein →
समय का मोड़ समय का मोड़
Padhein →
विश्वास की डोर विश्वास की डोर
Padhein →
माँ की पुरानी संदूक के राज़ माँ की पुरानी संदूक के राज़
Padhein →
सपनों की नई उड़ान सपनों की नई उड़ान
Padhein →
आत्मनिर्भरता की राह आत्मनिर्भरता की राह
Padhein →
ग़ज़ल रेखा की ग़ज़ल रेखा की
Padhein →
पवित्रता परंपरा और मर्यादा का सम्मान नवरात्रि का वास्तविक स्वरूप पवित्रता परंपरा और मर्यादा का सम्मान नवरात्रि का वास्तविक स्वरूप
Padhein →
रील्स के दौर में सिमटता साहित्य और पठन...  रील्स के दौर में सिमटता साहित्य और पठन... 
Padhein →
भीड़ में अकेलापन: एक दास्तां भीड़ में अकेलापन: एक दास्तां
Padhein →
फिर कब मिलेंगे फिर कब मिलेंगे
Padhein →
Bheed Mein Akelapan: Ek Dastan Bheed Mein Akelapan: Ek Dastan
Padhein →
समय के उस पार उम्मीद की धूप समय के उस पार उम्मीद की धूप
Padhein →
अच्छा तो हम चलते हैं अच्छा तो हम चलते हैं
Padhein →
लो चुड़ैल चली अपने ससुराल लो चुड़ैल चली अपने ससुराल
Padhein →
जुनून: असंभव को संभव बनाने की जिद्द जुनून: असंभव को संभव बनाने की जिद्द
Padhein →
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1 शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
Padhein →
Pathak Raye Poll 0 Votes
Agle bhaag mein kahani ka rukh kya hona chahiye?
✍️✨

Support Writer

Agar Guest Post ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:

(GPay, PhonePe, Paytm, ya kisi bhi UPI app dwara seedhe surakshit bhent)

Leave a Comment

Share Agla Bhaag →
Author

Muktika Sahityakar