मुक्तिका पब्लिकेशन द्वारा आतंकवाद नहीं सहेंगे काव्यपाठ एवं परिचर्चा सम्पन्न हुई

मुक्तिका पब्लिकेशन परिवार द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद नहीं सहेंगे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके संस्थापक अजय कुमार द्विवेदी , कानपुर , उ. प्र. एवं सह संस्थापक ममता जायसवाल रायपुर, छत्तीसगढ़ एवं सभी रचनाकारों ने दो मिनट का मौन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुक्तिका पब्लिकेशन की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह (लेह लद्दाख) ने शोक व्यक्त करते हुए कविता गाकर सभी के चेहरे पर आंसु ला दिए इसके बाद अलका शर्मा जम्मू (जम्मू और कश्मीर) ने शोक व्यक्त करते अपनी कविता सुनाई इसके बाद मुक्तिका पब्लिकेशन की राष्ट्रीय महासचिव अंजली सक्सेना राष्ट्रीय महासचिव नवी मुंबई, महाराष्ट्र ने शोक जताते हुए कविता पाठ किया इसके बाद एकता चतुर्वेदी करहिया गाजीपुर उ प्र, रीतु प्रज्ञा दरभंगा, बिहार ने अब शस्त्र उठाना होगा वीर रस की कविता सुनाई जिससे सभी में वीरता की एक अलग लहर उठी। सभी ने अपने शब्दों द्वारा बहुत आक्रोश और दुख प्रकट किया। 1 घंटे चले इस कार्यक्रम को Muktika Hindi facebook पर लाइव प्रसारित किया गया जिसको अब तक हजारों लोग अपना प्यार दे चुके है। कार्यक्रम का उद्देश्य पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाना एवं लोगो का जगाना रहा अपनी कविता के द्वारा।

Leave a Comment