आशीर्वाद Important message for everyone

विषय: आशीर्वाद
मुक्तिका प्रकाशन

आशीर्वाद, हमारे बड़ो या फिर दूसरों द्वारा हमें दिया गया शुभकामना है। अधिकतर हम देखते है कि बड़ों का पैर छूने पर हमें आशीर्वाद देते है। भारतीय संस्कृति में आशीर्वाद का बहुत महत्त्व है। कोई अच्छा काम करने करने पर भी आशीर्वाद मिलता है। आशीर्वाद का अर्थ है किसी के कल्याण की कामना करना, यह मंगल कामनासूचक वाक्य है। इसे आशीष दुआ भी कह सकते है। आशीर्वाद में बहुत शक्ति होती है। किसी भी क्षेत्र में अपनी से बड़ों का मिला आशीर्वाद फिर वो चाहे किसी भी रूप में क्यों न हो, व्यक्ति को प्रगति करने में मददगार साबित होता है। इसलिए हमे कभी भी ये नही सोचना चाहिए कि केवल भाग्य या मेहनत ही सब कुछ है। बड़ों का, बुजुर्गो का आशीर्वाद भी किसी चीज को पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और हमे यह भी शिक्षा मिलती है कि झुककर रहने में ही हमारी महानता है।

डॉ ऋषिका वर्मा
गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Comment