सपनों की नई उड़ान
हर इंसान की आँखों में कुछ सपने होते हैं, जो उसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मेरा भी एक छोटा सा सपना था—अपनी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाना। एक अच्छी बेटी, एक ज़िम्मेदार बहू, एक समर्पित पत्नी और एक प्यार करने वाली माँ का फर्ज़ तो मैं हमेशा से निभाती आई हूँ, लेकिन दिल के किसी कोने में यह ख़्वाहिश भी थी कि दुनिया मुझे मेरे काम और नाम से पहचाने।
मैं चाहती हूँ कि अपनी कलम की ताकत से कुछ ऐसा रचूँ, जिससे लोगों के दिलों तक पहुँच सकूँ। अपनी मेहनत के बल पर आत्मनिर्भर बनना और यह साबित करना कि एक औरत चाहे तो हर भूमिका को बखूबी निभाते हुए अपने सपनों को भी पूरा कर सकती है।
सपनों को सच करने का रास्ता इतना आसान नहीं होता, लेकिन मैं मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटने वाली। जब हौसले बुलंद हों और अपनों का साथ तथा मार्गदर्शकों का सहयोग मिले, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं लगती। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन मेरी मेहनत रंग लाएगी और मैं एक सफल लेखिका के रूप में अपनी पहचान बनाने में ज़रूर कामयाब होंगी।
रचना का संदेश: जब एक स्त्री अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सपनों को जीने का संकल्प लेती है, तो वह हर बाधा को पार कर अपनी सफलता की नई कहानी लिखती है।
ड्रिस्टेशन से कैसे लड़े How to fight distraction
भावुक डायरी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अकेलापन और संघर्ष
₹2 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹50 करोड़! कैसे बनी ‘हनुमान अंश’ 2026 की स्लीपर हिट?
1 Best नीम करौली बाबा की कहानी: Amazing चमत्कार और सच
गुरु पूर्णिमा – सबसे बड़ा उपहार
जब तमन्नाएँ थम जाएँ, तभी भीतर का सूर्योदय होता है
कुंठा : मन की सबसे बड़ी कैद
1 अद्भुत सवाल: इंसान और जानवर के बीच यह गहरा भेदभाव क्यों?
सपनों की उड़ान
वक्त की कीमत: 24 घंटे, आपकी मेहनत और सफलता का सच
मन की शांति
उम्मीदों का रोशन चिराग
समय का मोड़
विश्वास की डोर
माँ की पुरानी संदूक के राज़
सपनों की नई उड़ान
आत्मनिर्भरता की राह
ग़ज़ल रेखा की
पवित्रता परंपरा और मर्यादा का सम्मान नवरात्रि का वास्तविक स्वरूप
रील्स के दौर में सिमटता साहित्य और पठन...
भीड़ में अकेलापन: एक दास्तां
फिर कब मिलेंगे
Bheed Mein Akelapan: Ek Dastan
समय के उस पार उम्मीद की धूप
अच्छा तो हम चलते हैं
लो चुड़ैल चली अपने ससुराल
जुनून: असंभव को संभव बनाने की जिद्द
शीर्षक: समय के हस्ताक्षर - भाग 1
Support Writer
Agar Rekha Tomar ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







