पहली नज़र का वो एहसास
एक अनजान चेहरे से शुरू हुई मोहब्बत की पहली कहानी
उस दिन भीड़ में न जाने क्या खास बात थी,
हर तरफ़ शोर था, मगर दिल में एक अजीब-सी ख़ामोशी थी।
लोग आते-जाते रहे अपनी ही दुनिया में,
मगर मेरी नज़र ठहर गई तुम्हारी आँखों में।
न तुमसे कोई पहचान थी, न कोई पुराना नाता,
फिर भी तुम्हें देखकर दिल कुछ अलग-सा हो जाता।तुम्हारे चेहरे पर एक सादगी-सी नज़र आई,
जैसे बरसों की तलाश को कोई मंज़िल मिल आई।
तुम्हारी आँखों में कुछ ऐसा सुकून था,
जैसे तपती धूप में कोई ठंडी छाँव हो।
तुम्हारी हल्की-सी मुस्कान का वो असर,
आज भी याद है मुझे उस पहली मुलाकात का सफ़र।
मैं चाहकर भी तुमसे नज़रें हटा न सका,
दिल में उठते सवालों को समझा न सका।
सोचता रहा, आखिर ये कैसा एहसास है,
जो बिना कुछ कहे ही इतना मेरे पास है।
तुम्हें शायद मेरी बेचैनी का पता भी न चला,
तुम अपने रास्ते चली गईं, मैं वहीं ठहरा रहा।
तुम्हारे जाने के बाद भी कुछ बाकी था वहाँ,
जैसे दिल का कोई हिस्सा रह गया हो तुम्हारे पास।
उस दिन के बाद हर चेहरा तुम्हारी याद दिलाने लगा,
अनजाने में मेरा मन तुम्हें ही तलाशने लगा।
कभी किसी मोड़ पर, कभी किसी भीड़ में,
तुम्हारा अक्स ढूँढ़ता रहा मैं हर नए चेहरे में।
न जाने क्यों तुम्हारा ख्याल अच्छा लगने लगा,
बिना मिले ही तुमसे एक रिश्ता बनने लगा।
ना कोई वादा था, ना साथ चलने की बात,
फिर भी तुमसे जुड़ने लगी मेरी हर सुबह, हर रात।
आज भी उस पहली नज़र को भुला नहीं पाया हूँ,
उस एक पल में जाने क्या-क्या जी आया हूँ।
शायद तुम मेरी कहानी का हिस्सा कभी न बनो मगर,
मेरे दिल में उस पहली मुलाकात की जगह हमेशा बनी रहे।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
तुम्हारा इंतज़ार
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:






