तुम्हारा इंतज़ार
कुछ इंतज़ार ऐसे भी होते हैं ज़िंदगी में,
जिनका कोई वादा नहीं, फिर भी निभाए जाते हैं।
हर शाम दरवाज़े तक चला आता हूँ,
बिना किसी वजह तुम्हारी राह देखता हूँ।
मालूम है तुम नहीं आने वाली अब,
फिर भी खुद को समझा नहीं पाता हूँ।
सूरज ढलता है तो तुम्हारी याद आती है,
खामोश शाम जाने कितने सवाल लाती है।
कभी लगता है तुम अचानक सामने आओगी,
और मुस्कुराकर मेरा नाम पुकार जाओगी।
आज भी तुम्हारे आने की आहट सुनता हूँ,
गली से गुजरते हर कदम पर चौंकता हूँ।
किसी के दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़ हो,
तो जाने क्यों तुम्हारे होने का भरम पालता हूँ।
तुम्हारे जाने के बाद कुछ बदला तो नहीं,
बस अब पहले जैसी कोई खुशी मिलती नहीं।
कमरे में सब कुछ अपनी जगह पर है,
बस तुम्हारे बिना इस घर में रौनक रहती नहीं।
कई बार सोचा अब इंतज़ार छोड़ दूँ,
तुमसे जुड़ी हर याद को कहीं मोड़ दूँ।
मगर दिल को समझाना इतना आसान कहाँ,
कि जिसको अपना माना, उसे यूँ ही छोड़ दूँ।
तुम्हारी पसंद की चाय अब भी बना लेता हूँ,
कभी-कभी दो कप यूँ ही रख देता हूँ।
फिर याद आता है तुम तो अब साथ नहीं,
एक कप पीकर दूसरा ठंडा छोड़ देता हूँ।
न कोई वादा था, न मिलने की कोई तारीख,
फिर भी तुमसे जुड़ी रही मेरी हर एक उम्मीद।
कुछ रिश्ते नाम के मोहताज नहीं होते,
कुछ लोग दूर होकर भी रहते हैं बेहद करीब।
अब रात गहराती है तो खिड़की खोल देता हूँ,
तुम्हारी यादों के साथ कुछ पल बोल लेता हूँ।
मालूम है सुबह फिर वही तन्हाई मिलेगी,
फिर भी तुम्हारे लौटने की उम्मीद सँजो लेता हूँ।
शायद अब कभी हमारा मिलना न हो पाए,
शायद ये इंतज़ार यूँ ही उम्र भर रह जाए।
मगर दिल में एक छोटी-सी ख्वाहिश बाकी है,
कभी तो तुम्हें भी मेरी याद सताए।
कुंदन राज दत्ता “निश्छल”
प्रेम
आस बचा के रखना,
शायर का ख्याल
खामोशियां
फ़िर भी बचा रह जाता है
रूह का रिश्ता
अपनों को खोने का डर
तेरा होना
खो दिया तुमने वो मान
हर पल रोया
अंतर्मन का रावण
शरद पूर्णिमा
सच्चा दशहरा
वक्त के साए और खामोशियां
बचपन का संदूक
एक कोशिश तो बनती है
मैं एक आत्मा हूं
खुल कर जीना
ये ठंड का मौसम और तुम्हारी याद
हास्य व्यंग चाय की प्याली,,
वक्त अच्छा बुरा नहीं होता
मैं दिल का बुरा नहीं हूँ
Sapno ki udaan
बिखरे पन्ने
साड़ी
घर को सजाना सीखो
आफ़ताब ढल गया बातों ही बातों में
जाड़े की एक सुबह और अलाव
Aadhi raat ko aaya ek call
काश कि...
ओस की बूँदें
बर्फीली पहाड़ी
शब्द
धूप छांव
Womens freedom day 4
अधूरी मोहब्बत
पीली साड़ी में लिपटा मेरा इश्क़
खुद से एक सवाल
मोहब्बत आज भी बाकी है
पहली नज़र का वो एहसास
तुमसे मोहब्बत हो गई
तुम्हारा इंतज़ार
Support Writer
Agar कुंदन राज दत्ता "निश्छल" ki is rachna ne aapke hriday ko chhua ho, toh unki kalam aur sahityik prayas ko aage badhane hetu ek chhota sa sneha-sammaan bhent karein:







